नई दिल्ली. भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के दौरे पर टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज में शानदार जीत मिली. अब बारी टेस्ट में बाजी मारने की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत गुरुवार (19 नवंबर) से होगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा. दूसरा मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा.
भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक केवल दो टेस्ट सीरीज जीती हैं. इस बार टीम इंडिया के लिए दोनों मुकाबले जीतना बेहद जरूरी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल की दावेदारी बनाए रखने को लिए भारत के लिए जीत जरूरी है. हार से उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है. भारतीय टीम ने 2026 में अब तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें से दो में जीत हासिल की है. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया पिछला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा था.
𝙒.𝙄.𝙉.𝙉.𝙀.𝙍.𝙎 🤩
#TeamIndia make it 2️⃣ out of 2️⃣ series wins so far in New Zealand 🏆👌
#NZvIND https://t.co/G4a496NyFX
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत ने मजबूत टीम चुनी है. इसमें छह स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को चुना गया है. इसके अलावा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी शामिल किया गया है. टीम संतुलित नजर आ रही है, लेकिन असली परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी. खास बात यह है कि न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव भारतीय टीम के चुने गए 16 खिलाड़ियों में से सिर्फ तीन के पास है.
टीम में वापसी करने वाले खिलाड़ी (IN):
जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर.
पूर्व नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाज आकाश दीप और अंशुल कंबोज की टीम में वापसी हुई है. बल्लेबाज साई सुदर्शन और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर को भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिली है. बुमराह, आकाश दीप, सुंदर, नीतीश और साई सुदर्शन चोटिल थे. फिटनेस हासिल ना करने पाने की वजह से श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. अंशुल कंबोज को चयनकर्ताओं ने उस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया था. हरियाणा के करनाल के रहने वाले 25 साल के अंशुल कंबोज ने अब तक भारत के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है.

इन खिलाड़ियों को टीम से किया गया बाहर (OUT):
मानव सुथार, कुलदीप यादव, सरफराज खान, सारांश जैन और औकिब नबी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम से स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन को बाहर रखा गया है। इनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़।
अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम के 10 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी बरकरार रखा गया है. इन 10 खिलाड़ियों में से केवल रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत को ही न्यूजीलैंड में भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार।

