Close Menu
    What's Hot

    गोदरेज के CEO सुधीर सीतापति का अचानक इस्तीफा, आसिफ मालबारी ने ली उनकी जगह, कंपनी के शेयर धड़ाम

    August 12, 2026

    ना Jio हॉटस्टार, ना ZEE5 फिर कहां दिखेगा भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच लाइव, नोट कर लीजिए शेड्यूल और स्ट्रीमिंग डिटेल | Sports

    August 12, 2026

    पंजाब के वित्त मंत्री चीमा बोले- ‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ईडी की प्रवक्ता बन चुकी है

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Justice Yashwant Varma Case: जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच रिपोर्ट संसद में पेश, तीनों आरोप हुए सिद्ध | National

      August 12, 2026

      Imran Khan Death Claim: इमरान खान की मौत का दावा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप, पत्रकार के बयान के बाद बढ़ा सस्पेंस | National

      August 12, 2026

      15 अगस्त पर भारत को टारगेट कर सकती ISI, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; दिल्ली नहीं ये जगह होगी निशाना

      August 12, 2026

      IMD Weather Alert: 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी | National

      August 12, 2026

      ISKCON Mathura News: मथुरा के इस्कॉन मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे, सेल्फी और रील्स पर भी बैन | Religion

      August 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित
    हरियाणा

    पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: देश के विभिन्न हिस्सों में कोचिंग सेंटरों, होटलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं के बाद प्रशासन और दमकल विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। दिल्ली और लखनऊ में हाल ही में हुई बड़ी घटनाओं के मद्देनजर पानीपत प्रशासन ने जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों, अस्पतालों और होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू कर दी है।

    निरीक्षण के दौरान सामने आए शुरुआती आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जांच में पाया गया कि जिले के करीब 90 प्रतिशत कोचिंग सेंटर, होटल और अन्य संस्थानों के पास दमकल विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं है। वहीं जिन संस्थानों के पास NOC मौजूद है, उनमें से कई जगहों पर फायर फाइटिंग सिस्टम या तो काम नहीं कर रहा या बेहद पुराना और जर्जर हो चुका है।

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित हुईं विशेष कमेटियां

    उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हाल ही में दिल्ली और लखनऊ में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के सभी व्यावसायिक, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों और अस्पतालों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिए संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में विशेष समितियां गठित की गई हैं। ये समितियां संस्थानों का निरीक्षण करेंगी और जहां भी नियमों का उल्लंघन या सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    एग्जिट प्लान तैयार और चालू रखना जरूरी

    उपायुक्त ने संस्थानों के संचालकों से अपील करते हुए कहा कि हर संस्थान में आपातकालीन निकास योजना (एग्जिट प्लान) तैयार और हर समय संचालित स्थिति में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई हादसों में बंद पड़े निकास द्वार लोगों की जान पर भारी पड़ते हैं। इसलिए आपात स्थिति में बाहर निकलने के सभी रास्ते खुले और सुगम होने चाहिए।

    18 कोचिंग सेंटर निशाने पर, अधिकांश बिना NOC के

    जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि विभाग ने अब तक 18 कोचिंग सेंटरों को चिन्हित किया है, जिनमें से अधिकांश के पास फायर विभाग की NOC नहीं है। कई कोचिंग सेंटर अत्यधिक संकरे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संचालित हो रहे हैं, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि कई संस्थानों के बाहर बड़े-बड़े फ्लेक्स बोर्ड बिजली की तारों के बेहद करीब लगाए गए हैं, जो आग लगने की स्थिति में गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। फ्लेक्स अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री होती है और आग लगने पर कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले सकती है।


    639181489611446465

    61 होटलों और 20 अस्पतालों को जारी किए नोटिस

    दमकल विभाग ने जिले के 61 होटलों और करीब 20 अस्पतालों को सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किए हैं। विभाग के अनुसार कई अस्पतालों में स्थापित फायर सिस्टम काम नहीं कर रहे, जबकि कई जगह उपकरण पुराने और खराब हालत में हैं।

    दमकल अधिकारी ने बताया कि जिले में लगभग 25 से 30 अस्पतालों के पास फायर NOC तो है, लेकिन कई संस्थानों के कर्मचारियों को फायर फाइटिंग सिस्टम के संचालन की जानकारी तक नहीं है।

    मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण पर जोर

    दमकल विभाग ने अस्पतालों, होटलों और अन्य संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्मचारियों को फायर फाइटिंग उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दें और हर 15 दिन या महीने में कम से कम एक बार मॉक ड्रिल आयोजित करें, ताकि आपात स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।

    तीसरे नोटिस के बाद होगी सीलिंग की कार्रवाई

    गुरमेल सिंह ने बताया कि फिलहाल संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर नहीं की गईं तो तीसरे नोटिस के बाद संस्थानों को सील करने की सिफारिश महानिदेशक, फायर सर्विसेज को भेजी जाएगी।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBJP एसआईआर के दौरान AAP समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर
    Next Article Sonia Gandhi: गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करने के इरादे से बच्चों को निशाना बना रहा इजराइल: सोनिया गांधी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ‘बहुत शर्मिंदा हूं पापा की अस्थियां अच्छे से विसर्जन करना’, अंतिम संस्कार छोड़ो अस्थि विसर्जित में भी नहीं आईं बेटियां

    August 12, 2026

    MDU ने मई 2026 की परीक्षाओं के नतीजे किए घोषित, ऐसे करें चेक

    August 12, 2026

    पाकिस्तान से मंगवाए हथियार लेकर गुरुग्राम जा रहे तीन बदमाश चंडीगढ़ में गिरफ्तार

    August 12, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, अगले 48 घंटे 19 राज्यों में आफत बनेगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट

    August 12, 2026

    Babita Phogat News: बबीता फोगाट के घर गूंजी किलकारी, शिवरात्रि पर बेटी को दिया जन्म, बताया पार्वती का स्वरूप

    August 11, 2026

    बरसात में सिर्फ वैक्सीन से नहीं रुकेगा लंपी रोग, पशुपालकों को करना होगा ये काम

    August 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    गोदरेज के CEO सुधीर सीतापति का अचानक इस्तीफा, आसिफ मालबारी ने ली उनकी जगह, कंपनी के शेयर धड़ाम

    By परवेश चौहानAugust 12, 2026

    GCPL CEO Sudhir sitapati resigned: गोदरेज कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड (GCPL) के CEO और MD सुधीर…

    ना Jio हॉटस्टार, ना ZEE5 फिर कहां दिखेगा भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच लाइव, नोट कर लीजिए शेड्यूल और स्ट्रीमिंग डिटेल | Sports

    August 12, 2026

    पंजाब के वित्त मंत्री चीमा बोले- ‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ईडी की प्रवक्ता बन चुकी है

    August 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.