Close Menu
    What's Hot

    गोदरेज के CEO सुधीर सीतापति का अचानक इस्तीफा, आसिफ मालबारी ने ली उनकी जगह, कंपनी के शेयर धड़ाम

    August 12, 2026

    ना Jio हॉटस्टार, ना ZEE5 फिर कहां दिखेगा भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच लाइव, नोट कर लीजिए शेड्यूल और स्ट्रीमिंग डिटेल | Sports

    August 12, 2026

    पंजाब के वित्त मंत्री चीमा बोले- ‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ईडी की प्रवक्ता बन चुकी है

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Justice Yashwant Varma Case: जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच रिपोर्ट संसद में पेश, तीनों आरोप हुए सिद्ध | National

      August 12, 2026

      Imran Khan Death Claim: इमरान खान की मौत का दावा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप, पत्रकार के बयान के बाद बढ़ा सस्पेंस | National

      August 12, 2026

      15 अगस्त पर भारत को टारगेट कर सकती ISI, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; दिल्ली नहीं ये जगह होगी निशाना

      August 12, 2026

      IMD Weather Alert: 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी | National

      August 12, 2026

      ISKCON Mathura News: मथुरा के इस्कॉन मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे, सेल्फी और रील्स पर भी बैन | Religion

      August 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Sonia Gandhi: गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करने के इरादे से बच्चों को निशाना बना रहा इजराइल: सोनिया गांधी
    Breaking News

    Sonia Gandhi: गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करने के इरादे से बच्चों को निशाना बना रहा इजराइल: सोनिया गांधी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sonia Gandhi: गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करने के इरादे से बच्चों को निशाना बना रहा इजराइल: सोनिया गांधी
    Sonia Gandhi: गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करने के इरादे से बच्चों को निशाना बना रहा इजराइल: सोनिया गांधी

    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार के स्टैंड पर भी सवाल उठाए
    Sonia Gandhi, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने गाजा के मामले में नरेन्द्र मोदी सरकार की ‘निरंतर चुप्पी’ पर सवाल उठाते हुए शनिवार को कहा कि भारत को फलस्तीनियों के समर्थन में स्पष्ट और मुखर रुख अपनाना चाहिए तथा गाजा और वेस्ट बैंक में हो रही घटनाओं पर वैश्विक जनमत के अनुरूप प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

    सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी दैनिक में लेख लिखा। उन्होंने लिखा, संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की जून 2026 की रिपोर्ट बताती है कि इजराइल गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करने के इरादे से बच्चों को निशाना बना रहा है। इतनी गंभीर रिपोर्ट आने के बाद भी मोदी सरकार चुप है।

    सोनिया ने लिखा कि इस आयोग की अगुआई अब भारत के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस. मुरलीधर कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में जारी 94 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइल की कार्रवाई का मकसद गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करना है और इसके लिए बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है।

    20 हजार बच्चों की हो चुकी मौत

    गाजा में अब तक कम से कम 20 हजार बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 44 हजार बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से कई बच्चे पूरी जिंदगी के लिए विकलांग या गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बच्चों को निशाना बनाना कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति है।

    97% स्कूल तबाह हो चुके

    गाजा में मारे गए या घायल लोगों में 27% बच्चे हैं। कई लड़कों के सिर और गर्दन में गोली लगने के निशान मिले। गाजा के 97% स्कूल तबाह हो चुके हैं। बच्चों के अस्पतालों समेत स्वास्थ्य व्यवस्था भी नष्ट कर दी गई है। इसके कारण गर्भपात और प्रसव संबंधी जटिलताओं में 300% तक बढ़ोतरी हुई है।

    मोदी सरकार ने एस. मुरलीधर की रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

    उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. मुरलीधर की अध्यक्षता वाले आयोग की रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सोनिया गांधी ने कहा कि भारत की ऐतिहासिक विदेश नीति उपनिवेशवाद-विरोधी एकजुटता, राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय शांति के सिद्धांतों पर आधारित रही है, लेकिन मौजूदा समय में देश इन मूल्यों से दूर होता दिखाई दे रहा है।

    भारत को फलस्तीन के समर्थन में आवाज उठानी चाहिए

    सोनिया गांधी ने कहा कि भारत ने फलस्तीन, ईरान और व्यापक पश्चिम एशिया में अपने ऐतिहासिक मित्रों से दूरी बना ली है और वैश्विक जनमत से खुद को अलग-थलग कर लिया है। सोनिया गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को फलस्तीनी लोगों के समर्थन में आवाज उठानी चाहिए और गाजा तथा पश्चिमी तट की स्थिति पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की निरंतर चुप्पी को न तो नैतिक और न ही तार्किक आधार पर उचित ठहराया जा सकता है।

    दुनिया का बड़ा हिस्सा इजराइल से दूरी बना रहा, लेकिन भारत करीब जा रहा

    सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की चुप्पी सिर्फ नैतिक रूप से गलत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों के लिहाज से भी समझ से परे है। भारत ऐसे समय में इजराइल के और करीब जा रहा है, जब दुनिया का बड़ा हिस्सा उससे दूरी बना रहा है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह दौरा ऐसे समय हुआ, जब कुछ ही दिनों बाद इजराइल ने ईरान पर हमला किया और वहां के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व की हत्या हुई। इतिहास इस फैसले को एक हैरान करने वाले रणनीतिक कदम के रूप में याद करेगा।

    ये भी पढ़ें : Venezuela Earthquake : दो दिन बाद वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 की गति से आया भूकंप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित
    Next Article पति जहीर संग सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर कीं रोमांटिक वेकेशन की तस्वीरें
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Justice Yashwant Varma Case: जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच रिपोर्ट संसद में पेश, तीनों आरोप हुए सिद्ध | National

      August 12, 2026

      Imran Khan Death Claim: इमरान खान की मौत का दावा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप, पत्रकार के बयान के बाद बढ़ा सस्पेंस | National

      August 12, 2026

      15 अगस्त पर भारत को टारगेट कर सकती ISI, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; दिल्ली नहीं ये जगह होगी निशाना

      August 12, 2026

      IMD Weather Alert: 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी | National

      August 12, 2026

      ISKCON Mathura News: मथुरा के इस्कॉन मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे, सेल्फी और रील्स पर भी बैन | Religion

      August 12, 2026

      Air India Incident: गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था पायलट ! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट को लेकर डोप टेस्ट में बड़ा खुलासा | National

      August 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गोदरेज के CEO सुधीर सीतापति का अचानक इस्तीफा, आसिफ मालबारी ने ली उनकी जगह, कंपनी के शेयर धड़ाम

      By परवेश चौहानAugust 12, 2026

      GCPL CEO Sudhir sitapati resigned: गोदरेज कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड (GCPL) के CEO और MD सुधीर…

      ना Jio हॉटस्टार, ना ZEE5 फिर कहां दिखेगा भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच लाइव, नोट कर लीजिए शेड्यूल और स्ट्रीमिंग डिटेल | Sports

      August 12, 2026

      पंजाब के वित्त मंत्री चीमा बोले- ‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ईडी की प्रवक्ता बन चुकी है

      August 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.