Gold-Silver Price Today 21 July 2026 | Aaj Ka Sone Chandi Ka Daam: अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बीच मंगलवार, 21 जुलाई को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई. ग्लोबल लेवल पर कीमती धातुओं में आई तेजी, डॉलर की चाल और निवेशकों की सक्रिय खरीदारी का असर भारतीय बाजार में भी साफ दिखाई दिया. इसके चलते देश के कई मेन शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव ऊंचे स्तर पर पहुंचे, जबकि चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी रही.
इंटरनेशनल मार्केट में कितना बढ़ा सोना-चांदी?
विदेशी बाजार की बात करें तो कॉमेक्स (Comex) में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली. ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोना लगभग 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 4044.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया. वहीं चांदी में भी मजबूत उछाल दर्ज हुआ और इसकी कीमत करीब 1.51 फीसदी बढ़कर 57.935 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई.
MCX पर सोने-चांदी के ताजा भाव
घरेलू वायदा बाजार MCX में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली. सुबह करीब 9 बजे सोना (Gold Price Today) लगभग 0.70% की बढ़त के साथ ₹1,42,250 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया. हाल के दिनों की अस्थिरता के बाद अब सोने के दाम फिर से रफ्तार पकड़ते दिखाई दे रहे हैं.
वहीं, चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल दर्ज किया गया. MCX पर चांदी करीब 1.11% की तेजी के साथ ₹2,20,830 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी. पिछले कुछ कारोबारी सत्रों की तुलना में चांदी में यह उल्लेखनीय बढ़त मानी जा रही है.
देश के मेन शहरों में क्या रहे भाव?
घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1.42 लाख से ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के बीच बनी रही. वहीं 22 कैरेट सोना करीब ₹1.31 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा. इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1.07 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा. दूसरी ओर, चांदी की कीमत करीब ₹2.21 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज की गई.

