Close Menu
    What's Hot

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान

    June 21, 2026

    जाह्नवी कपूर ने नाइट सूट में ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा क्यूट कैप्शन, फैंस हुए एक्साइटेड

    June 21, 2026

    कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

      June 21, 2026

      दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      परीक्षा के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

      June 21, 2026

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      June 21, 2026

      16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

      June 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर
    Breaking News

    कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    UK PM Resigns?: कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर
    UK PM Resigns?: कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

    ब्रिटेन के अखबार ‘द आॅब्जर्वर’ की रिपोर्ट में किया गया दावा
    UK PM Resigns?, (द भारत ख़बर), लंदन: ब्रिटेन के अखबार ‘द आॅब्जर्वर’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कल यानी की सोमवार को प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक स्टार्मर ने कैबिनेट मंत्रियों, सलाहकारों और ट्रेड यूनियन नेताओं से बातचीत के बाद तय किया है कि उनका पद पर बने रहना अब मुश्किल है।

    हालांकि, रॉयटर्स के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि स्टार्मर अभी भी प्रधानमंत्री के तौर पर अपने काम करने पर ध्यान दे रहे हैं। अगर स्टार्मर इस्तीफा देते हैं, तो ब्रिटेन के 10 साल के इतिहास में वे छठे ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जिन्हें यह पद छोड़ना पड़ा। इससे पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सुनक अपना कार्यकाल खत्म करने से पहले ही पीएम पद छोड़ चुके हैं।

    100 से ज्यादा सांसद खिलाफ

    रॉयटर्स के मुताबिक स्टार्मर की लेबर पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि पीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए या अपने पद छोड़ने की समयसीमा घोषित करनी चाहिए। स्टार्मर के खिलाफ हुए सांसद, हाउस आॅफ कॉमन्स में पार्टी के कुल सांसदों का करीब एक चौथाई हैं।

    लोकप्रियता में लगातार गिरावट जारी

    स्टार्मर ने 2024 में लेबर पार्टी को बड़ी चुनावी जीत दिलाई थी, लेकिन उसके बाद उनकी लोकप्रियता लगातार घटी है। कई विवादों, नीतिगत यू-टर्न और जीवनस्तर में सुधार के वादों को पूरा नहीं कर पाने की वजह से उनकी इमेज को नुकसान पहुंचा।

    बर्नहैम पार्टी की कमान संभालने की दावेदारी पेश कर सकते हैं

    स्टार्मर की मुश्किलें तब और बढ़ गई, जब उनके विरोधी एंडी बर्नहैम ने शुक्रवार को उपचुनाव जीत लिया। इस जीत के बाद बर्नहैम पार्टी की कमान संभालने की दावेदारी पेश कर सकते हैं। जीत के बाद बर्नहैम ने कहा कि वह देश को नई दिशा देना चाहते हैं। बर्नहैम के सहयोगी स्टार्मर से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं।

    जरूरत पड़ने पर स्टार्मर को नेतृत्व के लिए चुनौती दे सकते हैं बर्नहैम

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने भी संकेत दिया कि वह जरूरत पड़ने पर स्टार्मर को नेतृत्व के लिए चुनौती दे सकते हैं। हालांकि, स्टार्मर ने 19 जून को साफ कहा था कि मैं अपने नेतृत्व के खिलाफ आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करूंगा। साथ ही लेबर पार्टी के नेताओं से आपसी खींचतान से बचने की अपील की थी।

    ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Deal: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में ‘इंडियन डोनाल्ड ट्रंप’ की एंट्री, कौन हैं अविनाश अग्रवाल? जिन्होंने समय रैना के शो में बटोरी सुर्खियां
    Next Article जाह्नवी कपूर ने नाइट सूट में ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा क्यूट कैप्शन, फैंस हुए एक्साइटेड
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      परीक्षा के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

      June 21, 2026

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      June 21, 2026

      16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

      June 21, 2026

      सीजेपी का प्रदर्शन खत्म कराने जंतर-मंतर पर पहुंची पुलिस

      June 20, 2026

      12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

      June 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान

      By परवेश चौहानJune 21, 2026

      India ODI Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान शुभमन गिल कप्तान,…

      जाह्नवी कपूर ने नाइट सूट में ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा क्यूट कैप्शन, फैंस हुए एक्साइटेड

      June 21, 2026

      कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

      June 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.