लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया
Janhvi Kapoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर कई इवेंट्स में साथ स्पॉट किए जाते हैं। अब अपने एक शानदार वीडियो की वजह से यह कपल फिर से सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है।
फैंस को पसंद आया कैप्शन

अब, बॉलीवुड इंटरैक्शन नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने जाह्नवी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक नाइटसूट पहना है और उस पर एक मजेदार कैप्शन लिखा है। नाइटसूट पर लिखा है, अगर खो जाऊं, तो कृपया शिखर पहाड़िया के पास पहुंचा दें। यह तस्वीर वायरल हो गई है और लोग जाह्नवी के नाइटसूट पर लिखे कैप्शन को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए। एक ने लिखा,कितना प्यारा है। वहीं, एक अन्य इंस्टाग्राम यूर ने लिखा, ये सेलिब्रिटी बहुत अजीब हरकतें करते हैं… कितना ज्यादा पीआर करते हैं।
साल 2018 में हुआ था ब्रेकअप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी और शिखर ने 2016 में डेटिंग शुरू की थी। लेकिन 2018 में एक्ट्रेस के डेब्यू के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। बाद में 2023 में उनके रिश्ते की खबरें फिर से आने लगीं और दोनों को कई बार साथ देखा गया। जाह्नवी ने कई बार बातचीत में अपने रिश्ते की ओर इशारा भी किया है और बताया कि वो शिखर को प्यार से शिखू बुलाती हैं।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

