Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

    September 5, 2026

    Ind vs Pak, Asia Cup: 12 रन और 6 विकेट…पाकिस्तान टी20 में सबसे छोटे स्कोर पर सिमटा, भारतीय गेंदबाजों ने दिखाई औकात | Sports

    September 5, 2026

    IMD Weather Update: आज जमकर होगी बारिश ! दिल्ली-हरियाणा से हिमाचल-पंजाब तक IMD का अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: आज जमकर होगी बारिश ! दिल्ली-हरियाणा से हिमाचल-पंजाब तक IMD का अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 5, 2026

      कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया, 6 राज्यों के प्रभारी बदले, सचिन पायलट को पंजाब का प्रभार

      September 5, 2026

      Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

      September 5, 2026

      पीएम ने शिक्षकों से कहा- स्क्रीन टाइम बनी लत, बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उत्साहित करें

      September 5, 2026

      UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?
    हरियाणा

    हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    तोशाम, 05 सितंबर। प्रदेश की सिंचाई तथा जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के आश्वासन के बाद गांव जमालपुर में पिछले 71 दिनों से पर्याप्त सुन्दर ब्रांच में नहरी पानी की मांग को लेकर चला आ रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया। श्रुति चौधरी ने धरनारत महिलाओं और किसानों के बीच में जाकर आश्वासन दिया कि आने वाले कुछ समय के बाद नहरी पानी की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि बुटाना ब्रांच के नवीनीकरण पर 211 करोड रुपए और सुंदर ब्रांच के नवनिर्माण पर 185 करोड रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके बाद नहरों में पानी की क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्र को पूरा पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि नाबार्ड से करीब 5700 करोड़ रुपए की राशि से प्रदेशभर की नहरों और माइनरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग किसानों को पर्याप्त पानी देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं दूसरी ओर श्रुति चौधरी ने हल्का तोशाम में विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

    हल्का तोशाम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि हल्का तोशाम प्रदेश के खुशहाल हल्का में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि हल्का तोशाम की जनता से उनका पारिवारिक नाता है, जो हमेशा रहेगा। श्रुति चौधरी ने कहा कि हल्के में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश भर में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले  इसी के चलते सरकार ने जनता से सीधे रूप से जुड़ी योजनाओं को ऑनलाइन किया है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

    श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ योजनाएं लागू कर रही है। विशेष कर युवाओं में मेहनत करने के प्रति उत्साह का संचार हुआ है आज युवा वर्ग कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सरकार मेरिट के आधार पर पारदर्शिता के साथ नौकरियां प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य भाजपा सरकार में सुरक्षित है। श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार महिलाओं का भी विशेष रूप से ख्याल रख रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग निरंतर महिलाओं के लिए योजनाएं लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार से हर वर्ग खुश है। प्रदेश और देश में खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ है। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए श्रुति चौधरी ने ग्रामीणों द्वारा उनके समक्ष रखी गई बिजली, पेयजल, गली निर्माण आदि समस्याओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। 

    WhatsApp Image 2026 09 05 at 6 38 40 PM 88574

    Also read: Haryana News: SIR ने 35 साल बाद मिलवाए दो सगे भाई, स्कूल में आमने-सामने आते ही छलक पड़े आंसू

    वहीं दूसरी ओर  तोशाम विधानसभा क्षेत्र के तोशाम, मिरान, ढाणी मीरान, सागवान, दांग खुर्द और रिवासा सहित करीब आधा दर्जन गांवों में 4440.26 लाख रुपये की धनराशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने तोशाम में लगभग 230 लाख रूपये की लागत से ई-लाइब्रेरी का शिलान्यास किया। वहीं मिरान में लगभग 996.49 लाख रूपये की लागत से आरसीसी सैंडएस टैंक, अतिरिक्त कमरे के साथ पंप चैंबर का निर्माण, आरडब्ल्यू और सीडब्ल्यू  के लिए सक्शन वेल का निर्माण, सीसी पाथ, पंपिंग मशीनरी, चार्जेबल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास और 77 लाख रूपये की लागत से पंचायती राज विभाग द्वारा बनाए गए ग्रे वाटर मैनेजमेंट का उद्घाटन किया।

    ढाणी मिरान में लगभग 336.95 लाख रूपये की लागत से आरसीसी सैंडएस टैंक, हाई लेवल टैंक, कच्चे पानी  और साफ पानी के लिए सक्शन वेल, चार्जेबल से सटे अतिरिक्त कमरे का शिलान्यास, रिवासा में लगभग 997.24 लाख रूपये की लागत से निगाना फीडर पर कच्चे पानी की व्यवस्था, कच्चे पानी के पंपिंग स्टेशन, कच्चे पानी की राइजिंग मेन बिछाने, मौजूदा वाटर वर्क्स संरचनाओं के अपग्रेडेशन और वितरण प्रणाली बिछाने का शिलान्यास किया।


    dtp 1200x900

    उन्होंने गांव सागवान में लगभग 999.94 लाख रूपये की लागत से प्रथम और द्वितीय की जलापूर्ति के संवर्धन/नवीनीकरण और वितरण प्रणाली प्रदान करने और बिछाने, एस.एस. टैंक, 1.00 एमएलडी डब्ल्यूटीपी, 2 नग सीडब्ल्यूटी, पंप चैंबर, पंपिंग मशीनरी और हेड वर्क पर पाइपलाइन का शिलान्यास,दांग खुर्द में लगभग 802.64 लाख रूपये की लागत से एस/एस टैंक, 0.50 एमएलडी डब्ल्यूटीपी और 2 नग सीडब्ल्यूटी का शिलान्यास किया।

    इस दौरान एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, सिचाई विभाग के एसई ओपी बिश्नोई, एसई दिनेश राठी, एक्सन नवीन, एक्सन सुरेंद्र सिंह, एक्सन मुनीश, एक्सन राहुल, एक्सन अनुराग, जानस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सन विकास धनखड़, एसडीओ विक्रम पुनियां, जेई बलजीत सिंह, बीड़ीपीओ सुमित कुमार, एसडीओ देवेंदर, एसडीओ बिजली निगम चेतन, एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, वाईस चैयरमैन सुनील, पारस मिरान,रामबिलास सागबन राजकुमार जांगड़ा, सुखबीर चेयरमैन, वाशु शर्मा, रामबीर बुसान, अमित बापोंड़ा, विकास कुमार सहित अन्य गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInd vs Pak, Asia Cup: 12 रन और 6 विकेट…पाकिस्तान टी20 में सबसे छोटे स्कोर पर सिमटा, भारतीय गेंदबाजों ने दिखाई औकात | Sports
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कौन हैं फरीदाबाद की सुचिता साहू, कचरे से बना रहीं 13 तरह के क्लीनर, ये रहा तरीका

    September 5, 2026

    हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

    September 5, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

    September 5, 2026

    2-2 करोड़ के फ्लैट, फरीदाबाद के इस सेक्टर में खरीदारों की ऐसी होड़, जानिए क्यों इतना महंगा?

    September 5, 2026

    सीएम सैनी ने का युवाओं को दिया संदेश, कहा- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में लगाएं ऊर्जा

    September 5, 2026

    Faridabad News: रूस से MBBS कर लौटे 2 डॉक्टर्स का हाई वोल्टेज ड्रामा ! नशे में पुलिस से भी की बदसलूकी

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

    By प्रमोद रिसालियाSeptember 5, 2026

    तोशाम, 05 सितंबर। प्रदेश की सिंचाई तथा जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के आश्वासन के…

    Ind vs Pak, Asia Cup: 12 रन और 6 विकेट…पाकिस्तान टी20 में सबसे छोटे स्कोर पर सिमटा, भारतीय गेंदबाजों ने दिखाई औकात | Sports

    September 5, 2026

    IMD Weather Update: आज जमकर होगी बारिश ! दिल्ली-हरियाणा से हिमाचल-पंजाब तक IMD का अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    September 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.