Close Menu
    What's Hot

    सहवाग और द्रविड़ के बेटे को वनडे टीम में जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे, आर्यवीर-अन्वय का U-19 में सलेक्शन | Sports

    August 28, 2026

    Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया ! सुबह से दोपहर तक रहेगा असर, कब होगा खत्म? | National

    August 28, 2026

    गुरुग्राम जलभराव पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, चेक डैम से वाटर हार्वेस्टिंग तक बनेगी रणनीति

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया ! सुबह से दोपहर तक रहेगा असर, कब होगा खत्म? | National

      August 28, 2026

      चीन की चेतावनी, 72 घंटे में टूट सकती है नेपाल बॉर्डर पर बनी झील

      August 28, 2026

      केरल में ओणम के दौरान टूटा रिकॉर्ड, 8 दिन में 771 करोड़ की शराब पी गए लोग

      August 27, 2026

      उम्रकैद के कैदी ने की सरकारी नौकरी, बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला, 40 साल बाद गिरफ्तार

      August 27, 2026

      किन-किन उद्योगपतियों के कर्ज हुए माफ, देखें लिस्ट

      August 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया ! सुबह से दोपहर तक रहेगा असर, कब होगा खत्म? | National
    Breaking News

    Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया ! सुबह से दोपहर तक रहेगा असर, कब होगा खत्म? | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Chandra Grahan 2026 date and time in India, lunar eclipse on Raksha Bandhan 2026, Chandra Grahan 2026 timing India, Raksha Bandhan lunar eclipse sutak kaal, will lunar eclipse be visible in India 2026, last lunar eclipse of 2026 date and timing, चंद्र ग्रहण 2026, रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण का समय, चंद्र ग्रहण सूतक काल
    रक्षाबंधन के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा।

    Chandra Grahan 2026 Timings: रक्षाबंधन पर इस बार चंद्र ग्रहण का साया नजर आ रहा है। 28 अगस्त को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें पृथ्वी की छाया चंद्रमा के बड़े हिस्से को ढक लेगी। हालांकि यह ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। NASA के मुताबिक 27-28 अगस्त की रात होने वाला यह आंशिक चंद्र ग्रहण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह घटना दिखाई नहीं देगी, क्योंकि ग्रहण के दौरान इन क्षेत्रों में चंद्रमा क्षितिज के नीचे होगा।

    कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?

    भारतीय समयानुसार 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण सुबह 6:53 बजे उपच्छाया ग्रहण के रूप में शुरू होगा। सुबह 8:04 बजे आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू होगा, 9:43 बजे ग्रहण अपने चरम पर पहुंचेगा और 11:21 बजे आंशिक ग्रहण समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उपच्छाया चरण दोपहर करीब 12:31 बजे पूरी तरह समाप्त होगा। यह पूरी प्रक्रिया लगभग 5 घंटे 38 मिनट चलेगी। वास्तविक आंशिक ग्रहण करीब 3 घंटे 18 मिनट रहेगा। NASA की गणनाओं में ग्रहण का अधिकतम चरण करीब सुबह 9:43 बजे बताया गया है। खास बात यह है कि 28 अगस्त का यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

    रक्षाबंधन पर पड़ेगा ग्रहण का असर?

    रक्षाबंधन 28 अगस्त को ही मनाया जा रहा है, इसलिए ग्रहण और त्योहार की तारीख एक ही होने से लोगों के मन में पूजा, राखी बांधने और सूतक को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। धार्मिक परंपराओं में सूतक की मान्यता को लेकर अलग-अलग पंचांग और परंपराएं हैं। कई भारतीय पंचांग के अनुसार भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण सूतक काल लागू नहीं होगा। इसलिए रक्षाबंधन पर इसका कोई खास असर नहीं होगा और राखी अपने मुहूर्त के अनुसार बांधी जाएगी।

    साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

    साल 2026 में कुल दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को हुआ था, जबकि दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को हो रहा है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका तथा प्रशांत क्षेत्र में ही दिखेगा। भारत में न तो यह दिखेगा और न ही सूतक काल लागू होगा। रक्षाबंधन के दिन आसमान में एक बेहद खास खगोलीय घटना जरूर होगी, लेकिन भारत में रहने वाले लोग इस चंद्र ग्रहण को देख नहीं पाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरुग्राम जलभराव पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, चेक डैम से वाटर हार्वेस्टिंग तक बनेगी रणनीति
    Next Article सहवाग और द्रविड़ के बेटे को वनडे टीम में जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे, आर्यवीर-अन्वय का U-19 में सलेक्शन | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      चीन की चेतावनी, 72 घंटे में टूट सकती है नेपाल बॉर्डर पर बनी झील

      August 28, 2026

      केरल में ओणम के दौरान टूटा रिकॉर्ड, 8 दिन में 771 करोड़ की शराब पी गए लोग

      August 27, 2026

      उम्रकैद के कैदी ने की सरकारी नौकरी, बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला, 40 साल बाद गिरफ्तार

      August 27, 2026

      किन-किन उद्योगपतियों के कर्ज हुए माफ, देखें लिस्ट

      August 27, 2026

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सहवाग और द्रविड़ के बेटे को वनडे टीम में जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे, आर्यवीर-अन्वय का U-19 में सलेक्शन | Sports

      By परवेश चौहानAugust 28, 2026

      ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में अंडर 19 टीम में आर्यवीर सहवाग और…

      Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया ! सुबह से दोपहर तक रहेगा असर, कब होगा खत्म? | National

      August 28, 2026

      गुरुग्राम जलभराव पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, चेक डैम से वाटर हार्वेस्टिंग तक बनेगी रणनीति

      August 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.