Close Menu
    What's Hot

    बिरसा मुंडा के विचारों में गीता का संदेश! CM नायब सैनी ने बताया उनके संघर्ष का महत्व

    November 16, 2026

    रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड में रहे फ्लॉप, कब खेलेंगे अगली सीरीज, किस टीम से होगा मुकाबला? | Sports

    November 16, 2026

    सीएम भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi News: पीएम मोदी आज फिलीपींस दौरे पर होंगे रवाना, ASEAN-भारत और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 16, 2026

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      November 14, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मौसम सामान्य, हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल | National

      November 14, 2026

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»सीएम भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में
    पंजाब

    सीएम भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानNovember 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • हमारी सरकार की ओर से पूरे पंजाब में छठ महापर्व के लिए शानदार प्रबंध किए गए हैं : मुख्यमंत्री 
    • प्रवासी भाइयों ने पंजाब की तरक्की और खुशहाली में बहुमूल्य योगदान दिया है : मान

    धूरी (संगरूर) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने छठ पूजा के समारोह में श्रद्धालुओं के साथ शिरकत की। उन्होंने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सबकी खुशी, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती के लिए प्रार्थना की। त्योहार की आस्था, कृतज्ञता और एकता के संदेश पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग एक-दूसरे के त्योहार आपसी उत्साह के साथ मनाते हैं, तो पंजाब की सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी सम्मान की समृद्ध विरासत और अधिक मजबूत होती है।

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरे राज्य में हजारों लोग बड़ी श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक भावना के साथ छठ पूजा मना रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं छठी मैया और सूर्य देव से सभी की शांति, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि प्रेम, आपसी सम्मान तथा भाईचारे के रिश्ते और मजबूत होते रहेंगे।”

    त्योहार के महत्व का वर्णन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “छठ पूजा केवल एक धार्मिक त्योहार ही नहीं, बल्कि एक पवित्र अवसर है, जो आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्य को जीवन, ऊर्जा, प्रकाश और अच्छे स्वास्थ्य के स्रोत के रूप में पूजा जाता है, जो हमें हमारे अस्तित्व में प्रकृति के योगदान की याद दिलाता है।”

    उन्होंने आगे कहा, “डूबते और उगते सूर्य दोनों को अर्घ्य देने की परंपरा छठ पूजा के सबसे विशिष्ट पहलुओं में से एक है। यह हमें जीवन के हर चरण और प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना सिखाती है। यह त्योहार हमें स्वच्छता, संयम, अनुशासन और प्रकृति के साथ गहरा संबंध स्थापित करने के लिए भी प्रेरित करता है।”

    बिहार और पूर्वांचल से पंजाब आकर बसे लोगों के योगदान की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारे प्रवासी भाई-बहन पंजाब की तरक्की और खुशहाली में अनमोल योगदान दे रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण कृषि, उद्योग, व्यापार तथा कई अन्य क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य के विकास में उनका योगदान बेमिसाल है।”

    सीएम ने आगे कहा, “बिहार और पूर्वांचल के हमारे भाई-बहनों के साथ हमारा रिश्ता केवल रोजगार तक सीमित नहीं है। यह सांस्कृतिक साझेदारी, आपसी विश्वास, प्रेम और भाईचारे की मजबूत जड़ों से जुड़ा हुआ है। पंजाब में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हमारे बड़े परिवार का हिस्सा है और राज्य की तरक्की में योगदान देने वाले समाज के हर वर्ग का सम्मान करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

    सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की असली ताकत इसकी एकता, सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी भाईचारे और ‘सर्वजन कल्याण’ की भावना में निहित है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार प्रत्येक समुदाय, धर्म और समाज के हर वर्ग की भावनाओं का सम्मान करती है। हमारा उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिले। सभी धर्मों और संस्कृतियों के त्योहार मिल-जुलकर मनाना हमारी समृद्ध विरासत का अभिन्न अंग है।”

    सीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने छठ पूजा के लिए पूरे राज्य में 104 स्थानों की पहचान की है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार विभिन्न समुदायों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करता है और आस्था, श्रद्धा, एकता तथा सामूहिक सहभागिता के मूल्यों को प्रोत्साहित करता है।

    पंजाब के विकास में प्रवासी मजदूरों के योगदान को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी भूमिका निर्माण, व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों सहित अनेक क्षेत्रों में फैली हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की एक सामूहिक प्रयास है और राज्य की खुशहाली के लिए काम करने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान एवं पहचान का हकदार है।

    प्रवासी मजदूरों से अपने बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं सभी प्रवासी परिवारों से अपील करता हूं कि वे सुनिश्चित करें कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और वे जीवन में आगे बढ़ें। पंजाब सरकार अच्छे स्कूल स्थापित कर रही है, ताकि हर पृष्ठभूमि के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके, वे अधिकारी बनने के सपने देख सकें और समाज में सार्थक योगदान दे सकें।”

    सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे भाईचारे, सद्भावना और आपसी सम्मान के मूल्यों को कायम रखते हुए इस त्योहार को खुशी, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाएं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM Modi News: पीएम मोदी आज फिलीपींस दौरे पर होंगे रवाना, ASEAN-भारत और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National
    Next Article रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड में रहे फ्लॉप, कब खेलेंगे अगली सीरीज, किस टीम से होगा मुकाबला? | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      Punjab News: हंडियाया में 7 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा क्रिकेट स्टेडियम

      November 14, 2026

      फगवाड़ा में तेज रफ्तार थार गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई

      November 14, 2026

      Punjab News: पंजाब सिविल सेवा (PCS) 2025 के उम्मीदवारों ने…

      November 14, 2026

      ‘पंजाब डिमांड्स जस्टिस’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि…

      November 14, 2026

      रक्षा और एयरोस्पेस बनेंगे पंजाब के उद्योगों की नई उड़ान

      November 13, 2026

      हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की

      November 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बिरसा मुंडा के विचारों में गीता का संदेश! CM नायब सैनी ने बताया उनके संघर्ष का महत्व

      By प्रमोद रिसालियाNovember 16, 2026

      Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 19वीं सदी के आदिवासी नेता और…

      रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड में रहे फ्लॉप, कब खेलेंगे अगली सीरीज, किस टीम से होगा मुकाबला? | Sports

      November 16, 2026

      सीएम भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में

      November 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.