Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL Test Series: टीम इंडिया को लगा एक और झटका, बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी टेस्ट सीरीज से हुए बाहर | Cricket

    August 8, 2026

    मुस्लिम नाटो में पाकिस्तान, सऊदी के बाद जुड़ा तुर्की, एक पर हमला, सब पर हमला माना जाएगा

    August 8, 2026

    हरियाणा के घरौंडा में बड़ा सड़क हादसा, NH-44 पर हरियाणा रोडवेज की दो बसें भिड़ीं; आधा दर्जन यात्री घायल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मुस्लिम नाटो में पाकिस्तान, सऊदी के बाद जुड़ा तुर्की, एक पर हमला, सब पर हमला माना जाएगा

      August 8, 2026

      Shashi Tharoor: आरएसएस की मूल विचारधारा देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत के बयानों में दिख रहा बदलाव: शशि थरूर

      August 8, 2026

      PM Modi News: पीएम मोदी IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में हो रहे शामिल, Gen-Z छात्रों को बांटेंगे डिग्रियां | Delhi

      August 8, 2026

      Haryana ACB Action: हरियाणा में रिश्वत लेने वालों की खैर नहीं ! ACB ने तैयार की 190 भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट | Haryana

      August 8, 2026

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      August 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM भगवंत सिंह मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका
    पंजाब

    CM भगवंत सिंह मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 बेअदबी करने वालों के लिए मिसाली सजा सुनिश्चित करेगा: मान
    • बेअदबी की घटनाएं पंजाब की अमन-शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की गहरी साजिश का हिस्सा थीं: मान

    अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026 को लागू करने की समझ और शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने इस कानून को बेअदबी करने की कोशिश करने वालों के लिए सख्त सजा सुनिश्चित करने तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मान-मर्यादा की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

    आज श्री हरमिंदर साहिब में नतमस्तक होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की सेवा सौंपने के लिए उनका दिल परमात्मा के प्रति शुक्राने से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सौभाग्यशाली है कि हमें यह ऐतिहासिक कानून पारित करने का अवसर मिला है, जो भविष्य में ऐसी घिनौनी घटनाओं को रोकने में अहम साबित होगा।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर सिख के लिए पिता समान हैं, जिनकी मान-मर्यादा बनाए रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026 यह सुनिश्चित करता है कि इस अक्षम्य अपराध के दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को मिसाली सजा का सामना करना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि बेअदबी की घटनाएं पंजाब की अमन-शांति, भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक एकता को भंग करने के उद्देश्य से रची गई गहरी साजिश का हिस्सा थीं। मुख्यमंत्री ने पुष्टि की कि यह कानून इतनी समझदारी और सख्ती से बनाया गया है कि दोषी ठहराए गए व्यक्ति को मरने तक उम्रकैद की सजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश के नामी कानूनी विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करने के बाद इस कानून का मसौदा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कानून ऐसी घटनाओं के खिलाफ मजबूत व्यवस्था के रूप में काम करेगा और भविष्य में कोई भी ऐसा अपराध करने की हिम्मत नहीं करेगा।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दुनिया भर के लोगों और सिख संगत ने पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित इस कानून का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जहां पूरी सिख संगत ने इस कानून का स्वागत किया है, वहीं शिरोमणि कमेटी के आकाओं ने इसका विरोध किया है क्योंकि बेअदबी से जुड़ी घटनाओं में वे स्वयं शामिल रहे हैं।”

    चार दिवसीय “शुक्राना यात्रा” का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह इस ऐतिहासिक कानून को पारित करने की क्षमता और समझ देने के लिए परमात्मा का धन्यवाद करने निकले हैं।

    उन्होंने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब से शुरू होकर यह यात्रा 9 मई तक जारी रहेगी और यात्रा के दौरान वह तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब, दमदमा साहिब, मस्तुआणा साहिब, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब के दर्शन करेंगे।

    उन्होंने कहा कि इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य परमात्मा का शुक्राना करना है, जिन्होंने हमें मानवता और पंजाब की सेवा के लिए यह बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचने वाली संगत का दिल से धन्यवाद किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNamrata Malla के बोल्ड डांस मूव्स ने जीता दिल, ‘छोड़ा शराब’ ने आते ही मचा दिया बवाल
    Next Article CM नायब सैनी आज जारी करेंगे आर्थिक सहायता राशि – नया हरियाणा
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में 4 सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

      August 7, 2026

      Punjab News: आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा पढ़ाई जाती रहेगी

      August 7, 2026

      NGT ने पंजाब में 1,561 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के…

      August 7, 2026

      Punjab News: चंडीगढ़ के ₹227 करोड़ के प्रोजेक्ट की जांच होगी

      August 7, 2026

      CM मान ने पंजाब के गवर्नर से मुलाक़ात की, राज्य के…

      August 7, 2026

      पंजाब के 7 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने…

      August 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IND vs SL Test Series: टीम इंडिया को लगा एक और झटका, बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी टेस्ट सीरीज से हुए बाहर | Cricket

      By परवेश चौहानAugust 8, 2026

      साई सुदर्शन चोटिल होकर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। (File…

      मुस्लिम नाटो में पाकिस्तान, सऊदी के बाद जुड़ा तुर्की, एक पर हमला, सब पर हमला माना जाएगा

      August 8, 2026

      हरियाणा के घरौंडा में बड़ा सड़क हादसा, NH-44 पर हरियाणा रोडवेज की दो बसें भिड़ीं; आधा दर्जन यात्री घायल

      August 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.