Close Menu
    What's Hot

    राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

    June 6, 2026

    बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

    June 6, 2026

    ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना 1 जुलाई से होगी शुरू

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के इन दो जिलों की हुई बल्ले-बल्ले, HPWC की बैठक में सीएम सैनी ने किए 127.87 करोड़ मंजूर
    हरियाणा

    हरियाणा के इन दो जिलों की हुई बल्ले-बल्ले, HPWC की बैठक में सीएम सैनी ने किए 127.87 करोड़ मंजूर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय विभाग (ULB) की हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी (HPWC) की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर की प्रमुख शहरी अवसंरचना और विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे।

    बैठक में कुल 136.64 करोड़ रुपये की चार निविदाओं पर विचार किया गया। इनमें से तीन निविदाओं को मंजूरी दी गई, जबकि एक परियोजना के लिए दोबारा निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। स्वीकृत तीनों निविदाओं में बोलीदाताओं से गहन चर्चा के बाद कार्यों की कुल लागत 127.87 करोड़ रुपये तय की गई, जिससे लगभग 8.77 करोड़ रुपये की बचत हुई। सरकार ने इस प्रक्रिया को पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन का उदाहरण बताया है।

    फरीदाबाद में पानी की समस्या होगी दूर

    मंजूर की गई परियोजनाओं में अमृत योजना के तहत फरीदाबाद शहर के उन क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रणाली विकसित करने का प्रस्ताव शामिल है, जहां नागरिक सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी बनी हुई है। इसके अलावा अंबाला नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की मशीनीकृत और मैनुअल सफाई से संबंधित कार्यों को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

    गुरुग्राम में माता शीतला देवी मंदिर का पुनर्विकास

    बैठक में गुरुग्राम स्थित माता शीतला देवी मंदिर परिसर के पुनर्विकास से जुड़े शेष कार्यों को भी हरी झंडी दी गई। इन कार्यों में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं, इलेक्ट्रिकल, एचवीएसी और अग्निशमन प्रणालियों से संबंधित प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनके पूरा होने से मंदिर परिसर में सुविधाएं और बेहतर होंगी।


    New Highway: हरियाणा में ये स्टेट हाईवे बनेगा फोरलेन, 140 करोड़ का एस्टीमेट तैयार

    समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी स्वीकृत परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, सेवा वितरण को प्रभावी बनाना और सार्वजनिक कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं आयुक्त-सचिव शहरी स्थानीय निकाय डॉ. साकेत कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहंसाते-हंसाते खुद टूट गए जाकिर खान! स्टैंड-अप से ब्रेक लेने की सच्ची वजह आई सामने
    Next Article उत्तर भारत में पहाड़ों में मैदानों तक बारिश और बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

    June 6, 2026

    1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

    June 6, 2026

    आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

    June 6, 2026

    कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ मजबूत ढाल है POSH कानून

    June 5, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु टेंट व सजावट और टी शर्ट की खरीद को ई-टेंडर आमंत्रित: डीसी

    June 5, 2026

    CM approves commencement of advanced PET and SPECT facilities at Ambala Civil Hospital

    June 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

    By अंकित कुमारJune 6, 2026

    Rahul Gandhi: राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद…

    बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

    June 6, 2026

    ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना 1 जुलाई से होगी शुरू

    June 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.