Close Menu
    What's Hot

    आलिया भट्ट या फिर श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर किसी फैन फॉलोइंग ज्यादा है?

    May 17, 2026

    होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा ईरान

    May 17, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा ईरान

      May 17, 2026

      West Asia Crisis : समुद्री मार्गों से जुड़े कानूनों का पालन जरूरी : पी. हरीश

      May 17, 2026

      राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

      May 17, 2026

      पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ये आपदाओं का दशक, पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही दुनिया

      May 17, 2026

      ममता बनर्जी की कार्यकर्ताओं से पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की अपील, कहा- जरूरत पड़ी तो मैं खुद दफ्तर पेंट करूंगी, जो टीएमसी छोड़कर जाना चाहता है जाए

      May 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM मान मान बोले- जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है
    पंजाब

    CM मान मान बोले- जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 4, 2026No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दसूहा (होशियारपुर), 3 मई : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने  होशियारपुर जिले के दसूहा हलके के घोगरा में लोक मिलनी में विपक्ष पर सीधा निशाना साधते हुए एलान किया कि जब तक आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में है, महिलाओं को उनकी सम्मान राशि और सूबे में मुफ्त बिजली मिलती रहेगी।

    इस मौके पर उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) अधिनियम, 2026 ने बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी रूप से व्यवस्था कर दी है क्योंकि बेअदबी के अपराधी को अब उम्रकैद की सजा भुगतनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष की नीयत साफ होती तो बहुत पहले बेअदबी की घटनाओं का होना बंद हो सकता था।

    पंजाब को नशों में डुबोने के लिए अकाली दल और सूबे को बदनाम करने के लिए हर रोज झूठा प्रचार करने वाली सभी विपक्षी पार्टियों पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार और पहले आई सरकारों में एक ही फर्क है कि अब लोगों का पैसा लोगों के पास जाता है, पहले की तरह नेताओं की जेबों में नहीं जाता।

    लोक मिलनी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सूबे की बेमिसाल तरक्की और खुशहाली से ईर्खा करते हुए पंजाब के द्रोही बुरी नीयत से मेरे खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। ये ताकतें जो सूबे के विकास और इसके लोगों की खुशहाली की दुश्मन हैं, अब मुझे बेहूदा मुद्दों पर बदनाम करने के लिए निचले स्तर पर गिर चुकी हैं। मेरा जीवन एक खुली किताब है क्योंकि मैंने अपना सारा जीवन पंजाब और पंजाबियों की भलाई को समर्पित किया है और इस नेक काम के लिए सख्त प्रयास कर रहा हूं।”

    उन्होंने आगे कहा, “परंपरागत पार्टियों ने हमेशा लोगों को अपना वोट बैंक समझा है और कभी उनकी भलाई की परवाह नहीं की, और वे इसे हजम नहीं कर पा रहे हैं, जिस कारण मेरे खिलाफ निराधार प्रचार कर रहे हैं।”

    विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ये ताकतें अब निराधार, तर्कहीन और भ्रामक प्रचार से मेरी छवि खराब करने पर तुली हुई हैं, जिस कारण सूबे के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। मैं सूबे के बेमिसाल विकास को सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से काम कर रहा हूं और प्रतिदिन हम लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई लोक-हितैषी कदम उठा रहे हैं।”

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पिछली सरकारों के विपरीत, मैंने कभी भी सरकारी खजाने से एक पैसा भी नहीं मांगा, बल्कि मैंने यह सुनिश्चित किया है कि करदाताओं का एक-एक रुपया जनता की भलाई के लिए समझदारी से खर्च किया जाए।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “उनके बेटे और भाई के नाते मैं अपने पहले के नेताओं की तरह अमीरी की जिंदगी जीने के बजाय आम लोगों के दुख-दर्द बांटने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हूं। पहले का कोई भी शासक लोगों के पास इस तरह नहीं आया था कि उनकी मुश्किलों के बारे में खुलकर बातचीत करे और उन मुश्किलों को लगन से हल करे।”

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “उन घमंडी सियासतदांनों ने हमेशा लोगों से मिलने के बजाय अपने महल की ऊंची दीवारों में अपने आप को सीमित रखा है और अब सूबा सरकार के हर कदम से वे बौखलाए हुए हैं।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “मैं हमेशा विकासोन्मुखी और नागरिक केंद्रित नीतियां बनाने के लिए सीधे लोगों से फीडबैक लेने के लिए मैदान में रहा हूं, जिससे पंजाब के विकास को बड़ा बढ़ावा मिला है। इससे पूरा विपक्ष सदमे में है और सभी विरोधियों ने झूठे आरोप लगाकर मुझे बदनाम करने के लिए सोची-समझी रणनीति से मेरे खिलाफ हाथ मिलाया है।”

    अकाली दल पर सीधा हमला करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकालियों को डाला गया हर वोट गुरु साहिब जी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन बाणी की बेअदबी के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि इन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करके हर व्यक्ति की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई है और बहबल कलां और बरगाड़ी में निर्दोषों पर गोली चलाने का हुक्म दिया है। इन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब का भी घोर निरादर किया है।”

    उन्होंने आगे कहा, “पूर्व उप मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि उनके शासन के दौरान सूबे का बड़ा विकास हुआ है, लेकिन कोटकपूरा, बहबल कलां और अन्य स्थानों के मुद्दे पर आंखें बंद कर लेते हैं, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई और निर्दोष लोग मारे गए।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा असल में ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है। 15 साल तक सूबे को लूटने के बाद, उन्हें बताना चाहिए कि वे सूबे को किससे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।”

    उन्होंने आगे कहा, “अकालियों ने पंजाबियों की मानसिकता को गहरी चोट पहुंचाने और सूबे के कई माफियाओं को संरक्षण देने के अलावा, सूबे को बेरहमी से लूटा है। अकाली नेतृत्व को कभी माफ नहीं किया जा सकता क्योंकि यह सूबे की कई पीढ़ियों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार था और नशे के कारोबार को संरक्षण दिया गया था और उनके लंबे कुशासन के दौरान यह कारोबार फला-फूला।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “अकालियों पर पीढ़ियों के नरसंहार के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि नशे के व्यापार को उनके द्वारा संरक्षण दिया गया था। इन नेताओं के हाथ लाखों युवाओं के खून से रंगे हुए हैं जो उनकी सरकारी गाड़ियों में सूबे में सप्लाई किए जाने वाले नशे का शिकार हो गए थे। इन नेताओं के पाप माफ नहीं किए जा सकते और उन्हें उनके कुकर्मों के लिए लोग कभी माफ नहीं कर सकते।”

    विधायी कार्रवाई पर प्रकाश डालते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि परमात्मा ने हमें सर्वसम्मति से जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) अधिनियम, 2026 पारित करने की जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के लिए सख्त सजा निर्धारित की गई है। यह अधिनियम भविष्य में बेअदबी के अंत को दर्शाता है क्योंकि यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी कभी भी ऐसे जघन्य अपराध में शामिल होने की हिम्मत नहीं करेगा।”

    उन्होंने आगे कहा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का जघन्य जुर्म सूबे में सख्त मेहनत करके हासिल की गई शांति, सद्भावना, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने की गहरी साजिश थी। यह अधिनियम यह सुनिश्चित करेगा कि इस अपराध में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा और दूसरों के लिए मिसाल कायम होगी।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर सिख के पिता हैं और सूबा सरकार पवित्र ग्रंथ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है। दुनिया भर के लोग खुश हैं और मुझे रोजाना उन लोगों के कई फोन आ रहे हैं जो इस ऐतिहासिक अधिनियम के लिए मेरा धन्यवाद करते हैं।”

    अकाली नेतृत्व पर बरसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ये मौकापरस्त नेता हैं जो अपनी सुविधा और निजी राजनीतिक हितों के अनुसार गिरगिट की तरह अपने रंग और स्टैंड बदलते हैं। हर कोई जानता है कि यह परिवार अंग्रेजों की कठपुतली था और इन्होंने देश के लिए लड़ने वाले देशभक्तों के खिलाफ साजिश रचने के लिए उन्हें ‘सर’ की उपाधि दी थी।”

    उन्होंने आगे कहा, “इस परिवार ने 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग कत्लेआम के दोषी जनरल डायर को इस जघन्य घटना के बाद रात के खाने की मेजबानी करके सम्मानित किया था। इस कार्रवाई ने उनकी राष्ट्र विरोधी और पंजाब विरोधी मानसिकता और चरित्र को नंगा कर दिया।”

    उन्होंने आगे कहा, “केवल इतना ही नहीं, परिवार ने यह भी सुनिश्चित किया कि जनरल डायर को श्री हरिमंदिर साहिब में सिरोपा और माफी दी जाए। यह और भी हैरान करने वाली बात है कि जत्थेदार अरूड़ सिंह, जिसने सिरोपा दिया था, पूर्व लोकसभा सदस्य सिमरजीत सिंह मान के नाना जी थे।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि इतिहास मिटाया नहीं जा सकता और बादलों के पुरखों का संदिग्ध चरित्र इतिहास के पन्नों पर अंकित है। इस परिवार के हाथ देशभक्तों के खून से रंगे हुए हैं और राष्ट्रवादियों की पीठ में छुरा घोंपने में उनकी भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कांग्रेस में हर नेता सूबे का मुखिया बनने की इच्छा रखता है, जिस कारण उनके पास चुनावों में काम करने के लिए आम कार्यकर्ताओं की जगह ज्यादा मुख्यमंत्री के चेहरे हैं। कांग्रेस पार्टी एक बंटा हुआ घर है जो उनके आपसी कलह से ही ढह जाएगा।

    उन्होंने आगे कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में लोगों के पास तीन कलमों में से किसी एक को चुनने का विकल्प होगा।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पहली कलम लाल स्याही वाली कांग्रेस की कलम है, जो श्री हरिमंदिर साहिब पर हमले, 1984 के दंगों और अन्य सिख विरोधी तथा पंजाब विरोधी स्टैंडों की प्रतीक है। दूसरी कलम अकालियों की है जिसके पास सिर्फ एक स्याही है, जिसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। तीसरी कलम ‘आप’ पार्टी की है जो हर दिन मार्गदर्शक पहलों से पंजाब को रंगला पंजाब बना रही है।”

    महिला सशक्तिकरण के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ” मांवां धीयां सतिकार योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये और 18 साल से अधिक उम्र की अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को 1500 रुपये दिए जा रहे हैं।”

    उन्होंने आगे कहा, “यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोगों से बातचीत का एक माध्यम है। कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी ने भी लोगों की भलाई की परवाह नहीं की। इन पार्टियों ने अपने मुनाफे के लिए घिनौने खेल खेले और राज्य की दौलत लूटी, लेकिन लोगों ने झाड़ू को वोट दिया, जिसने स्कूलों, अस्पतालों और अन्य क्षेत्रों की तस्वीर बदल दी है।”

    उन्होंने आगे कहा, “इन पार्टियों ने लंबे समय तक राज किया, लेकिन अपनी अयोग्यता और कुशासन के कारण लोगों ने आम आदमी पार्टी को चुना जो उनके लिए अथक मेहनत कर रही है। परंपरागत पार्टियां हमसे इसलिए ईर्खा करती हैं क्योंकि हमने आम आदमी की भलाई का एजेंडा रखा है।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “इन पार्टियों ने सत्ता में आकर लोगों और देश को लूटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। सुखबीर सिंह बादल पंजाब के एक कॉन्वेंट पढ़े-लिखे राजनीतिक नेता हैं जो सूबे की बुनियादी भौगोलिक स्थिति से वाकिफ नहीं हैं, लेकिन फिर भी राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBhoot Bangla Worldwide Collection:  भूत बंगला’ की रफ्तार हुई तेज! संडे को कलेक्शन में बूम 
    Next Article हरियाणा सिविल सचिवालय में कर्मचारी ने 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, मचा हड़कंप
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सिंदूर से पहले सौदा, शादी के बाद हत्या, दहेज लोभियों ने निगलीं 5 हजार 737 जिंदगियां

      May 17, 2026

      पातरन परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने…

      May 16, 2026

      कोटकपूरा के बरगारी के पास LPG गैस टैंकर पलटा, बाइक…

      May 16, 2026

      पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध पंजाब में ‘आप’ का हल्ला बोल

      May 16, 2026

      BJP ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा

      May 16, 2026

      कुलदीप सिंह धालीवाल बोले- डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम

      May 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आलिया भट्ट या फिर श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर किसी फैन फॉलोइंग ज्यादा है?

      By श्वेता चौहानMay 17, 2026

      Bollywood Fan Following: आलिया भट्ट या फिर श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर किसी फैन फॉलोइंग…

      होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा ईरान

      May 17, 2026

      हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

      May 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.