
एक्स पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने लिखा- सरकार ने इन जवानों की शहादत एक साल तक सार्वजनिक नहीं की, उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे
Operation Sindoor, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आॅपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम छिपाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, सरकार ने इन जवानों की शहादत एक साल तक सार्वजनिक नहीं की। उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे।
इसके साथ ही पवन खेड़ा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए एक बयान का वीडियो ढक्स पर शेयर किया। इसमें राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि आॅपरेशन सिंदूर में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, राजनाथ के संसद में दिए गए बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा
खेड़ा ने कहा, दो ही संभावनाएं हैं। या तो रक्षा मंत्री को उस समय छह जवानों की शहादत की जानकारी नहीं थी या उन्होंने संसद को गुमराह किया। दोनों ही स्थितियां गंभीर हैं। उधर, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ के संसद में दिए गए बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस पर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह दावा गलत है कि शहीदों को पहली बार सम्मान मिला।
पहलगाम चरमपंथी हमले के बाद भारत ने चलाया था ‘आॅपरेशन सिंदूर’
दरअसल, बीते साल 22 अप्रैल को पहलगाम में एक चरमपंथी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद मई 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ चार दिन तक सैन्य अभियान चला था। भारत सरकार ने इस सैन्य अभियान को आॅपरेशन सिंदूर का नाम दिया था। अब भारत सरकार ने इस आॅपरेशन के दौरान जान गंवाने वाले छह भारतीय सैनिकों के नाम आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर दिए हैं।
छह सैनिकों के नाम
आॅपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए इन जवानों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर मौजूद रोल आॅफ आॅनर में भी प्रकाशित किए गए हैं।
- सूबेदार मेजर पवन कुमार (सेना मेडल), हेडक्वार्टर 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड, मृत्यु- 10 मई 2025
- राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र), 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, मृत्यु- 10 मई 2025
- लांस नायक दिनेश कुमार (सेना मेडल- गैलेंट्री), 5 फील्ड रेजिमेंट, मृत्यु- 7 मई 2025
- एवी मूड मुरलीनाइक (सेना मेडल- गैलेंट्री), एविएशन टेक्नीशियन, 851 लाइट रेजिमेंट, मृत्यु- 9 मई 2025
- हवलदार सुनील कुमार सिंह (सेना मेडल- गैलेंट्री), 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी, मृत्यु- 6 जून 2025
- सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (वायु सेना मेडल), 39 विंग, मृत्यु- 10 मई 2025
