Close Menu
    What's Hot

    केकेआर ने पोस्ट किया हार्दिक पंड्या का वीडियो, क्या IPL डील हो गई डन! Wait for it से मची खलबली | Sports

    August 13, 2026

    आईआईटी रोपड़ विकसित कर रहा एआई टूल, किसान अब मोबाइल से फोटो भेजकर जान सकेंगे फसलों की बीमारी

    August 13, 2026

    ‘शुद्धिकरण’ को लेकर BJP पर भड़की कांग्रेस, वैभव वालिया ने लगाए गंभीर आरोप

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईआईटी रोपड़ विकसित कर रहा एआई टूल, किसान अब मोबाइल से फोटो भेजकर जान सकेंगे फसलों की बीमारी

      August 13, 2026

      हिमाचल में डॉ. राजेंद्र कंवर ने दान की 80 करोड़ की संपत्ति

      August 13, 2026

      Bihar News: स्मार्ट क्लास में बजा रहे थे गंदे भोजपुरी गाने ! टीचर ने डांटा, तो छात्रों ने गमछा डालकर कर दिया ‘कांड’ | National

      August 13, 2026

      IMD weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी | National

      August 13, 2026

      Earthquake Jolts Ladakh: सुबह-सुबह कांपी धरती, लद्दाख के लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप, कितना भारी हुआ नुकसान | National

      August 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»‘शुद्धिकरण’ को लेकर BJP पर भड़की कांग्रेस, वैभव वालिया ने लगाए गंभीर आरोप
    हरियाणा

    ‘शुद्धिकरण’ को लेकर BJP पर भड़की कांग्रेस, वैभव वालिया ने लगाए गंभीर आरोप

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Uttarakhand News: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित किए जाने के बाद कुछ लोगों द्वारा उसी कार्यक्रम स्थल पर कथित रूप से हवन-यज्ञ कर शुद्धिकरण किए जाने की घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के राष्ट्रीय सचिव श्री वैभव वालिया ने सेवला कला चौक स्थित अंबेडकर भवन में भाजपा का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

    इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि यह केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों दलितों, वंचितों और सामाजिक रूप से हाशिये पर खड़े लोगों के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों पर हमला है। जिस व्यक्ति ने अपना पूरा सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए समर्पित किया हो, उनके कार्यक्रम स्थल को शुद्ध करने जैसी मानसिकता 21वीं सदी के भारत के लिए बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा की गई ऐसी घटनाओं पर घिरती है तो उसे ‘फ्रिंज एलिमेंट’ बताकर पल्ला झाड़ने का प्रयास करती है। सवाल यह है कि अगर ये लोग भाजपा से जुड़े नहीं हैं तो इतने दिन बीत जाने के बावजूद इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? FIR क्यों दर्ज नहीं हुई? सरकार ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच क्यों नहीं कराई?

    वालिया ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की माफी भर से यह मामला समाप्त नहीं हो जाता। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सरकार की चुप्पी यह सवाल खड़ा करती है कि क्या ऐसे कृत्यों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है? उन्होंने कहा कि देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान का अधिकार देता है। गृह मंत्रालय और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि संविधान की भावना और कानून का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। यदि किसी व्यक्ति या संगठन द्वारा जातिगत घृणा और सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा दिया जाता है तो सरकार को केवल बयान नहीं, बल्कि ठोस कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

    वालिया ने कहा कि हल्द्वानी की घटना को कांग्रेस पार्टी कतई सामान्य घटना मानकर छोड़ने वाली नहीं है। लंबे समय से जातिगत और अपमानजनक टिप्पणियों को ‘बयान’, ‘मजाक’ या ‘फ्रिंज एलिमेंट’ कहकर नजरअंदाज करने की प्रवृत्ति ने ऐसे लोगों के हौसले बढ़ाए हैं। अब इस राजनीतिक संस्कृति को समाप्त करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान में विश्वास रखने वाला भारत किसी भी व्यक्ति के साथ उसकी जाति के आधार पर अपमान या भेदभाव को स्वीकार नहीं कर सकता।

    वालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य प्रशासन से मांग की कि हल्द्वानी की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों की पहचान की जाए, FIR दर्ज की जाए और उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि माफी नहीं, कार्रवाई चाहिए; बयान नहीं, जवाबदेही चाहिए। कांग्रेस पार्टी और देश का दलित समाज इस अपमानजनक मानसिकता के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है।


    palwal tranaga Yatra 2026 08 2cc94eedbbe4b03dfa8542ae932f05f1 1200x675

    पुतला दहन के दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन लाल, राष्ट्रीय संयोजक नानक चंद, डिंपल कुमार, अमन सिंह, राव नसीम, तनवीर, पीयूष गौड़, जगदीश धीमान, रेहाना परवीन, आफताब, वसीम, आयुष सेमवाल, बबलू पंवार, दीपक मंडवाल और कृष्ण कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ विरोध जताते हुए मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। अमन सिंह, पार्षद प्रत्याशी, सेवला कला ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

     



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार से छीन सकता है DSP पद, बिहार सरकार ने रखी शर्तें, अगले 5 साल तक… | State
    Next Article आईआईटी रोपड़ विकसित कर रहा एआई टूल, किसान अब मोबाइल से फोटो भेजकर जान सकेंगे फसलों की बीमारी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अमेरिका की यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं सुखबीर बादल, जानिए MBA की पढ़ाई से डिप्टी CM बनने तक की कहानी

    August 13, 2026

    हिसार में डेयरी संचालक हत्याकांड में मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या अब 10 दिन बाद होगा जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार

    August 13, 2026

    हरियाणा में आज सोना-चांदी कितने रुपये? यहां देखें 13 अगस्त के ताजा रेट

    August 13, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: दिल्ली-UP से बिहार तक बारिश का तांडव, 16 राज्यों का फिर बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

    August 13, 2026

    फांसी से उम्रकैद तक… कैथल की 7 साल की बच्ची के रेप-मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    August 13, 2026

    Haryana News: गुरुग्राम-फरीदाबाद में बारिश से नहीं होगा जलभराव? हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    केकेआर ने पोस्ट किया हार्दिक पंड्या का वीडियो, क्या IPL डील हो गई डन! Wait for it से मची खलबली | Sports

    By परवेश चौहानAugust 13, 2026

    हार्दिक पंड्या का वीडियो केकेआर ने किया शेयर नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में अगले…

    आईआईटी रोपड़ विकसित कर रहा एआई टूल, किसान अब मोबाइल से फोटो भेजकर जान सकेंगे फसलों की बीमारी

    August 13, 2026

    ‘शुद्धिकरण’ को लेकर BJP पर भड़की कांग्रेस, वैभव वालिया ने लगाए गंभीर आरोप

    August 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.