Congress states incharge reshuffle (द भारत ख़बर) नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 राज्यों के प्रभारी बदले हैं। सचिन पायलट को पंजाब, जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञप्ति में इन नेताओं के भी नाम
कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का महासचिव प्रभारी, असम नियुक्त किया गया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
Congress leader Sachin Pilot has been appointed as the in-charge of Punjab Congress, while Bhupesh Baghel has been appointed as the in-charge of Assam Congress.
Randeep Surjewala has been given additional charge of Gujarat Congress, while Sukhdeo Bhagat has been appointed as the… pic.twitter.com/dfHS5qVCSb
— ANI (@ANI) September 5, 2026
मुकुल वासनिक पद पर बरकरार
पार्टी ने मुकुल वासनिक को AICC महासचिव के पद पर बरकरार रखा है। पार्टी की ओर से जारी आदेश पर संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं।
सुरजेवाला को अतिरिक्त जिम्मेदारी
रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक के महासचिव प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी है। यानी अब उनके पास गुजरात के साथ कर्नाटक संगठन की भी जिम्मेदारी होगी।
मौजूदा प्रभारियों की प्रशंसा की
कांग्रेस ने निवर्तमान महासचिव प्रभारियों के योगदान की सराहना भी की है। इनमें जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर शामिल हैं। कांग्रेस ने इन बदलावों के जरिए राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया है।

