Close Menu
    What's Hot

    बंधवाड़ी टोल पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी की मौत, परिवार ने कार की टक्कर का लगाया आरोप तो वहीं पुलिस ने बताया हार्ट अटैक

    September 7, 2026

    Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चार मंजिल से ऊपर की इमारतें होंगी सील | Delhi

    September 7, 2026

    घरेलू कलह से तंग आकर महिला अपने दो बच्चों संग कूएं में कूदी, दोनों बच्चों की मौत

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम | National

      September 6, 2026

      दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

      September 6, 2026

      सागर शराब कांड: मौत का आंकड़ा 12 पहुंचा, 35 से ज्यादा बीमार, यूपी कनेक्शन की जांच तेज | National

      September 6, 2026

      भैया को सैया बनाने वाले क्या जानें जौहर का महत्व…स्वरा भास्कर को धीरेंद्र शास्त्री का जवाब | Entertainment

      September 6, 2026

      IMD Weather Update: आज जमकर होगी बारिश ! दिल्ली-हरियाणा से हिमाचल-पंजाब तक IMD का अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»बंधवाड़ी टोल पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी की मौत, परिवार ने कार की टक्कर का लगाया आरोप तो वहीं पुलिस ने बताया हार्ट अटैक
    हरियाणा

    बंधवाड़ी टोल पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी की मौत, परिवार ने कार की टक्कर का लगाया आरोप तो वहीं पुलिस ने बताया हार्ट अटैक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: गुरुग्राम रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा से एक कर्मचारी की मौत का वीडियो सामने आया है. वीडियो में टोल कर्मचारी अचानक बैरियर के पास मुंह के बल गिरता दिखाई दे रहा है. वह करीब 25 सेकेंड तक जमीन पर तड़पता रहा. इसके बाद वह अचेत हो गया. आसपास मौजूद कर्मचारी उसके पास पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

    मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था और पिछले करीब 13 साल से बंधवाड़ी टोल पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था.

    परिवार का आरोप- वैगनआर ने मारी थी टक्कर

    मृतक के परिजन राकेश का आरोप है कि 1 सितंबर को राजेंद्र टोल की इमरजेंसी लाइन पर ड्यूटी कर रहा था. इसी दौरान एक वैगनआर कार पीछे हटते समय राजेंद्र से टकरा गई. आरोप है कि टक्कर के कारण राजेंद्र नीचे गिरा और उसका सिर सड़क से टकराया.

    परिजनों के मुताबिक, कार चालक ने राजेंद्र के एक सहयोगी कर्मचारी को इलाज कराने के नाम पर 1 हजार रुपये दिए और वहां से चला गया. आरोप है कि कार के जाने के करीब 10 मिनट बाद राजेंद्र की हालत बिगड़ गई.

    मदद के लिए गया और बूथ के पास गिर पड़ा

    परिवार का कहना है कि तबीयत बिगड़ने पर राजेंद्र मदद के लिए टोल कर्मचारियों के पास गया, लेकिन बूथ के पास पहुंचते ही जमीन पर गिर पड़ा. आरोप है कि वह काफी देर तक मौके पर पड़ा रहा और टोल प्रबंधन की ओर से उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया.


    1788752876 हरियाणा के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर 88553

    करीब एक घंटे बाद रिश्तेदारों को सूचना दी गई. परिजन मौके पर पहुंचे और राजेंद्र को बीके अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    टोल इंचार्ज ने एंबुलेंस को लेकर कही यह बात

    टोल इंचार्ज के अनुसार, करीब तीन महीने पहले तक टोल रिलायंस द्वारा संचालित किया जा रहा था और उस समय वहां एंबुलेंस उपलब्ध रहती थी. अब टोल का संचालन पीडब्ल्यूडी के पास है और फिलहाल वहां एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

    पुलिस का दावा- पोस्टमॉर्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि

    वहीं, ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज नरबीर के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र के शरीर पर किसी तरह की चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले और कार से टक्कर का भी कोई सबूत सामने नहीं आया.

    पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई. राजेंद्र अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है. उसकी बड़ी बेटी 10 साल की, बेटा 8 साल का और सबसे छोटा बेटा 5 साल का है. करीब पांच साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो चुका था और वह अकेले ही बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चार मंजिल से ऊपर की इमारतें होंगी सील | Delhi
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    घरेलू कलह से तंग आकर महिला अपने दो बच्चों संग कूएं में कूदी, दोनों बच्चों की मौत

    September 7, 2026

    हरियाणा के रेवाड़ी में दही-हांडी को लेकर विवाद, मंदिर में चलीं 4 गोलियां; आधी रात मची भगदड़

    September 6, 2026

    हरियाणा के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, इन तहसीलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    क्या आपके भी सुन्न पड़ जाते हैं हाथ-पैर? काला तिल दिलाएगा राहत, जानिए कैसे? – News18 हिंदी

    September 6, 2026

    नवजात को गोरा करने के लिए आप भी तो नहीं रगड़ रहे तेल-बेसन? फरीदाबाद की डॉ. प्राची ने बताया ये क्यों घातक – News18 हिंदी

    September 6, 2026

    हांसी में समाधा मंदिर मार्ग बनेगा स्मार्ट रोड, 7 सेल्फी प्वाइंट और भव्य गेट से बदलेगा लुक

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बंधवाड़ी टोल पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी की मौत, परिवार ने कार की टक्कर का लगाया आरोप तो वहीं पुलिस ने बताया हार्ट अटैक

    By प्रमोद रिसालियाSeptember 7, 2026

    फरीदाबाद: गुरुग्राम रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा से एक कर्मचारी की मौत का वीडियो सामने…

    Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चार मंजिल से ऊपर की इमारतें होंगी सील | Delhi

    September 7, 2026

    घरेलू कलह से तंग आकर महिला अपने दो बच्चों संग कूएं में कूदी, दोनों बच्चों की मौत

    September 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.