Close Menu
    What's Hot

    Chahatt Khanna ने धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी, सनातन में वापसी की कहानी सुन फैंस रह गए हैरान

    April 19, 2026

    दिल्ली को दहलाने की साजिश बेनकाब

    April 19, 2026

    भारत स्थिर पूंजी केंद्र के रूप में उभरा : पांडे

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

      April 19, 2026

      पीएम मोदी रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे

      April 18, 2026

      असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

      April 18, 2026

      PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी

      April 18, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

      April 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, April 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi:दिल्ली सरकार और नौकरशाही में टकराव जारी, अध्यादेश से दिल्ली हथियाने की कोशिश: केजरीवाल, अधिकारी को बना दिया मंत्री का बॉस
    Breaking News

    Delhi:दिल्ली सरकार और नौकरशाही में टकराव जारी, अध्यादेश से दिल्ली हथियाने की कोशिश: केजरीवाल, अधिकारी को बना दिया मंत्री का बॉस

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 21, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Delhi News:दिल्ली सरकार और नौकरशाही में टकराव नहीं थमता दिख रहा है। नेशनल कैपिटल सिविल सर्विसेज अथॉरिटी की पहली बैठक के बाद मंगलवार को सीएम केंद्र व नौकरशाही पर भड़के। सीएम ने सीधे तौर पर बीजेपी पर नौकरशाही के रास्ते दिल्ली की सरकार चलाने का खेल रचने का इल्ज़ाम लगाया है। सीएम के मुताबिक, दिल्ली में अब चुनी हुई सरकार की नहीं, अफसरों की चलेगी। देश के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब नौकरशाह चुनी हुई सरकार चलाएंगे। उधर, अथॉरिटी की दूसरी बैठक 28 जून का साएम आवास पर दोबारा बुलाई गई है।

    अथॉरिटी की बैठक के बाद मीडिया को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने अध्यादेश के जरिये चुनी हुई सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री यानी कैबिनेट के ऊपर अधिकारी बैठा दिया है। नेशनल कैपिटल सिविल सर्विसेज अथॉरिटी में मुख्यमंत्री के निर्णय को पलटने के लिए मुख्यमंत्री के ऊपर दो अधिकारी बैठा दिये है। अब हर विभाग में अंतिम निर्णय मंत्री का नहीं होगा, बल्कि विभाग के सचिव का होगा। वहीं, कैबिनेट का कौन सा निर्णय सही है, यह भी मुख्य सचिव तय करेंगे। सारे निर्णय अफसर लेंगे और उन पर सीधे केंद्र सरकार का कंट्रोल होगा। इस तरह बीजेपी दिल्ली में चुनाव हारने के बाद पिछले दरवाजे से दिल्ली सरकार को चलाना चाहती है।

     सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में चार बार चुनाव हारने के बाद बीजेपी दिल्ली सरकार के ऊपर कब्जा करने की कोशिश की। केंद्र ने इस अध्यादेश में कई ऐसे प्रावधान किए हैं, जिससे सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री ऊपर हर जगह एक अफसर को बैठा दिया गया है। अध्यादेश से अधिकारी को मंत्री का बॉस बना दिया है। कैबिनेट में भी मंत्री व मुख्यमंत्री की नहीं, मुख्य सचिव और एलजी की चलेगी। केंद्र ने कहने को एक अथॉरिटी बना दी है। इस अथॉरिटी में केंद्र सरकार के दो अफसर और मुख्यमंत्री शामिल है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार को अधिकारी रिपोर्ट करते हैं। उनका आरोप है कि यह पहली बार हो रहा है कि जब बीजेपी की केंद्र सरकार ने साजिश के तहत अफसरों को चुनी हुई सरकार के ऊपर कर दिया है। इनके ऊपर केंद्र सरकार का कंट्रोल है। केंद्र सरकार किसी अफसर का ट्रांसफर कर सकती है और किसी को भी सस्पेंड कर सकती है। अफसरों के ऊपर केंद्र सरकार का कंट्रोल है और अफसर मंत्रियों के ऊपर बैठेंगे।

    सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब अगर किसी भी विभाग में मंत्री कोई आदेश देगा, तो अफसर ये तय करेगा कि आदेश सही है या गलत है। मंत्री का आदेश सही न होने का बहाना बनाकर अधिकारी उसे मानने से इंकार कर सकता है। उनका सवाल है कि इस तरह से सरकार कैसे चलेगी? अगर हम दिल्ली में दो स्कूल बनाना चाहते हैं, लेकिन अफसर फाइल पर लिख दें कि दिल्ली में स्कूलों की जरूरत नहीं है तो फिर स्कूल नहीं बनेंगे।

    इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने कहा कि कैबिनेट चुनी हुई सरकार की सुप्रीम बॉडी होती है। कैबिनेट में सभी मंत्री होते हैं और मुख्यमंत्री अध्यक्ष होता है। कैबिनेट के निर्णय सही हैं या गलत हैं, यह मुख्य सचिव तय करेंगे। इसके बाद मुख्य सचिव एलजी से सिफारिश करेगा और एलजी कैबिनेट के किसी भी निर्णय को पलट सकता है। यह पावर तो संविधान ने भी नहीं दी कि एलजी कैबिनेट के किसी भी निर्णय को पलट सकते हैं। सीएम का आरोप है कि अध्यादेश से केंद्र सरकार ने संविधान ही बदल दिया।

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार की बैठक से करीब 15 दिन पहले उनके पास एक फाइल आई। उस फाइल में वो एक अफसर को सस्पेंड करना चाहते थे। फाइल पढ़कर तीन-चार स्पष्टीकरण पर जवाब मांगा गया। बावजूद इसके वह फाइल दोबारा मेरे पास वापस नहीं आई। वो फाइल सीधे एलजी के पास चली गई। उस फाइल पर लिखा गया कि अथॉरिटी के 3 में से 2 सदस्यों की सहमति हो गई है। एक सदस्य की सहमति नहीं है। इसलिए फाइल मंजूर कर दी गई। 

    ऐसे में हमेशा ही उन दोनों की सहमति रहेगी, क्योंकि वे दोनों ही केंद्र सरकार की अफसर हैं और मैं अकेला हूं। सीएम ने कहा कि वह यह सारी चीजें सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी। साथ ही जब यह अध्यादेश बिल के रूप में राज्यसभा में आता है तो उसे पास नहीं होने देंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi: दिल्ली में DU के छात्र की चाकू मारकर हत्या, गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ था विवाद, दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    Next Article Singer Honey Singh:हनी सिंह को गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले सिंगर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

    April 19, 2026

    पीएम मोदी रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे

    April 18, 2026

    असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

    April 18, 2026

    PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी

    April 18, 2026

    होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

    April 18, 2026

    दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का अंतिम संस्कार, CM रेखा गुप्ता रहीं मौजूद

    April 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Chahatt Khanna ने धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी, सनातन में वापसी की कहानी सुन फैंस रह गए हैरान

    By श्वेता चौहानApril 19, 2026

    Chahatt Khanna ने धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी, सनातन में वापसी की कहानी सुन फैंस…

    दिल्ली को दहलाने की साजिश बेनकाब

    April 19, 2026

    भारत स्थिर पूंजी केंद्र के रूप में उभरा : पांडे

    April 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.