Close Menu
    What's Hot

    टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलिया की इस टीम से खेलने का कॉन्ट्रैक्ट किया | Sports

    August 7, 2026

    Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

    August 7, 2026

    करनाल में बीरू हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi: नार्थ दिल्ली में ऑनलाइन ठगी का मामला,ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन ने ग्राहक को शाओमी Pad 6 के बदले भेजे पांच पत्थर, लगाया 29,000 रुपए का चूना
    Breaking News

    Delhi: नार्थ दिल्ली में ऑनलाइन ठगी का मामला,ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन ने ग्राहक को शाओमी Pad 6 के बदले भेजे पांच पत्थर, लगाया 29,000 रुपए का चूना

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    North Delhi:नार्थ दिल्ली के लारेंस रोड से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन से सामान मंगवाने को लेकर ग्राहक के साथ करीब 29,000 हजार रुपए का फ्रॉड करने का मामला सामने आया है।

    अमेजॉन से मंगवाया था Xiaomi Pad 6

    अरुण नार्थ दिल्ली इलाके के लॅारेंस रोड के निवासी हैं। उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग ऐप अमेजॉन से शाओमी Pad 6, 05-09-23 को शाम को आर्डर किया था। अमेजॉन ने ग्राहक को मेल के ज़रिए वीरवार 7 सितंबर को डिलीवरी देने का मेल किया ।अमेजॉन ने मेल या फोन पर किसी भी डिलीवरी पार्टनर की कोई डिटेलस शेयर नहीं  की । 

    7 सितंबर को ग्राहक को अमेजॉन की तरफ से सुबह 5:29 बजे मेल पर सूचना दी जाती है कि आपका पैकेज सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच में डिलीवर कर दिया जाएगा। और उसी मेल में ग्राहक को वन टाईम ओटीपी भी भेजा गया। जो कि डिलीवरी के समय ग्राहक को डिलीवरी ब्वाय को बताना था। इसके बाद ठीक 8:30 बजे अमेजॉन  की तरफ से एक मेल आता है कि आपका पैकेज डिलीवर कर दिया गया है। लेकिन उस वक्त ग्राहक को कोई भी अमेजॉन की तरफ से ओटीपी पूछने के लिए फोन नहीं आता। ग्राहक को ओटीपी पूछने को लिए अमेजॉन की तरफ से उसी दिन दोपहर के 1:25 मिनट और 1:54 पर फोन आता है। अमेजॉन  एक ओथेंटिक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप है । बिना शक किए उसने डिलीवरी ब्वाय को ओटीपी बता दिया। ग्राहक की मानें तो वो 7 सितंबर को दिल्ली से बाहर था। इस लिए उनकी माता जी ने (72-73 वर्ष) रिसीव किया। और जैसे ही डिलीवरी हुई उन्होंने वह पैकेज वैसे ही खोले बिना रख दिया। क्योंकि घर में कोई और नहीं आता जाता नहीं तो जहां पर था वहीं रखा रहा। 

    ग्राहक अगले दिन 8 सितंबर को वापिस दिल्ली तकरीबन रात के 9 बजे पहुंचा। और अपना पैकेट खोलने के लिए उठाया। लेकिन पैकेट पहले से ही खुला हुआ था। पैकेट कुछ अजीब सा भारी था और पैकेट के अंदर से कुछ बजने की आवाज़ सुनाई दी। ग्राहक ने जैसे ही उस खुले हुए पैकेट को पूरा खोल के देखा तो उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। उस पैकेट में  Xiaomi Pad 6 की जगह 5 पत्थर भरे हुए थे।        

    उसके बाद ग्राहक ने अमेजॉन के कस्टमर केयर नंबर से सम्पर्क किया। और उनको सारी बात बताई। तब अमेजॉन  ने तफ्तीश का भरोसा देकर 14 सितंबर का टाइम दिया। कि वो Step by Step सारी इंन्कवायरी करके उसको जवाब देते है। लेकिन 9 सितंबर को अमेजॉन  की तरफ से मेल करके ग्राहक को कहा गया कि हमने आपके आर्डर डिटेलस चैक किए हैं। आपने पहले भी कई बार ऑर्डर से गायब हुई, बहुत सारी वस्तुओं के बदले बड़ी संख्या में रिफंड लिया है। हालांकि ग्राहक का कहना है कि वो कभी ज्यादा महंगी चीज़े आनलाइन आर्डर नहीं करता । औ ना ही कभी रिफंड की नौबत आई। जाहिर सी बात है कि अमेजॉन ने अपना पक्ष इंक्वायरी से पहले ही क्लीयर कर दिया था कि वो रिफंड नहीं करेगा। खैर फाइनली 12 तारीख को ग्राहक को मेल आता है, कि हम समझते हैं कि शिपमेंट से Item गायब हुई है। लेकिन आपको डिलीवरी accept करने से पहले  ही पैकेट चैक करके लेना चाहिए था, क्योंकि उनकी तरफ से temper-evident packaging में Item भेजी जाती है। और यह अमेजॉन  की तरफ से चूक नहीं हुई तो आपको रिफंड नहीं दे सकते। अब ग्राहक के पास पुलिस में कंपलेंट करने और कंज्यूमर कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

    अब सवाल ये उठता है कि अगर अमेजॉन हर स्टेप की रिकार्डिंग और रिकार्ड रखता है। तो क्या उसके पास डिलीवरी के मेल और काल डिटेलस नहीं हैं। क्यों अमेजॉन अपने डिलीवरी पार्टनर की डिटेलस ग्राहक के साथ शेयर नहीं करता। ग्राहक को पता ही नहीं की उसको कौन सी डिलीवरी कंपनी के द्वारा आइटम डिलीवर की जा रही है। जब तक आर्डर ठीक से ग्राहक को नहीं मिलता तब तक किसकी जिम्मेदारी है? क्यों अमेजॉन खुद की और डिलीवरी पार्टनर को जिम्मेदारी मानने को तैयार नहीं। कहीं ना कहीं तो चूक हुई है। पर एक बात तो साफ है कि आजकल लोगों पास वक्त की कमी के चलते ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रैंड बढ़ गया है। और लोग ऐसी ऐप पर भरोसा कर लेते हैं। और अरुण की तरह ही आए दिन जाने कितने ही लोग धोखा खाते हैं। ऐसे में अमेजॉन और ऐसी कई और ऑनलाइन शॉपिंग ऐप  ग्राहकों के साथ धोखा होने के बाद अपना पल्ला झाड़ लेती है। अमेजॉन  को जिम्मेदारी लेते हुए उचित कार्रवाई करते हुए, ग्राहक के साथ न्याय करना चाहिए। और अंत में लोगों को भी अमेजॉन  जैसी ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर ज्यादा भरोसा नहीं दिखाना चाहिए। उपरोक्त जानकारी ग्राहक द्वारा दी गई है। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRajasthan: भरतपुर में हादसा, 12 की मौत, सड़क किनारे खड़ी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, लोगों को कुचलता चला गया ट्रक
    Next Article Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस से अब तक 4 केस, 2 की मौत, 4 जिलों में अलर्ट:7 कंटेनमेंट जोन बनाए, मास्क जरूरी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

    August 7, 2026

    Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

    August 7, 2026

    Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

    August 7, 2026

    PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

    August 7, 2026

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    August 6, 2026

    मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलिया की इस टीम से खेलने का कॉन्ट्रैक्ट किया | Sports

    By परवेश चौहानAugust 7, 2026

    अजिंक्य रहाणे ने यूरेपियन टी20 प्रीमियर लीग में खेलने का लिया फैसला नई दिल्ली. भारतीय…

    Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

    August 7, 2026

    करनाल में बीरू हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

    August 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.