Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

    October 23, 2026

    चंडीगढ़ में मर्डरः एक घंटे में लिया पिटाई का इंतकाम, नाबालिग की हत्या, ऑटो चालक के कंधे को चिरते हुए निकली गोली, VIDEO आया सामने

    October 23, 2026

    हरियाणा में भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए सरकार का अनूठा कदम, अब करप्शन करके बचना होगा मुश्किल

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026

      अमित शाह की हुंकार, कहा- बहानेबाजी की राजनीति से पंजाब में नहीं बचेगी ‘आप’ सरकार, बनेगी NDA की सरकार

      October 22, 2026

      West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मालदा में BJP समर्थक की गोली मारकर हत्या, दो गुटों में झड़प, 6 लोग घायल | National

      October 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi News: IGI एयरपोर्ट पर ड्रोन तस्करी का भंडाफोड़, 10 प्रोफेशनल UAV समेत 1 करोड़ का सामान जब्त | Delhi
    दिल्ली

    Delhi News: IGI एयरपोर्ट पर ड्रोन तस्करी का भंडाफोड़, 10 प्रोफेशनल UAV समेत 1 करोड़ का सामान जब्त | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi IGI Airport News, Delhi IGI Airport drone smuggling case, drones seized at Delhi Airport, Delhi Customs drone seizure, Delhi drone smuggling, Delhi Latest News, दिल्ली IGI एयरपोर्ट न्यूज, दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 प्रोफेशनल ड्रोन जब्त, दिल्ली एयरपोर्ट न्यूज, दिल्ली लेटेस्ट न्यूज
    दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने ड्रोन तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है।

    Drone Smuggling Bust at Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर कस्टम्स ने ड्रोन तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। टर्मिनल-3 पर कार्रवाई के दौरान तीन भारतीय यात्रियों के सामान से 10 प्रोफेशनल ड्रोन और बड़ी संख्या में ड्रोन पार्ट्स बरामद किए गए। कस्टम्स के मुताबिक जब्त किए गए सामान की कुल बाजार कीमत ₹1,03,55,900 आंकी गई है। कस्टम्स के अनुसार यह कार्रवाई 25 सितंबर को IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर की गई। जांच के दौरान तीन भारतीय यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ड्रोन और उनसे जुड़े उपकरण मिले। ये सभी यात्री हांगकांग से वियतनाम के रास्ते दिल्ली पहुंचे थे।

    जांच के दौरान अधिकारियों ने 10 Autel Robotics MDX-1 ड्रोन बरामद किए। इनके अलावा सामान से 11 रिमोट कंट्रोलर, 10 AC/DC अडैप्टर, 10 USB चार्जर, 20 डेटा केबल, 60 प्रोपेलर और 10 कैमरा लगे जिम्बल भी मिले। कस्टम्स ने इसके अलावा एक iPhone 18 Pro Max (512GB) भी जब्त किया है। इस तरह ड्रोन, उनके पार्ट्स और मोबाइल फोन समेत जब्त किए गए सामान की कुल कीमत ₹1.03 करोड़ से अधिक बताई गई है। Autel के आधिकारिक तकनीकी दस्तावेजों में MDX-1 मॉडल को EVO Max सीरीज के विभिन्न कॉन्फिगरेशन में इस्तेमाल किया गया मॉडल बताया गया है।

    थर्मल इमेजिंग, लेजर रेंज-फाइंडर से लैस

    कस्टम्स के मुताबिक जब्त किए गए ड्रोन की तकनीकी जांच के लिए चार्टर्ड इंजीनियर की मदद ली गई। जांच में इन्हें थर्मल इमेजिंग और लेजर रेंज-फाइंडर जैसी क्षमताओं से लैस प्रोफेशनल/डिफेंस-ग्रेड UAV के तौर पर बताया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इनकी प्रकृति और तकनीकी क्षमताओं को देखते हुए इनके भारत में आयात और संचालन से जुड़े नियामकीय पहलुओं की भी जांच की जा रही है। ड्रोन से संबंधित नियमों और पंजीकरण आवश्यकताओं को लेकर DGCA के मौजूदा प्रावधान भी मामले की जांच में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

    ड्रोन्स को छिपाकर भारत लाने का आरोप

    पूछताछ के दौरान यात्रियों ने बताया कि ड्रोन हांगकांग से एक दोस्त के लिए लाए गए थे। कस्टम्स के अनुसार इन सामानों को भारत लाते समय इस बारे में संबंधित अधिकारियों को बताया नहीं था। अधिकारियों ने ड्रोन, उनके पार्ट्स और मोबाइल फोन को जब्त किया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इतने बड़े पैमाने पर प्रोफेशनल ड्रोन भारत लाने का वास्तविक उद्देश्य क्या था और इन्हें यहां किसके लिए इस्तेमाल किया जाना था। तीनों यात्रियों के हांगकांग से वियतनाम और फिर दिल्ली पहुंचने के यात्रा विवरण की भी जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह केवल व्यक्तिगत स्तर पर किया गया आयात था या इसके पीछे कोई व्यापक सप्लाई या तस्करी नेटवर्क काम कर रहा था।

    Previous articleDelhi News: दिल्ली में काम करने वालों को 4 महीने का वर्क फ्रॉम होम, जानें किसे और कब मिलेगा
    Next articlePunjab News: LPU में हिंसा, प्रदर्शन की सीबीआई जांच की मांग, कोर्ट में याचिका दाखिल

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAsian Games 2026: जींद की नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक | Sports
    Next Article बाबा बागेश्वर ने पंजाब में धर्म परिवर्तन और नशीली दवाओं के..
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Saurav Das & Ashutosh Ranka Release: 7 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सौरव दास और आशुतोष रांका! आज होंगे रिहा, जानें पूरी डिटेल्स | National

      October 21, 2026

      गंगनहर 18 दिनों के लिए बंद, पानी की हो सकती है भारी किल्लत, जानें क्या है वैकल्पिक व्यवस्था

      October 21, 2026

      Delhi News: पीतमपुरा में दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, 9वीं के छात्र की मौत, चार नाबालिग हिरासत में | Crime

      October 21, 2026

      Delhi Crime: दिल्ली के सीलमपुर में चाकूबाजी, पार्क में बैठे युवक पर कई वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती | Delhi

      October 21, 2026

      Delhi Firing: दिल्ली के बवाना में टाइल्स कारोबारी के प्रतिष्ठान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फरार हुए हमलावर | Delhi

      October 20, 2026

      IMD Weather Forecast: दक्षिण भारत में तेज हुआ मानसून, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली-UP का मौसम | National

      October 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      By अंकित कुमारOctober 23, 2026

      मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर से उत्तर भारत में बारिश की संभावना है, जबकि…

      चंडीगढ़ में मर्डरः एक घंटे में लिया पिटाई का इंतकाम, नाबालिग की हत्या, ऑटो चालक के कंधे को चिरते हुए निकली गोली, VIDEO आया सामने

      October 23, 2026

      हरियाणा में भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए सरकार का अनूठा कदम, अब करप्शन करके बचना होगा मुश्किल

      October 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.