Close Menu
    What's Hot

    Delhi SIR News: दिल्ली SIR पर चुनाव आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की समयसीमा 30 अक्टूबर तक बढ़ी | Delhi

    September 26, 2026

    नाबालिग पत्नी से संबंध बनाने पर POCSO से नहीं बचा सकता है मुस्लिम पर्सनल लॉ, दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला | National

    September 26, 2026

    किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नाबालिग पत्नी से संबंध बनाने पर POCSO से नहीं बचा सकता है मुस्लिम पर्सनल लॉ, दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला | National

      September 26, 2026

      Char Dham Yatra Suspended: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए रोकी गई | National

      September 26, 2026

      नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी

      September 26, 2026

      रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

      September 26, 2026

      देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi SIR News: दिल्ली SIR पर चुनाव आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की समयसीमा 30 अक्टूबर तक बढ़ी | Delhi
    दिल्ली

    Delhi SIR News: दिल्ली SIR पर चुनाव आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की समयसीमा 30 अक्टूबर तक बढ़ी | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi SIR 2026, Election Commission of India, Delhi voter list revision, SIR claims and objections, ECINET voter verification, Delhi electoral roll update, दिल्ली SIR अपडेट, दिल्ली वोटर लिस्ट, चुनाव आयोग न्यूज, इलेक्शन कमीशन न्यूज, दिल्ली लेटेस्ट न्यूज
    चुनाव आयोग ने दिल्ली में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

    Delhi SIR Latest News: दिल्ली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर उठ रहे सवालों के बीच चुनाव आयोग ने शनिवार को कई अहम फैसले किए। आयोग ने SIR से जुड़े अपने फैसलों को सर्वसम्मति से लिया गया बताया और नोटिस पाने वाले मतदाताओं के लिए सत्यापन प्रक्रिया को आसान करने का ऐलान किया। सबसे अहम फैसला दिल्ली में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा 30 अक्टूबर तक बढ़ाना है। इन दावों और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख अब 30 नवंबर होगी।

    नोटिस पाने वालों को मिलेगी राहत

    ECI के मुताबिक जिन मतदाताओं को SIR के दौरान ‘अनमैप्ड’ या ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ के आधार पर नोटिस मिला है, उन्हें आम तौर पर इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे मतदाताओं के घर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) जाकर जरूरी दस्तावेज जुटाएंगे। दस्तावेज ECINet पर अपलोड किए जाएंगे और उनके आधार पर ERO आगे फैसला करेंगे। आयोग ने कहा कि केवल विशेष मामलों में ही व्यक्तिगत सुनवाई की जरूरत होगी। जहां संभव होगा, सुनवाई ऑनलाइन होगी। कुछ मामलों में मतदाता की ओर से परिवार का कोई सदस्य शामिल हो सकेगा।

    बेघर लोगों के लिए विशेष कैंप

    आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्थानीय जरूरत के अनुसार हेल्प डेस्क और विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इनका फोकस मजदूरों, गरीबों, बेघर लोगों और नाइट शेल्टर में रहने वाले लोगों तक पहुंच बनाने पर होगा, ताकि SIR की प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं को दस्तावेज और आवेदन से जुड़ी मदद मिल सके। दिल्ली में पहले दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दिया गया है।

    लिस्ट में नाम छूटा तो क्या करें?

    SIR के दौरान अगर किसी पात्र मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, तो वह संबंधित ERO के पास दावा दाखिल कर सकता है। आयोग ने अधिकारियों को विशेष नामांकन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। इसका मकसद पात्र मतदाताओं को अपना नाम जुड़वाने का अवसर देना है।

    ECINet की भी होगी समीक्षा

    SIR को लेकर ECINet और चुनाव आयोग के IT सिस्टम पर उठे सवालों के बीच आयोग ने सिस्टम की समीक्षा के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया है। समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर करेंगे और इसमें IIT या IIIT का एक स्वतंत्र विशेषज्ञ भी शामिल होगा। ECI ने कहा कि फील्ड अधिकारियों को उनके कानूनी अधिकारों के अनुसार ECINet में रोल-बेस्ड एक्सेस दिया जाता है। आयोग ने IT से जुड़े प्रशासनिक विवाद को भी नीतिगत मतभेद से अलग बताया।

    SIR पर सर्वसम्मति का दावा

    चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि SIR से जुड़े फैसले पूरे आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। यह सफाई ऐसे समय आई है जब पिछले दिनों SIR की प्रक्रिया और ECINet को लेकर आयोग के भीतर मतभेदों की रिपोर्ट सामने आई थी। दिल्ली में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए ECI से जवाब मांगा था। अदालत ने कुछ नोटिसों को पहली नजर में ‘मैकेनिकल’ बताया था।

    महाराष्ट्र में भी बढ़ी समयसीमा

    दिल्ली के साथ महाराष्ट्र में भी समयसीमा बढ़ाई गई है। वहां दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर और उनके निपटारे की समयसीमा 10 नवंबर तक की गई है। ECI के फैसलों से दिल्ली के उन मतदाताओं को अतिरिक्त समय और प्रक्रिया में राहत मिली है, जिन्हें SIR के दौरान अपने रिकॉर्ड को लेकर नोटिस मिला है या जिनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनाबालिग पत्नी से संबंध बनाने पर POCSO से नहीं बचा सकता है मुस्लिम पर्सनल लॉ, दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में वोटर लिस्ट छूटे हुए मतदाताओं का जुड़ेगा नाम, चुनाव आयोग लगाएगा स्पेशल कैंप

      September 26, 2026

      Delhi News: दिल्ली के मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से गंदी हरकतें करने वाले 2 आरोपी अरेस्ट, टाटा सफारी भी जब्त | Delhi

      September 25, 2026

      Delhi Fire News: दिल्ली के मॉडल टाउन में इमारत में लगी आग, 25 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कूलिंग ऑपरेशन जारी | Delhi

      September 25, 2026

      दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार, सहयोगी भी पकड़ा गया | Delhi

      September 25, 2026

      दिल्ली के अलीपुर में खौफनाक वारदात, मुखमेलपुर गांव में पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान MCD कर्मचारी की मौत | Crime

      September 25, 2026

      मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कार में खींचने की कोशिश; FIR के लिए 3 थानों के चक्कर | Crime

      September 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi SIR News: दिल्ली SIR पर चुनाव आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की समयसीमा 30 अक्टूबर तक बढ़ी | Delhi

      By परवेश चौहानSeptember 26, 2026

      चुनाव आयोग ने दिल्ली में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर…

      नाबालिग पत्नी से संबंध बनाने पर POCSO से नहीं बचा सकता है मुस्लिम पर्सनल लॉ, दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला | National

      September 26, 2026

      किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

      September 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.