Close Menu
    What's Hot

    ढिलवान कॉलेज के शिक्षकों ने गेट बंद करके किया विरोध…

    September 9, 2026

    Women’s Asia Cup 2026 : फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानें पूरा समीकरण | Sports

    September 9, 2026

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Traffic News: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स समिट, 35 से ज्यादा सड़कों पर होगा असर, जानें ऑप्शनल रूट | Delhi

      September 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी ! हरियाणा-पंजाब में मौसम शांत, हिमाचल और उत्तराखंड में होगी बारिश | National

      September 9, 2026

      Satya Niketan Accident: सत्य निकेतन में हादसे के बाद CM रेखा का आदेश, बगल वाली इमारत होगी ध्वस्त, खाली कराए जा रहे आस-पास के PG | National

      September 8, 2026

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पंजाब के हिंदू नेता के खिलाफ हरियाणा में प्रदर्शन, उग्र भीड़ ने एनएच-44 किया जाम
    हरियाणा

    पंजाब के हिंदू नेता के खिलाफ हरियाणा में प्रदर्शन, उग्र भीड़ ने एनएच-44 किया जाम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: जीटी रोड से प्रदर्शनकारियों को हटवाते पुलिस कर्मी।
    Haryana News: जीटी रोड से प्रदर्शनकारियों को हटवाते पुलिस कर्मी।

    भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
    Haryana News, (मेरा हरियाणा), अंबाला: हरियाणा के अंबाला में पंजाब के हिंदू नेता गुरसिमरन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। गुरुवार को गुस्साई भीड़ ने जीटी रोड (एनएच-44) जाम कर दिया। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में बेरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड तोड़ दिए और हाईवे पर पहुंच गए। पुलिस और सिख संगत के बीच गुरुवार दोपहर में शुरू हुआ टकराव रात नौ बजे के बाद और ज्यादा बढ़ गया। मंड पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद सिख जत्थेबंदियों और किसान जीटी रोड पर डटे रहे। अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन और एसपी अजीत शेखावत ने समझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने रोड को खाली कराने के लिए लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इस दौरान एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया।

    क्या है पूरा मामला

    बता दें कि इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मंड 7 अगस्त को अपनी वाई+ सिक्योरिटी के साथ गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद खड़ा हुआ। आरोप है कि मंड की गाड़ी ने संगत को टक्कर मारी। इससे गुस्साई भीड़ और निहंगों ने मंड को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इनोवा गाड़ी को तोड़ दिया था। उन्हें पीटने पीछे-पीछे कुछ निहंग भी घोड़े पर सवार होकर पहुंच गए थे। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मंड को बचाया था।

    मंड की शिकायत पर तेजी से कार्रवाई हुई, लेकिन गुरुद्वारा प्रबंधन की शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई

    इस मामले में मंड की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिस पर पुलिस ने कई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में सिख संगत की बैठक हुई। इसमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य और विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सदस्यों का आरोप है कि गुरसिमरन सिंह मंड की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की, जबकि गुरुद्वारा प्रबंधन की शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

    संगत ने निष्पक्ष जांच की मांग की

    बैठक में कहा गया कि उस दिन मंड की गाड़ी से हादसा हुआ। इनोवा को मंड का बेटा भवजोत सिंह चला रहा थे। संगत ने इस मामले की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। गुरुद्वारे के आसपास एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।


    faridabad 2026 08 4dd6dd533c112159efa30210000f4770 1200x675

    मंड बोले- भीड़ ने तलवार, लाठियों से मारा

    हमले में घायल गुरसिमरन सिंह मंड ने अस्पताल से वीडियो जारी कर घटना के बारे में बताया था। मंड के अनुसार, भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेरकर तलवारों, लाठियों और र्इंटों से हमला किया तथा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके बेटे को बचाने पहुंचे हरियाणा पुलिस के तीन जवानों के साथ भी मारपीट की गई।

    खालिस्तान जिंदाबाद, मोदी मुर्दार्बाद कहने को कहा

    मंड ने आरोप लगाया था कि हमलावरों ने उनसे जबरन खालिस्तान जिंदाबाद, मोदी मुर्दार्बाद और आरएसएस मुर्दाबाद के नारे लगाने को कहा। इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उनके दांत तोड़ दिए गए। मंड ने कहा कि वह तिरंगे और देश के साथ खड़े हैं और इस घटना से डरने वाले नहीं हैं।

    ये भी पढ़ें: अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकेटकीपर की टेस्ट टीम में जगह पर संकट, सरफराज खान की वजह मामला हुआ गंभीर, श्रीलंका में एसिड टेस्ट | Sports
    Next Article एयर इंडिया के सभी पायलटों के लिए ड्रग टेस्ट अनिवार्य
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर में Gen-Z आंदोलन में शामिल हुआ था BJP सांसद धर्मबीर चौधरी का बेटा, खुद ही किया खुलासा

    September 9, 2026

    हरियाणाः सोनीपत में जिगरी दोस्त बने जान के दुश्मन, 18 हजार रुपये की चोरी और 10 रुपये से चाकू से युवक का कत्ल

    September 9, 2026

    हरियाणा में आलू किसानों को सरकार की सौगात, गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगी पैदावार और आय

    September 9, 2026

    पालक की खेती करने वाले किसान बारिश में न करें ये गलती, वरना खेत में खड़ी फसल हो सकती है खराब, जानिए टिप्स

    September 9, 2026

    हरियाणा के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, 2 लोगों की मौत, 24 से अधिक श्रद्धालु घायल, गोगामाड़ी से लौट रहे थे

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ढिलवान कॉलेज के शिक्षकों ने गेट बंद करके किया विरोध…

    By श्वेता चौहानSeptember 9, 2026

    Punjab News: बरनाला के भदौर विधानसभा क्षेत्र के ढिलवान गांव में स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी कॉलेज…

    Women’s Asia Cup 2026 : फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानें पूरा समीकरण | Sports

    September 9, 2026

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.