Close Menu
    What's Hot

    भारी बारिश के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी स्कूल बंद

    July 11, 2026

    अब हरियाणा से दिल्ली जाने का सफर होगा और भी आरामदायक, यात्रियों को मिलेगी AC बस सेवा; यहां देखें किराया

    July 11, 2026

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 10 जिलों में स्कूल बंद

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारी बारिश के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी स्कूल बंद

      July 11, 2026

      उत्तराखंड में बारिश का कहर, 10 जिलों में स्कूल बंद

      July 10, 2026

      बारिश के बीच घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानिए अगले 10 दिन कैसा रहेगा पहाड़ों का मौसम

      July 10, 2026

      एआई तस्वीरों से पुरुषों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश

      July 10, 2026

      कल पिता अली खामेनेई की शोकसभा में शामिल हो सकते हैं मुजतबा

      July 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»जिला युवा विकास संगठन ने जननायक एक्सप्रेस से 10 बच्चों को रेस्क्यू किया
    हरियाणा

    जिला युवा विकास संगठन ने जननायक एक्सप्रेस से 10 बच्चों को रेस्क्यू किया

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ambala News : जिला युवा विकास संगठन ने जननायक एक्सप्रेस से 10 बच्चों को रेस्क्यू किया
    Ambala News : जिला युवा विकास संगठन ने जननायक एक्सप्रेस से 10 बच्चों को रेस्क्यू किया
    • बच्चों को मजदूरी के लिए लुधियाना ले जाया जा रहा था

    Ambala News | मेरा हरियाणा नेटवर्क | अंबाला। जिला युवा विकास संगठन, अंबाला को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन से एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 15211 जन नायक एक्सप्रेस के माध्यम से बच्चों को पंजाब राज्य में मजदूरी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। जिसके बाद मंगलवार रात्रि लगभग 09:22 बजे संगठन के प्रधान परमजीत सिंह बड़ोला ने तुरंत कार्यक्रम समन्वयक अजय तिवारी एवं अन्य कर्मचारियों के साथ संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर बचाव अभियान प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

    इसके उपरांत संगठन द्वारा आरपीएफ अंबाला कैंट, जीआरपी अंबाला कैंट, मानव तस्करी निरोधक इकाई तथा बाल कल्याण समिति अंबाला को सूचित किया गया। संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान 10 बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। प्राथमिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि 9 बच्चे बिहार राज्य के निवासी हैं तथा 1 बच्चा पंजाब राज्य का रहने वाला है।

    ये सभी बच्चे लुधियाना स्थित कपड़ा, सरिया एवं अन्य कारखानों में कार्य कराने के उद्देश्य से जा रहे थे। उक्त व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है तथा उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही बच्चों के परिजनों का पता लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। जिला युवा विकास संगठन की टीम द्वारा बच्चों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

    मेडिकल करवाने के बाद बच्चों को ओपन शेल्टर होम भिजवाया गया

    दैनिक विवरण रिपोर्ट एवं चिकित्सीय परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति, अंबाला की अध्यक्षा रंजीता सचदेवा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा विचार-विमर्श के उपरांत बच्चों को देखभाल एवं संरक्षण हेतु ओपन शेल्टर होम अंबाला कैंट भेजने के आदेश पारित किए गए।

    बाल श्रम के मामले बढ़ना चिंता का विषय : बड़ोला

    संगठन के प्रधान परमजीत सिंह बड़ोला ने बताया कि देशभर में बाल तस्करी एवं बाल श्रम के मामलों में निरंतर वृद्धि अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में अंबाला विभिन्न ट्रेनों में इस प्रकार के अभियान चलाकर 46 बच्चों को मुक्त कराया जा चुका है तथा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार बाल तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी रखेगा क्योंकि बच्चे किसी भी राष्ट्र का भविष्य होते हैं।


    16 april Rashifal

    और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का शोषण सही नहीं है। हाल ही में जारी राष्ट्रीय प्रतिवेदन के अनुसार अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के दौरान 53,651 बच्चों को तस्करी, बाल श्रम एवं अन्य प्रकार के शोषण से मुक्त कराया गया, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत बच्चे सबसे खतरनाक श्रेणी के बाल श्रम में सम्मिलित पाए गए ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि आर्थिक तंगी, झूठे रोजगार के प्रलोभन एवं कमजोर संरक्षण तंत्र के कारण बच्चे तस्करी के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बने हुए हैं।

    उन्होंने सभी संबंधित विभागों, संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस अथवा संबंधित प्राधिकरणों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर बच्चों की सुरक्षा की जा सके। इस अभियान में मौजूद सभी पुलिस एवं प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए संगठन उनका धन्यवाद करता है। वर्तमान में जिला युवा विकास संगठन, अंबाला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बच्चों के परिजनों की खोज की जा रही है।

    अभियान में ये रहे मौजूद

    इस बचाव अभियान में संगठन की ओर से अजय तिवारी, हरदीप नडियाली, हाकम सिंह, हरविंदर सिंह एवं परगट सिंह सम्मिलित रहे। वहीं आरपीएफ अंबाला कैंट से थाना प्रभारी रविंदर सिंह, एस.आई. कविता, मानव तस्करी निरोधक इकाई से एस.आई. नरेंद्र कुमार तथा जसविंदर सिंह अपनी टीम सहित उपस्थित रहे।

    Ambala News : एग्रीस्टैक वैनिटी वैन गांवों में जाकर बना रही फार्मर आईडी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना तीन हजार महंगा, चांदी 11,800 रुपए चमकी
    Next Article आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अब हरियाणा से दिल्ली जाने का सफर होगा और भी आरामदायक, यात्रियों को मिलेगी AC बस सेवा; यहां देखें किराया

    July 11, 2026

    गुरुग्राम एनकाउंटर में ढेर एक बदमाश निकला नाबालिग, स्कूली छात्र आर्यन जेवेलिन का खिलाड़ी था, वीडियो आए सामने

    July 10, 2026

    India Top 10 Airport | दिल्‍ली या मुंबई नहीं… ये हैं देश के टॉप-10 एयरपोर्ट, शानदार रही इनकी पैसेंजर ग्रोथ

    July 10, 2026

    फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी, अंधाधुंध फायरिंग और एनकाउंटर, गुरुग्राम में पुलिस और दीपक नांदल गैंग के शार्पशूटर्स के बीच मुठभेड़ की पूरी इनसाइड स्टोरी

    July 10, 2026

    ‘बच्चों को लेकर कहां जाएं…कब तक झेलें’, अंबाला में टांगरी फिर कैसे बनी आफत? Ground Report

    July 10, 2026

    हरियाणा में सरकारी कामकाज होगा और आसान, अब छुट्टी से लेकर फाइल मूवमेंट तक डिजिटल सिस्टम से होगा काम

    July 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भारी बारिश के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी स्कूल बंद

    By अंकित कुमारJuly 11, 2026

    Heavy Rainfall Havoc: भारी बारिश के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी…

    अब हरियाणा से दिल्ली जाने का सफर होगा और भी आरामदायक, यात्रियों को मिलेगी AC बस सेवा; यहां देखें किराया

    July 11, 2026

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 10 जिलों में स्कूल बंद

    July 10, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.