Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: अकाली दल के पूर्व नेता डॉ. निशान सिंह कांग्रेस में शामिल हुए

    November 27, 2026

    अभी घर खरीदें या नहीं? रियल एस्टेट बाजार का सेंटीमेंट स्कोर बढ़कर हुआ 56, क्या है इसका मतलब?

    November 27, 2026

    पहले हटाया फिर किया बहाल…रोहित शर्मा ने दिया पहला रिएक्शन, दोबारा बने मुंबई इंडियन के कप्तान | Sports

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश, जानिए वेदर अपडेट | National

      November 27, 2026

      Supreme Court News: फिर जेल जाएंगे बाहुबली नेता आनंद मोहन ! सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रिहाई, करना होगा सरेंडर | National

      November 26, 2026

      Mumbai News: मुंबई की मेयर, BMC ऑफिस और अमिताभ बच्चन के बंगले को फिर बम से उड़ाने की धमकी | National

      November 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»DMRC Update: दिल्ली मेट्रो का बड़ा अपडेट, सभी स्टेशनों के गेट खुले, SIR प्रदर्शन खत्म होने के बाद सेवा बहाल | Delhi
    दिल्ली

    DMRC Update: दिल्ली मेट्रो का बड़ा अपडेट, सभी स्टेशनों के गेट खुले, SIR प्रदर्शन खत्म होने के बाद सेवा बहाल | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    SIR Protest Delhi, Delhi Metro Update, DMRC Service Update, Metro Entry Exit Gates, New Delhi Metro Interchange, Delhi Metro Services, SIR विरोध प्रदर्शन, दिल्ली मेट्रो अपडेट, मेट्रो सेवा बहाल, मेट्रो स्टेशन गेट खुले
    SIR विरोध खत्म होने के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के गेट खुल गए हैं।

    Delhi Metro Gates Reopens: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ दिल्ली में चल रहा प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद मेट्रो यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपडेट जारी कर बताया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी फिर से उपलब्ध है। DMRC ने यह जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इससे पहले SIR के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सुरक्षा कारणों से मेट्रो के कई प्रमुख स्टेशनों के प्रवेश और निकास गेट बंद किए गए थे। हालांकि अब मेट्रो सर्विस नॉर्मल हो गई है।

    सभी मेट्रो स्टेशनों के गेट खुले

    DMRC के ताजा सर्विस अपडेट के मुताबिक दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट की सुविधा बहाल कर दी गई है। अब यात्री सामान्य तरीके से मेट्रो स्टेशन में प्रवेश कर सकते हैं और यात्रा पूरी करने के बाद स्टेशन से बाहर निकल सकते हैं। DMRC ने यह भी साफ किया है कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध है। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो इंटरचेंज के लिए नई दिल्ली स्टेशन का इस्तेमाल करना होता है।

    Service Update

    Entry and exit gates of all Metro Stations of the Delhi Metro network are now open. The interchange facility at New Delhi Metro station is also available.

    — Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 2, 2026

    प्रदर्शन के कारण बढ़ाई थी सुरक्षा

    SIR को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर का इलाका मुख्य केंद्र था। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई जगह बैरिकेडिंग की गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। पहले जिन स्टेशनों पर यात्रियों के एंट्री और एग्जिट पर रोक लगाई गई थी, उनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल थे। कुछ स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा जारी रखी गई थी।

    अब सामान्य हुई मेट्रो सेवा

    DMRC के नए अपडेट के बाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट की सुविधा उपलब्ध है। नई दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज भी शुरू हो गया है। इससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को राहत मिली है। सुरक्षा कारणों से लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध हटने के बाद अब मेट्रो सेवा सामान्य तरीके से चल रही है। यात्रियों को भी सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले DMRC के आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAsian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को हराकर रचा इतिहास | Sports
    Next Article चितकारा यूनिवर्सिटी में हंगामे के मामले में पुलिस ने दो…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Cooch Behar Trophy: वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे का कहर, 7 विकेट लेकर अकेले मचाया कोहराम, सस्ते में पूरी टीम को लपेटा | Sports

      November 26, 2026

      Delhi Crime: कैफे में देर रात तक दारू पार्टी, फिर युवती के साथ की दरिंदगी, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार | Delhi

      November 25, 2026

      Delhi Nursery Admission 2027-28: दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2027-28 में कैसे होगा सिलेक्शन? उम्र, पॉइंट्स और लॉटरी के नियम, यहां समझें | Delhi

      November 24, 2026

      Delhi Police Encounter: पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला! जामा मस्जिद थाने में हुई घटना, जवाबी एनकाउंटर में बदमाश को लगीं 6 गोलियां | Crime

      November 24, 2026

      जामा मस्जिद थाने में खूनी खेल, युवक ने 5 पुलिसकर्मियों को चाकू से गोदा, बाइक लूटकर हुआ फरार

      November 23, 2026

      IMD Weather Forecast: मैदानों में बढ़ेगी ठिठुरन या मिलेगा कोहरे से आराम? 18 राज्यों में बारिश, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में मौसम लेगा करवट, हिमाचल में बर्फबारी पर अपडेट | State

      November 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: अकाली दल के पूर्व नेता डॉ. निशान सिंह कांग्रेस में शामिल हुए

      By श्वेता चौहानNovember 27, 2026

      Punjab News: मानसा जिले के बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र से एक अहम राजनीतिक खबर सामने आई…

      अभी घर खरीदें या नहीं? रियल एस्टेट बाजार का सेंटीमेंट स्कोर बढ़कर हुआ 56, क्या है इसका मतलब?

      November 27, 2026

      पहले हटाया फिर किया बहाल…रोहित शर्मा ने दिया पहला रिएक्शन, दोबारा बने मुंबई इंडियन के कप्तान | Sports

      November 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.