नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में शानदार कामयाबी हासिल की. कप्तान और उप कप्तान ने रन भले नहीं बनाए लेकिन टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. ईशान किशन की शानदार कप्तानी में दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हराया. मंगलवार, 25 अगस्त को 4 बॉल पर वैभव ने 2 विकेट चटकाए और उनकी टीम ईस्ट जोन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
ईस्ट जोन की शुरुआत भले ही खराब हुई थी लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी की और महज तीन दिन में ही मैच अपने हक में कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने शुरुआती झटकों से उबरकर 467 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सुदीप कुमार घरामी ने 185 बॉल पर 146 रन की पारी खेल डाली. इसके बाद सातवें नंबर पर आकर शाहबाज अहमद ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेल डाली. उन्होंने 244 बॉल पर 14 चौके और 4 छक्के के दम पर 167 रन ठोक दिए.
East Zone Won by an innings and 210 Run(s) (Qualified) #EZvNEZ #DuleepTrophy #QF1 Scorecard:https://t.co/Q0zlDLVsSd
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 25, 2026
467 रन बनाने के बाद ईशान किशन की शानदार कप्तानी और गेंदबाजों के सही इस्तेमाल ने नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी सिर्फ 111 रन पर सिमट दिया. तेज गेंदबाज अभिजीत सरकार ने 9.5 ओवर में घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. शाहबाज अहमद ने 20 रन देकर 3 विकेट बल्लेबाजों को आउट किया. सस्ते में टीम को समेटने के बाद कप्तान ईशान ने नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन खेलना पर मजबूर किया. दूसरी पारी में भी टीम का हाल बहुत खराब रहा. महज 146 रन के स्कोर पर पूरी टीम ढेर हो गई. दूसरी पारी में अनुकूल रॉय ने ईस्ट जोन के लिए पंजा खोला.उन्होंने 15 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. शाहबाज अहमद को 167 रन की पारी के साथ मैच में 4 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
East Zone win 👏
Another excellent stumping from Ishan Kishan 👌
A 5⃣-wicket haul for Anukul Roy 🖐️
A commanding performance as they beat North East Zone by an innings and 210 runs to enter the semis 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU#DuleepTrophy pic.twitter.com/5J2QUTU1uG
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 25, 2026
पहली पारी में पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी 6 बॉल खेलने के बाद महज 8 रन ही बना पाए. वहीं कप्तान ईशान किशन 9 गेंद का सामना करने के बाद 4 रन ही बना पाए. बल्ले से फ्लॉप रहने के बाद दूसरी पारी में वैभव ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

