Close Menu
    What's Hot

    सरकार और कॉर्पोरेशन प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की…

    August 3, 2026

    शेयर बाजार पर ‘ट्रंप इफेक्ट’ तेजी पर बंद हुआ बाजार, IT, बैंकिंग दोनों में उछाल

    August 3, 2026

    अब ‘नौरू’ नहीं ‘नाओएरो’ कहलांएगा, दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अब ‘नौरू’ नहीं ‘नाओएरो’ कहलांएगा, दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश

      August 3, 2026

      प्रशांत किशोर की बंपर जीत, बांकीपुर में ढला BJP का किला, जीतते ही सम्राट चौधरी पर निशाना

      August 3, 2026

      Datia Upchunav Result 2026: दतिया उपचुनाव में BJP के आशुतोष तिवारी की करारी हार, क्यों सबसे ज्यादा चर्चित रही यह सीट? | चुनाव

      August 3, 2026

      दिल्ली, पटना, गुवाहाटी… कहां-कहां है PK की जमीन, प्रशांत किशोर के पास कितनी दौलत? सामने आई पूरी संपत्ति की लिस्ट

      August 3, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Duleep Trophy: अर्शदीप, अंशुल कंबोज की वापसी, जम्मू कश्मीर के 6 खिलाड़ियों को टीम में मौका, दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम का ऐलान | Sports
    खेल

    Duleep Trophy: अर्शदीप, अंशुल कंबोज की वापसी, जम्मू कश्मीर के 6 खिलाड़ियों को टीम में मौका, दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम का ऐलान | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Anshul Kamboj
    अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज दलीप ट्रॉफी नॉर्थ जोन टीम में

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम प्रतिष्ठित फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की टीमों का ऐलान किया जा चुका है. ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन को दी गई और उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी को बनाया गया. अब चयनकर्ताओं ने नॉर्थ जोन की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. दलीप ट्रॉफी के लिए चुनी गई इस टीम में मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के छह खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. टीम इंडिया की तरफ से खेल चुके दो गेंदबाजों ने भी टीम में जगह बनाई है. टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले अंशुल कंबोज को नॉर्थ जोन टीम चुना गया है. वहीं टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे अर्शदीप सिंह ने भी जगह बनाई है. टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी.

    दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन के टीम की कमान चयनकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वाधवान को सौंपी है. इंडियन प्रीमियर लीग अपना दम दिखा चुके दिल्ली के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए पहली बार इस ट्रॉफी को जीतने वाली जम्मू-कश्मीर टीम का नॉर्थ जोन में दबदबा देखने को मिल रहा है. इस टीम में कन्हैया वाधवान, कमरान इकबाल, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार और युधवीर सिंह को शामिल किया गया है. दलीप ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम में ऐसा पहली बार हुई है जब एक ही राज्य से सबसे ज्यादा छह खिलाड़ियों चुना गया है.

    फर्स्ट क्लास फॉर्मेट में खेली जाने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी जगह मिली है. भारतीय की टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए ये गेंदबाज लगातार संघर्ष कर रहा है. साल 2025 में इंग्लैंड दौरे की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे थे. तब से अब तक उनको प्लेइंग इलेवन में चुने जाने की उम्मीद है लेकिन टेस्ट डेब्यू नहीं कर सके है. दलीप ट्रॉफी के इस सीजन में अर्शदीप अपने टेस्ट की दावेदारी को मजबूत करना चाहेंगे. वहीं अंशुल कंबोज को भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल चुका है. हालांकि उनका पहला मैच बेहद निराशाजनक रहा था.उनको सिर्फ 1 ही विकेट मिला था. इसके बाद वो टीम से बाहर हो गए और इस टूर्नामेंट के जरिए वापसी करने की कोशिश करेंगे.

    कन्हैया वाधवान (कप्तान), आयुष बडोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युधवीर सिंह और निखिल कश्यप।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में माइनिंग पूरी तरह डिजिटल हुई, PMMS पोर्टल…
    Next Article अनिल अंबानी पर 1,816 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज, EPFO ने कराई FIR
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      करियर शुरु होने से पहले ही खत्म! आईसीसी ने 8 साल का लगाया बैन, कौन हैं स्पिनर अखिलेश रेड्डी | Sports

      August 3, 2026

      श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले चयनकर्ताओं ने किया टीम में बड़ा बदलाव, आकिब नबी को पहली बार मौका, जसप्रीत बुमराह की लेंगे जगह | Sports

      August 3, 2026

      Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथे स्थान पर रहा भारत, 13 गोल्ड और 17 सिल्वर के साथ कुल 39 मेडल जीते | Sports

      August 3, 2026

      Hardik Pandya Video: हार्दिक पंड्या ने मुंडवाया सिर, गर्ल फ्रेंड के साथ वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में आए नजर | Sports

      August 2, 2026

      CWG 2026 में बवाल! नक्शे में हमारा नॉर्थ ईस्ट नहीं है…रेस्टोरेंट में फूटा लवलीना का गुस्सा | Sports

      August 2, 2026

      Jasprit Bumrah Rules out: भारत को श्रीलंका दौरे से पहले जोरदार झटका, जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर! | Sports

      August 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सरकार और कॉर्पोरेशन प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की…

      By श्वेता चौहानAugust 3, 2026

      Punjab News: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में कॉर्पोरेशन ज़ोन-ए…

      शेयर बाजार पर ‘ट्रंप इफेक्ट’ तेजी पर बंद हुआ बाजार, IT, बैंकिंग दोनों में उछाल

      August 3, 2026

      अब ‘नौरू’ नहीं ‘नाओएरो’ कहलांएगा, दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश

      August 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.