Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर, किस टीम को मिली उसकी जगह, 27 अक्टूबर से मुकाबले | Sports

    October 9, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट का असर, 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश, किन-किन जगहों पर लगेगी पाबंदी | National

    October 9, 2026

    2 साल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहा बच्चा, पिता का काम छूटा, उम्मीद और भरोसे की बदौलत आखिरकार घर लौटा दक्ष

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली प्रोटेस्ट का असर, 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश, किन-किन जगहों पर लगेगी पाबंदी | National

      October 9, 2026

      UP Breaking News: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी | Uttar Pradesh

      October 9, 2026

      Nandigram Bypoll Result 2026: नंदीग्राम उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत, हासीरानी रथ ने कांग्रेस के मिलन प्रधान को हराया | National

      October 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल ! जानें हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का मौसम अपडेट | National

      October 9, 2026

      IIT Bombay Fire: आईआईटी बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, दो बच्चों समेत 5 लोग झुलसे | National

      October 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»2 साल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहा बच्चा, पिता का काम छूटा, उम्मीद और भरोसे की बदौलत आखिरकार घर लौटा दक्ष
    हरियाणा

    2 साल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहा बच्चा, पिता का काम छूटा, उम्मीद और भरोसे की बदौलत आखिरकार घर लौटा दक्ष

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Daksh

    Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले से एक ऐसा वाकया सामने आया है जो न सिर्फ इंसानियत की मिसाल पेश करता है, बल्कि इस बात को भी पक्का करता है कि उम्मीद और भरोसे का जज्बा एक दिन रंग जरूर लाता है। तभी तो अस्पताल में करीब दो साल तक आईसीयू और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहने वाला 8 साल का दक्ष स्वस्थ होकर अपने घर लौटा। डॉक्टरों ने इंसानियत दिखाई और बच्चे के मां-बाप ने उम्मीद और भरोसे का दामन नहीं छोड़ा। नौकरी छूट गई, काम छूट गया, अस्पताल दूसरा घर बन गया, लेकिन भरोसा टस से मस नहीं हुआ। मां की ममता और पिता की दृढ़ता मौत के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गई और आखिरकार उसे हार मानना पड़ा।

    दक्ष को मिला नया जीवन

    रोहतक के पीजीआईएमएस में करीब 2 साल तक वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहने के बाद 8 साल के दक्ष को नया जीवन मिला है। सोमवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चे के घर लौटने के मौके पर मेडिकल स्टाफ भावुक नजर आए। पिता सोमबीर दहिया ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मिठाई बांटी और मोमेंटो भेंट कर आभार जताया।

    बेहोशी की हालत में लाया गया

    सोनीपत जिले के गढ़ी सिसाना गांव निवासी दक्ष को 5 अक्टूबर 2024 को बेहोशी की हालत में पीजीआईएमएस लाया गया था। उसे तेज बुखार था और वह हाथ-पैर हिलाने की स्थिति में नहीं था। उपचार के बावजूद करीब एक महीने तक हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे बाल गहन चिकित्सा इकाई यानी पीकू में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

    डॉक्टरों ने नहीं छोड़ी उम्मीद

    दक्ष करीब 23 महीने तक 100 प्रतिशत ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहा। इस दौरान मेडिकल उपचार के साथ लगातार फिजियोथेरेपी और न्यूट्रिशनल सपोर्ट दिया गया। लंबे समय तक इलाज के बावजूद मेडिकल टीम ने उम्मीद नहीं छोड़ी और बच्चे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होता गया।

    पिता ने छोड़ दिया टैक्स चलाना

    दक्ष के पिता सोमबीर दहिया दिल्ली में टैक्सी चलाते थे और परिवार में अकेले कमाने वाले थे। बेटे के लंबे इलाज के कारण उन्हें अपना काम छोड़कर करीब दो साल तक पीजीआईएमएस में रहना पड़ा। उनकी पत्नी भी लगातार बेटे के पास रही। आर्थिक परेशानियों के बावजूद परिवार ने बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल में ही डेरा डाल लिया।


    amazon sale hindi.svg

    स्टाफ के परिवार का सदस्य बना

    दक्ष करीब दो साल तक पीकू के इंचार्ज डॉ. कुंदन मित्तल और उनकी टीम की निगरानी में रहा। लंबे समय तक अस्पताल में रहने के कारण वह मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ के लिए परिवार के सदस्य जैसा बन गया। स्टाफ बच्चे और उसके परिजनों की जरूरतों का भी ध्यान रखता था। जन्मदिन के मौके पर पूरा वार्ड मिलकर उसकी खुशियां साझा करता था।

    अब घर पर हो सकेगी देखभाल

    पीकू इंचार्ज डॉ. कुंदन मित्तल ने कहा कि बच्चा अब स्थिर है और माता-पिता घर पर उसकी देखभाल कर सकते हैं। फॉलो-अप विजिट में उसकी स्थिति की निगरानी करते रहेंगे। जब दक्ष को लाया गया था तो वह हाथ-पैर तक नहीं हिला पा रहा था, जबकि अब वह अपने शरीर को हिला-डुला रहा है। बच्चा करीब 23 महीने तक 100 प्रतिशत ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहा। मेडिकल स्टाफ की लगातार मेहनत से आज उसकी स्थिति बेहतर है। पिता परिवार के अकेले कमाने वाले थे और काम छोड़कर अस्पताल में रह रहे थे। ऐसे में टीम ने परिवार की आर्थिक मदद करने का भी प्रयास किया।

    डिस्चार्ज के समय भावुक हुए स्टाफ

    दक्ष के डिस्चार्ज के समय पीकू का पूरा मेडिकल स्टाफ भावुक हो गया। पिता सोमबीर दहिया ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के पैर छुए। इसके बाद केक काटकर बच्चे के नए जीवन की खुशी मनाई गई। पिता ने डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि उनके लिए पूरी टीम भगवान से कम नहीं है।

    पिता बोले- PGIMS हमारा दूसरा घर बना

    सोमबीर दहिया ने कहा कि डॉ. कुंदन मित्तल और उनकी टीम हमारे लिए भगवान से कम नहीं है। उन्होंने दो साल तक मेरे इकलौते बच्चे को आईसीयू में संभाला और नया जीवन दिया। पीजीआईएमएस पिछले दो साल से हमारा दूसरा घर बन गया था। किसी सरकारी अस्पताल में मरीज की इतनी अच्छी देखभाल उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन में…
    Next Article दिल्ली प्रोटेस्ट का असर, 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश, किन-किन जगहों पर लगेगी पाबंदी | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कुरुक्षेत्र के राहुल सैनी ने पास की हरियाणा सिविस सर्विस परीक्षा, बैंक की नौकरी के साथ की तैयारी, दादा का सपना किया पूरा

    October 9, 2026

    Online Transfer Policy के विरोध में Nursing Officers की सांकेतिक हड़ताल, चेतावनी दी Abtak Haryana

    October 9, 2026

    फरीदाबाद में 10वीं के छात्र का शव क्लासमेट प्रेमिका के घर पर मिला,  परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामे के बाद पुलिस से हाथापाई

    October 9, 2026

    नवरात्रि में नहीं मिल रहा वैष्णो देवी का रिजर्वेशन, तो रेलवे ने कटरा के लिए चला दी स्‍पेशल ट्रेन, होंगे 12 स्‍टॉप

    October 9, 2026

    फरीदाबाद में HR मैनेजर हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर, 1 के पैर में लगी गोली, केले खरीदने को लेकर हुआ था विवाद

    October 9, 2026

    रोहतक में प्रेमी जोड़े की कैसे की गई हत्या? संदीप और कविता ने दोस्त सेबीयर मंगवाई थी, कौन निकले हत्याकांड के आरोपी

    October 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर, किस टीम को मिली उसकी जगह, 27 अक्टूबर से मुकाबले | Sports

    By परवेश चौहानOctober 9, 2026

    एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत नहीं आएगा पाकिस्तान नई दिल्ली. भारत में खेले जाने…

    दिल्ली प्रोटेस्ट का असर, 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश, किन-किन जगहों पर लगेगी पाबंदी | National

    October 9, 2026

    2 साल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहा बच्चा, पिता का काम छूटा, उम्मीद और भरोसे की बदौलत आखिरकार घर लौटा दक्ष

    October 9, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.