फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में पहुंची थीं एक्ट्रेस
Sharvari Wagh, (द भारत ख़बर), मुंबई: शरवरी वाघ ने हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में शिरकत की जिसके लिए उन्होंने डेनिम स्कर्ट और एक व्हाईट नेट टॉप कैरी पहना और उसके साथ पॉइंटेड बैली कैरी कीं। इस अपीयरेंस में शरवरी काफी क्यूट लग रही थीं। इसी आउटफिट की तस्वीरें उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
शरवरी के इन क्यूट पोज पर फैंस ने कमेंट सेक्शन में खूब तारीफ की। एक ने लिखा, द कूलेस्ट अल्फा एवर। एक ने कमेंट किया, आपने इंडियाज गॉट लेटेंट में धमाल मचा दिया। एक ने लिखा, मिस ब्यूटीफुल, क्यूटी, वो भी अच्छे सेंस आॅफ ह्यूमर के साथ।

फैंस कर रहे तारीफ
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में हाल ही में अपनी मौजूदगी से शरवरी ने लोगों का काफी ध्यान खींचा। फैंस उनके सेंस आॅफ ह्यूमर, खुद पर जोक लेने की एबिलिटी की खूब तारीफ कर रहे हैं। शरवरी इस वक्त इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में नजर आ रही हैं।

इस फिल्म में उनके अपोजिट वैदांग रैना ने काम किया है। इनके अलावा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ का अहम रोल है। शरवरी को फिल्म में उनकी एक्टिंग और गाने मसकारा के लिए खूब तारीफ मिल रही है।
अपकमिंग फिल्में

शरवरी वाघ का बॉलीवुड में काम का शेड्यूल बहुत रोमांचक और व्यस्त है। मुंज्या जैसी सफल फिल्मों के बाद, वह आलिया भट्ट के साथ फऋ की बड़े बजट वाली फीमेल-लीड स्पाई थ्रिलर अल्फा में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वहीं वे डॉन 3 में भी नजर आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

