सीक्वेन साड़ी में अपने स्टाइल से लगाई आग
Nitanshi Goel, (द भारत ख़बर), मुंबई: सिर्फ 19 साल की उम्र में ही नितांशी गोयल अपनी एक्टिंग और स्टाइल से अक्सर चर्चा के केंद्र में रहती हैं। हाल ही में नितांशी ने पिंक और ग्रे कलर की सीक्वेन साड़ी में कई तस्वीरें शेयर की हैं। साड़ी में नितांशी गोयल का यह ट्रेडिशनल लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सादगी देखते ही बन रही है। ट्रेडिशनल बॉर्डर वाली इस खूबसूरत साड़ी और मैचिंग ब्लाउज के साथ नितांशी का ये लुक उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है।

साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप और माथे पर सजी छोटी सी बिंदी उनके लुक को और ग्लैमरस बना रही है। खुले बालों और कानों में मैचिंग झुमकों के साथ नितांशी ने अपने इस देसी लुक को बेहद ग्रेसफुली कैरी किया है।

कैमरे के सामने नितांशी गोयल की यह मासूम और दिलकश मुस्कान फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर जैसे ही नितांशी ने ये तस्वीरें शेयर कीं, फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों और हार्ट इमोजीस की बारिश कर दी।
ये भी पढ़ें: ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत ने ढाया कहर

