Close Menu
    What's Hot

    चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल बाद मिला नया कोच, धोनी के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले को कमान, मिली बड़ी जिम्मेदारी | Sports

    September 21, 2026

    सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

    September 21, 2026

    श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फरीदाबादः सोतई गांव में जमीन मुआवजे के लिए किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, महिलाएं कर रहीं भजन-कीर्तन
    हरियाणा

    फरीदाबादः सोतई गांव में जमीन मुआवजे के लिए किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, महिलाएं कर रहीं भजन-कीर्तन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबादः कहते हैं जब बात हक की हो तो इंसान दिन-रात एक कर देता है. फरीदाबाद के सोतई गांव में जमीन के मुआवजे को लेकर चल रहा किसानों का धरना भी अब कुछ अलग ही रंग में नजर आ रहा है. 32वें दिन धरना स्थल पर महिलाएं भजन-कीर्तन करती दिखाई दीं. महिलाएं भगवान से अधिकारियों और नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना कर रही हैं. ग्राम सोतई में धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. किसानों का कहना है कि उनकी लड़ाई लगातार 24 घंटे जारी है और नौकरी या दूसरे काम से लौटने वाले लोग भी धरना स्थल पर पहुंचकर बैठ जाते हैं.

    किसानों को उम्मीद है कि 23 सितंबर को पीएमओ में होने वाली समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरीदाबाद के अधिकारियों से धरने का कारण जानकर उसका समाधान करवाएंगे. हालांकि किसानों को यह शक भी है कि कहीं उनके मामले को लेकर कोई गलत या मनगढ़ंत रिपोर्ट पेश न कर दी जाए. इसलिए किसानों का कहना है कि ऐसी बैठक में उन्हें भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि वे खुद अपना पक्ष अधिकारियों के सामने रख सकें.

    नहीं मिला जमीन का पैसा, धरने पर बैठे स्थानीय

    लोकल18 से बातचीत में सोतई गांव की निवासी विद्या बताती हैं कि हम जमीन के लिए बैठे हैं. जमीन का पैसा हमें अभी तक नहीं मिला है. हम भजन-कीर्तन भी कर रहे हैं और भगवान से इनको सद्बुद्धि देने की प्रार्थना कर रहे हैं. 24 घंटे हम लोग यहीं धरने पर बैठे रहते हैं. विमला देवी बताती हैं कि हम लोग अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए धरने पर बैठे हैं. हमें अपना पैसा चाहिए, तभी हम अपनी धरती देंगे. जब तक हमें पैसा नहीं मिलेगा, हम लोग यहां से नहीं जाएंगे.

    किसान नेता बबलू हुड्डा बताते हैं कि हमारी माता-बहनें यहां पर कीर्तन कर रही हैं. कीर्तन का मुख्य कारण यह है कि जो भ्रष्ट अधिकारी और भ्रष्ट नेता हैं, उनके लिए मां भगवती और भोले बाबा से गीतों के माध्यम से सद्बुद्धि मांगी जा रही है. भारत में कोई और हमारी तरह इस पीड़ा में धरना न दे. आगे भविष्य में किसी और के साथ ऐसा न हो, यही हमारी प्रार्थना है. बबलू हुड्डा बताते हैं कि करीब 15 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक ली थी. अब 23 सितंबर को फरीदाबाद के सभी अधिकारियों को पीएमओ में तलब किया गया है. वहां उनसे आमने-सामने बैठकर सवाल-जवाब किए जाएंगे. उनसे पूछा जाएगा कि सोतई गांव की भूमि को विवादित बताने के लिए उनके पास क्या दस्तावेज हैं. हमें उम्मीद है कि वहां सच और झूठ का पर्दाफाश होगा.

    नौकरी के बाद आकर देते हैं धरना

    स्थानीय निवासी राजकुमार बताते हैं कि हम लोग अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और धरने पर बैठे हैं. हमें हमारे हक के पैसे दे दिए जाएं. मैं नौकरी करता हूं. 8 घंटे नौकरी करने के बाद जब आता हूं तो फिर धरने पर बैठ जाता हूं. मुकेश कुमार बताते हैं कि मेरा गांव महमदपुर है, जो सोतई गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर है. हमारे गांव से भी यही रोड निकला है. जेवर एयरपोर्ट वाला यह रास्ता हमारे गांव से होकर ही गया है. मेरे घर की अकेली जमीन भी इस परियोजना में गई है. हम भी इसी मुआवजे की आस में बैठे हैं. मुझे आज तक अपनी जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. 112 साल की गिरदावरी चली आ रही है. हमने भी कोर्ट केस किया हुआ है. मेरी सिर्फ अकेली जमीन गई है. प्रशासन के आगे मेरी भी नहीं चली, लेकिन मुझे आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है.


    IRTS Monika Yadav Viral Photo 2026 09 5c8eb44c86823083f9dda1d0979161cf 1200x675

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIndia vs Japan T20 Live Streaming: सोनी या जियो हॉटस्टार पर नहीं दिखेगा टीम इंडिया का मैच, जापान से मुकाबले की लाइव स्ट्रींमिंग की पूरी डिटेल | Sports
    Next Article श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार, बोले- कुछ दिनों में दम निकल जाएगा

    September 21, 2026

    महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा

    September 21, 2026

    फरीदाबाद में हिट-एंड-रन केस में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की मौत, आरोपी को मिली जमानत

    September 21, 2026

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026

    राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

    September 21, 2026

    Sonipat Traffic Route | Noida-Greater Noida Traffic Route

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल बाद मिला नया कोच, धोनी के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले को कमान, मिली बड़ी जिम्मेदारी | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 21, 2026

    पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ज़हीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया…

    सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

    September 21, 2026

    श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा

    September 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.