Close Menu
    What's Hot

    Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

    June 19, 2026

    Punjab News: मानसा और कुराली नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पर रोक

    June 19, 2026

    सुपरमैन फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आई सारा अली खान

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सदन में आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी वित्त मंत्री
    दुनिया

    सदन में आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी वित्त मंत्री

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Budget Session 2026 : सदन में आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी वित्त मंत्री
    Budget Session 2026 : सदन में आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी वित्त मंत्री

    बजट सत्र का आज दूसरा दिन, एक फरवरी को पेश होगा देश का बजट

    Budget Session 2026  (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : संसद में वर्तमान में बजट सत्र चल रहा है। आज इसका दूसरा दिन है। आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। माना जाता है कि आर्थिक सर्वेक्षण के साथ ही देश के आम बजट पेश करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसमें चालू वित्त वर्ष का आर्थिक लेखाजोखा होता है। इसमें सरकार पिछले बजट में स्वीकृत की गई बजट राशि और प्रावधानों का कितना इस्तेमाल हुआ। देश के सामने कौन-कौन सी मुख्य आर्थिक समस्याएं हैं आदि का ब्योरा भी शामिल होता है। ज्ञात रहे कि सरकार रविवार एक फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी।

    इस बार बजट सत्र दो हिस्सों में बांटा

    बजट सत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद सत्र स्थगित रहेगा और दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलने की संभावना है। इस अंतराल में संसदीय समितियां बजट प्रस्तावों की गहन समीक्षा करेंगी। इस बार केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा, जो रविवार है। संसद के इतिहास में यह एक दुर्लभ अवसर है। सरकार ने इस दिन को आधिकारिक तौर पर बजट डे घोषित किया है। निर्मला सीतारमण का यह लगातार नौवां बजट होगा, जिससे उनसे बड़े आर्थिक फैसलों की उम्मीद की जा रही है। यह बजट ऐसे समय में आ रहा है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अमेरिका की टैरिफ नीतियों और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता का दबाव बना हुआ है।

    इस पर होगा केंद्र सरकार का फोकस

    अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कौन-सा आर्थिक रोडमैप पेश करती है। महंगाई, रोजगार, बुनियादी ढांचा और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच यह बजट राजनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि इस बजट में केंद्र सरकार विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार करने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही एक तरफ भारत की उच्च विकास दर बनाए रखने पर फोकस होगा तो वहीं सरकार चाहेगी की बजट में इस तरह के प्रयास किए जाएं कि भारत की बुनियादी व्यवस्था मजबूत हो सके।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोने और चांदी के दाम में मजबूती जारी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजब शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन संग काम करने से किया
    Next Article पहले से भी ज़्यादा डरावनी होगी The Kerala Story 2 ? मोशन पोस्टर देख कांपे लोग
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026

      भारत को बनाए रखनी होगी 8 प्रतिशत वृद्धि दर : सीईए

      June 14, 2026

      डेढ़ लाख रुपए से नीचे आया सोना

      June 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों के ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट कहा- फुटपाथ पर…

      Punjab News: मानसा और कुराली नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पर रोक

      June 19, 2026

      सुपरमैन फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आई सारा अली खान

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.