
काफी उतार-चढ़ाव भरी रही एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक की जिंदगी
Natasa Stankovic, (द भारत ख़बर), मुंबई: एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.7 मिलियन यानी 47 लाख से ज्यादा फोलोवर्स हैं। हार्दिक पांड्या से शादी टूटने के बाद भी वो अपने बेटे अगस्त्य के साथ लाइफ को खूब एंजॉय करती हुई नजर आती हैं। नताशा को फिटनेस क्वीन भी कहा जाता है। वो अपनी सेहत का खूब खयाल रखती हैं।

नताशा ने मंगलवार की शाम को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ सेल्फी शेयर की है। इन तस्वीरों में उनकी फिटनेस की बानगी देखने को मिल रही है। नताशा ने ये सेल्फीज अपने लेटेस्ट आइफोन से ली हैं और तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, अनुशासन ही मेरी शान है।
सर्बिया से आई थी भारत

नताशा भारत की नहीं हैं, वो सर्बिया से भारत आई और यहां कड़ा संघर्ष करने के बाद इस मुकाम पर पहुंचीं। भारत में आने के बाद उनका नाम एक्टर अली गोनी से जुड़ा था। हालांकि ये रिश्ता लंबा नहीं चला था। अली और नताशा ने साथ में नच बलिए 9 में हिस्सा लिया था।
अली से ब्रेकअप के बाद क्रिकेटर हार्दिक पंडया के करीब आई थीं नताशा

अली से ब्रेकअप के बाद नताशा और दिग्गज क्रिकेटर आॅलराउंडर हार्दिक पंडया के करीब आई थीं। दोनों ने पहले एक दूसरे को डेट किया फिर शादी भी की। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। इनकी शादी टूट चुकी है। अक्सर बेटे अगस्त्य की देखभाल नताशा ही करती नजर आती हैं।
नताशा अब मॉडलिंग के साथ साथ सोशल मीडिया इन्फुएंसर के तौर पर भी काम करती हैं। हालांकि फिटनेस पर उनका सबसे ज्यादा फोकस रहता है और वो आए दिन अपने जिम की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर
