Close Menu
    What's Hot

    एकदिवसीय सीरीज में रोहित ने हासिल की खास उपलब्धि

    December 8, 2025

    100 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’

    December 8, 2025

    भारत और ईयू के बीच एफटीए को लेकर अहम वार्ता आज

    December 8, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, अब छूटेगी कंपकंपी

      December 8, 2025

      सीटीडब्ल्यूजी की बैठक में छाया आतंकवाद का मुद्दा

      December 7, 2025

      बर्च बाय रोमियो लेन में भीषण से मरने वालों की संख्या 25 पहुंची

      December 7, 2025

      Air India Big Announcement : इंडिगो उड़ानें रद्द के बीच एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने घरेलू किराए किए कैप

      December 7, 2025

      Vice President C. P. Radhakrishnan पहुंचे ब्रह्माकुमारीज संस्थान, धर्म के पालन पर दिया ज़ोर, बोले

      December 7, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, December 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»एक ही दिन में सोना 3900 रुपए टूटा, चांदी भी गिरी
    दुनिया

    एक ही दिन में सोना 3900 रुपए टूटा, चांदी भी गिरी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : एक ही दिन में सोना 3900 रुपए टूटा, चांदी भी गिरी
    Gold Price Update : एक ही दिन में सोना 3900 रुपए टूटा, चांदी भी गिरी

    वैश्विक दबाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती न होने के कारण आई गिरावट

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : कई दिन की तेजी के बाद स्वर्ण धातू अर्थात सोने में कमजोरी देखी गई। यह कमझौती वैश्विक दबाव और अमेरिका फेडरल रिजर्व के दरों में कटौती की संभावना कम होने के कारण आई। इसी के चलते मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की की कीमत में 3900 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 7800 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।

    विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ 4,042.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले चार सत्रों में, यह कीमती धातु 152.82 डॉलर या 3.64 प्रतिशत गिर चुकी है, जो 12 नवंबर को 4,195.14 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई थी। हाजिर चांदी की कीमत तीन दिन की गिरावट के बाद 0.57 प्रतिशत बढ़कर 50.49 डॉलर प्रति औंस हो गई।

    दिल्ली में सोने और चांदी की कीमत

    राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत 3,900 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 3,900 रुपए की गिरावट के साथ 1,25,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमतें भी दबाव में रहीं और इसकी कीमत 7,800 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

    छह दिन की तेजी के बाद गिरा शेयर बाजार

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 277.93 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,673.02 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 392.59 अंक या 0.46 प्रतिशत गिरकर 84,558.36 अंक पर आ गया था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 103.40 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 25,910.05 पर आ गया। शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा के अनुरूप मंगलवार को सीमित दायरे में कारोबार के दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे की गिरावट के साथ 88.61 बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इटरनल, अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से पिछड़े रहे। वहीं, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर लाभ में रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकी साजिश के लिए ही अल फलाह यूनिवर्सिटी में था डॉ. उमर
    Next Article सुसाइड बॉम्बर तैयार कर रहा था डॉ. उमर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत और ईयू के बीच एफटीए को लेकर अहम वार्ता आज

      December 8, 2025

      वैश्विक स्तर पर खाद्य कीमतों में कमी से राहत

      December 8, 2025

      आज दुनिया भारत को ग्लोबल ग्रोथ ड्राइवर के रूप में देख रही : पीएम

      December 7, 2025

      उद्यमियों के लिए वित्तीय सहारा बना मुद्रा लोन : मोदी

      December 7, 2025

      फ्लाइट संकट के बीच गिरे इंडिगो के शेयर

      December 6, 2025

      आरबीआई के फैसलों के बाद उछला शेयर बाजार

      December 6, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      एकदिवसीय सीरीज में रोहित ने हासिल की खास उपलब्धि

      By परवेश चौहानDecember 8, 2025

      Rohit Sharma : एकदिवसीय सीरीज में रोहित ने हासिल की खास उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में…

      100 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’

      December 8, 2025

      भारत और ईयू के बीच एफटीए को लेकर अहम वार्ता आज

      December 8, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.