Close Menu
    What's Hot

    Vipraj Nigam: डेब्यू से पहले टीम इंडिया के बॉलर पर FIR, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप | Sports

    September 21, 2026

    बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 21, 2026

    5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोने में 2900 रुपए जबकि चांदी में 15 हजार रुपए तेजी
    दुनिया

    सोने में 2900 रुपए जबकि चांदी में 15 हजार रुपए तेजी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोने में 2900 रुपए जबकि चांदी में 15 हजार रुपए तेजी
    Gold Price Update : सोने में 2900 रुपए जबकि चांदी में 15 हजार रुपए तेजी

    सर्राफा बाजार में नई ऊंचाई पर पहुंची दोनों कीमती धातुएं

    Gold Price Update  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही दोनों ने रिकॉर्ड कायम करते हुए नया इतिहास रच दिया। दिन का बाजार बंद होने के समय दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी बढ़ोतरी हुई। इस उछाल के साथ चांदी 6 प्रतिशत बढ़कर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,50,000 रुपये पर बंद हुई थी।

    सोने की चमक भी और तीखी हो गई है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,900 रुपये (2.05%) की तेजी के साथ 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 1,41,700 रुपये पर बंद हुआ था। उल्लेखनीय है कि ये कीमतें सभी करों को मिलाकर हैं। वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बीच सोने और चांदी की कीमतों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में एक ही दिन में भारी उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना भी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखाई दी तेजी

    घरेलू बाजार में आई यह तेजी वैश्विक रुझानों का सीधा परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड ने पहली बार 4,600 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार किया। यह 2 प्रतिशत बढ़कर 4,601.69 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर लगभग 6 प्रतिशत बढ़कर 84.61 डॉलर प्रति औंस हो गई।

    शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत

    पिछला पूरा सप्ताह गिरावट में काम करने के बाद इस सप्ताह शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई। सप्ताह के पहले ही दिन निवेशकों ने अच्छी खरीदारी की जिससे शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सोमवार को बाजार बंद होने के समय हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 301.93 अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़कर 84,878.17 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 106.95 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 25,790.25 पर बंद हुआ। कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की गिरती कीमतों के कारण रुपया निचले स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे बढ़कर 90.16 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

    ऊर्जा, बैंकिंग और धातु शेयरों में हुई खरीदारी

    सोमवार को ऊर्जा, बैंकिंग और धातु शेयरों में खरीदारी के चलते इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती देखने को मिली। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निधियों की निरंतर निकासी ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। दूसरी ओर, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी बैंक पिछड़ गए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर भारत में ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट
    Next Article हाथों में हाथ, बढ़ीं धड़कनें! क्या तलविंदर को डेट कर रही हैं दिशा पाटनी?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      शेयर बाजार में लौटी रौनक, उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमत फिसली

      September 21, 2026

      बैंकिंग, IT में तेजी का असर, मिले-जुले रुख के साथ खुला बाजार, कच्चा तेल फिसला

      September 21, 2026

      MDR का असर दिखना शुरू, एमपी में पेट्रोल पंप नहीं लेंगे UPI से पेमेंट, लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें

      September 20, 2026

      प्रोविडेंट फंड के लिए वेतन की सीमा 15 से बढ़कर 25 हजार, क्या आपकी टेक होम सैलरी कम होगी?

      September 20, 2026

      सस्ता हुआ या महंगा, आज कैसा है हरियाणा में सोने-चांदी का हाल

      September 20, 2026

      UPI पर शुल्क का विरोध, व्यापारियों ने लगाए नोटिस- ‘UPI पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा’

      September 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Vipraj Nigam: डेब्यू से पहले टीम इंडिया के बॉलर पर FIR, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 21, 2026

      विप्रज निगम पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी…

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान

      September 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.