Close Menu
    What's Hot

    ICC Test Rankings: बुमराह की बादशाहत खत्म! पहली बार नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क, क्या है मानव सुधार की रैंकिंग | Sports

    August 26, 2026

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

    August 26, 2026

    गुरुग्राम में जलभराव पर भूपिंदर हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- 12 साल में शहर बर्बादी की ओर पहुंचा

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

      August 26, 2026

      UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

      August 26, 2026

      दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से बुरा हाल, NDMC चेयरपर्सन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

      August 26, 2026

      IMD Weather Alert: आज फिर बदलेगा मौसम ! दिल्ली में बादल, हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 26, 2026

      पीएम किसान के अलावा इन सरकारी योजनाओं से भी मिलती है नकद सहायता

      August 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»बाग लगाने के लिए सरकार दे रही ₹50 हजार, 3 किस्तों में मिलेगा पैसा, जानिए कैसे करें अप्लाई?
    हरियाणा

    बाग लगाने के लिए सरकार दे रही ₹50 हजार, 3 किस्तों में मिलेगा पैसा, जानिए कैसे करें अप्लाई?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला. जुलाई का महीना किसानों के लिए सिर्फ धान की रोपाई का समय नहीं है, बल्कि खेती में बदलाव कर कमाई बढ़ाने का भी सबसे सुनहरा अवसर माना जाता है. बरसात के इस मौसम में फलदार पौधों की रोपाई तेजी से सफल होती है और उनकी बढ़वार भी बेहतर होती है. यही कारण है कि हरियाणा सरकार इस समय किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन दे रही है. सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को नए फलों के बाग लगाने पर 50 प्रतिशत तक की आर्थिक अनुदान सहायता दी जा रही है. प्रदेश सरकार लंबे समय से पानी की अधिक खपत वाली फसलों के विकल्प के रूप में बागवानी को बढ़ावा दे रही है. इसी कड़ी में ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना से जुड़े किसानों के लिए सहायता राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है. यह राशि तीन वर्षों में अलग-अलग किस्तों के रूप में दी जाएगी. बागवानी विभाग की योजना के तहत नए फलों के बाग लगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 43 हजार रुपये तक का अनुदान भी दिया जा रहा है.

    80 प्रतिशत हिस्से में धान

    अंबाला जिले में खेती योग्य भूमि के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में धान उगाया जाता है. धान की फसल में पानी की जरूरत सबसे अधिक होती है, जिससे भूजल पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है. इसी वजह से सरकार किसानों को बागवानी की ओर प्रेरित कर रही है, ताकि पानी की बचत के साथ-साथ किसानों की आमदनी भी बढ़ाई जा सके. योजना के तहत पहले वर्ष बाग लगाने पर किसानों को 23 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है. अगले दो वर्षों तक पौधों के रखरखाव के लिए 10-10 हजार रुपये की अतिरिक्त अनुदान राशि मिलेगी. इससे किसान पौधों की देखभाल, सिंचाई, खाद और दवाइयों का खर्च आसानी से उठा सकते हैं और बाग को बेहतर तरीके से विकसित कर सकते हैं.

    जुलाई से सितंबर तक

    अंबाला जिले में पहले से ही कई किसान अमरूद, आम, नींबू, बेर और आड़ू के बाग लगाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. अब बागवानी विभाग किसानों को आंवला और जामुन जैसे फलदार पौधों की खेती के लिए भी जागरूक कर रहा है. इन फलों की बाजार में लगातार मांग बनी रहने के कारण किसानों को बेहतर मुनाफा मिल रहा है और कई किसान सालाना लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं. लोकल 18 से अंबाला के जिला बागवानी अधिकारी डॉ. सत्यनारायण बताते हैं कि जुलाई से सितंबर तक का समय नए बाग लगाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. बारिश के मौसम में पौधों की जड़ें जल्दी विकसित होती हैं और पौधों के जीवित रहने की संभावना भी अधिक रहती है.

    अधिक लाभदायक, आय का मजबूत स्रोत

    डॉ. सत्यनारायण के मुताबिक, सरकार सभी बागवानी फसलों पर अलग-अलग योजनाओं के तहत 50 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है. एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक बाग लगाकर प्रति एकड़ 43 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त कर सकता है. जुलाई माह में नींबू वर्ग की फसलों को छोड़कर आम, लीची, जामुन, आंवला और आलूबुखारा के बाग लगाए जा सकते हैं. किसानों को आवेदन के लिए ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ या हॉर्टनेट पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा. इसके लिए परिवार पहचान पत्र (PPP), बैंक खाते की पासबुक और भूमि संबंधी दस्तावेज आवश्यक हैं. अंबाला में बड़ी संख्या में किसान पहले ही बागवानी अपनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं. विशेष रूप से आम की बागवानी जिले में सबसे अधिक लोकप्रिय है. डॉ. सत्यनारायण का कहना है कि यदि किसान जुलाई के इस मौसम का सही उपयोग करते हुए बागवानी अपनाते हैं तो आने वाले वर्षों में यह खेती उनके लिए स्थायी और अधिक लाभदायक आय का मजबूत स्रोत साबित हो सकती है.


    Priyanshu

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIND vs ENG: विराट कोहली की वापसी, कुलदीप यादव बाहर? पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI | Sports
    Next Article तमिलनाडु में गो हत्या बैन के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गुरुग्राम में जलभराव पर भूपिंदर हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- 12 साल में शहर बर्बादी की ओर पहुंचा

    August 26, 2026

    कुरुक्षेत्र के 16 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस वालों पर लगे धक्का देने के आरोप, परिवार ने किया हंगामा

    August 26, 2026

    गुरुग्राम में बाइक का 43वीं बार चालान, अब तक लग चुका है 1.94 लाख रुपये जर्माना, पुलिस ने वाहन किया जब्त

    August 26, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: झारखंड में बना नया लो-प्रेशर! IMD की चेतावनी

    August 26, 2026

    योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्तियों का ऐलान

    August 26, 2026

    ‘इसी से सोना खरीदते थे, आज कर्ज बढ़ रहा’, दयालपुर के 70% किसानों ने छोड़ी गन्ने की खेती

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ICC Test Rankings: बुमराह की बादशाहत खत्म! पहली बार नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क, क्या है मानव सुधार की रैंकिंग | Sports

    By परवेश चौहानAugust 26, 2026

    मिचेल स्टार्क टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाफ…

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

    August 26, 2026

    गुरुग्राम में जलभराव पर भूपिंदर हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- 12 साल में शहर बर्बादी की ओर पहुंचा

    August 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.