Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिल

    May 20, 2026

    पति के नाम का टैटू हटाएंगी सपना चौधरी! क्या रिश्ते में आ गई है दरार?

    May 20, 2026

    भारत-इटली द्विपक्षीय व्यापार 2029 तक 20 अरब यूरो पार पहुंचाने पर सहमत

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत-इटली द्विपक्षीय व्यापार 2029 तक 20 अरब यूरो पार पहुंचाने पर सहमत

      May 20, 2026

      भारत में ब्रिक्स समिट में एक मंच पर होंगे मोदी, पुतिन और जिनपिंग

      May 20, 2026

      उत्तर व मध्य भारत में आसमान से बरस रही आग

      May 20, 2026

      Stray Dog Case: लोगों की जान की हिफाजत जरूरी, खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें: सुप्रीम कोर्ट

      May 20, 2026

      Rahul Gandhi Raebareli Visit: पीएम मोदी ने अडाणी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह टूटकर गिरेगा: राहुल गांधी

      May 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर बड़ा फैसला, ग्राम सभा करेगी आय सत्यापन, जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
    हरियाणा

    हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर बड़ा फैसला, ग्राम सभा करेगी आय सत्यापन, जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में फैमिली आईडी यानी परिवार पहचान पत्र (PPP) को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन का काम ग्राम सभाओं के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंच सके।

    मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) और ‘सेवा’ विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक के दौरान परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं, लंबित मामलों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।

    बैठक में CRID के आयुक्त एवं सचिव जे गणेशन ने बताया कि प्रदेश में कई परिवारों की आय का सत्यापन लंबित होने की वजह से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल आय सत्यापन के लिए बनाई गई कमेटियों की रिपोर्ट में अंतर आने से वास्तविक आय तय करने में दिक्कतें सामने आ रही हैं।

    संबंधित खबरें

    इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निर्देश दिए कि टीम लीडर और लोकल ऑपरेटर द्वारा तैयार की गई आय रिपोर्ट को संबंधित गांव की ग्राम सभा में रखा जाए। ग्राम सभा द्वारा जिस आय की पुष्टि की जाएगी, उसे अंतिम माना जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और सही पात्र लोगों की पहचान आसान होगी।

    मुख्यमंत्री ने लंबित आयु सत्यापन मामलों को भी जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आयु सत्यापन आवेदन लंबित हैं, उन्हें अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) के माध्यम से सत्यापित किया जाए। जरूरत पड़ने पर आवेदक की सबसे बड़ी संतान की आयु को आधार मानकर भी सत्यापन किया जा सकता है। सरकार ने सभी लंबित मामलों को एक महीने के भीतर निपटाने का लक्ष्य तय किया है।


    Haryana Student

    बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कृषि से होने वाली 5 लाख रुपए तक की वार्षिक आय के आधार पर किसी परिवार को उन सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं किया जाएगा, जिनमें 1.80 लाख रुपए तक की आय सीमा निर्धारित है। इससे किसानों और ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    दयालु योजना में आधार लिंकिंग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी सरकार ने अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला समाज कल्याण अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त की संयुक्त कमेटी बनाकर मामलों का समाधान करने को कहा। साथ ही सेवा विभाग और CRID को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में पंचायत लोकल ऑपरेटर (CPLO) और लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर (LCLO) की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इनके लिए जल्द ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने और विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की अनुमति भी दी।

    सरकार के अनुसार, हरियाणा का परिवार पहचान पत्र प्लेटफॉर्म देश के सबसे बड़े डिजिटल डेटा सिस्टम में शामिल हो चुका है। CRID के मुताबिक प्रदेश के सभी 23 जिलों में अब तक 77 लाख 41 हजार 912 परिवारों के करीब 2 करोड़ 98 लाख 47 हजार 359 सदस्यों का पंजीकरण किया जा चुका है। पीपीपी प्लेटफॉर्म से 50 से अधिक विभाग जुड़े हुए हैं और इसके माध्यम से 400 से ज्यादा सरकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि सरकार जल्द ही PPP 2.0 प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी और नागरिकों को स्मार्ट फैमिली आईडी कार्ड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजानिए कैसे ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के जरिए पंजाब के परिवार 10 लाख रुपए बचा सकते हैं
    Next Article भारत-इटली द्विपक्षीय व्यापार 2029 तक 20 अरब यूरो पार पहुंचाने पर सहमत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा दाम

    May 20, 2026

    हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, एक लाख की रिश्वत लेते पटवारी और वकील गिरफ्तार

    May 19, 2026

    देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

    May 19, 2026

    हरियाणा में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

    May 19, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल, जानें कितने बढ़े रेट

    May 19, 2026

    हरियाणा में पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पंजाब में अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिल

    By श्वेता चौहानMay 20, 2026

    मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने सभी नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया चंडीगढ़…

    पति के नाम का टैटू हटाएंगी सपना चौधरी! क्या रिश्ते में आ गई है दरार?

    May 20, 2026

    भारत-इटली द्विपक्षीय व्यापार 2029 तक 20 अरब यूरो पार पहुंचाने पर सहमत

    May 20, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.