Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का एलान किया

    June 8, 2026

    पीओके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, 11 लोगों की मौत

    June 8, 2026

    चौ. ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीओके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, 11 लोगों की मौत

      June 8, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट में जलते तेल टैंकर से 24 भारतीय नाविकों को इंडियन नेवी ने बचाया

      June 8, 2026

      टीएमसी के 20 सांसद एनडीए के समर्थन में आए

      June 8, 2026

      मॉरीशस से चागोस द्वीप खरीदने पर विचार कर रहा अमेरिका

      June 8, 2026

      टीएमसी नेता जहांगीर खान नेपाल से गिरफ्तार

      June 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»चौ. ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल कार्यक्रम का भव्य आयोजन
    हरियाणा

    चौ. ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हिसार, 07 जून। 

    आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में स्थानीय चौधरी ताऊ देवी लाल टाउन पार्क, हिसार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “हर घर योग, हर दिन योग” तथा “योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा” के संकल्प के साथ किया गया, जिसमें हजारों नागरिकों एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    समारोह में हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाती है। उन्होंने कहा कि योग समाज को नशामुक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है।


    1000956227

    समारोह में नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, उपायुक्त महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, पूर्व मंत्री अनुप धानक, मेयर प्रवीण पोपली तथा हरियाणा योग आयोग के सदस्य नरेश पुनिया सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया और योगाभ्यास किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धर्मपाल पुनिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रातः 7 बजे से 7:45 बजे तक निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें सभी अतिथियों एवं हजारों नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने सभी का कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में नोडल विभाग के रूप में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की  संपदा अधिकारी आंचल भास्कर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डीईओ रामरतन, डीएसओ नरेश सैनी, अजय कांत जांगड़ा, नरेश नैन, अभिषेक शर्मा, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपना चौधरी के ठुमकों ने लूटी महफिल, डांस देख बुजुर्ग भी बोले- ‘तेरे रेट बढ़ गए’
    Next Article पीओके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, 11 लोगों की मौत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    आम आदमी पार्टी के नेताओं को क्रांतिकारी नहीं, बल्कि भ्रांतिकारी बताया

    June 8, 2026

    शिशु मृत्यु दर में लगातार कमी लाने से हजारों मासूमों की जान बची

    June 8, 2026

    कुरुक्षेत्र आगमन पर सुरक्षा काफिला छोड़ ई-रिक्शा से तय किया सफर

    June 8, 2026

    हरियाणा में जोहड़ों में कचरा डालने पर पंचायतों पर लगेगा जुर्माना, शुरू हुआ ‘स्वच्छ गांव, स्वच्छ जलवायु अभियान’

    June 8, 2026

    Dedicated Efforts Essential to Advance Natural Farming Mission: Gujarat Governor Acharya Devvrat

    June 8, 2026

    People of Punjab are fed up with AAP’s false promises and hollow assurances: CM

    June 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का एलान किया

    By श्वेता चौहानJune 8, 2026

    पंजाब सरकार प्रदेश भर में 10 लाख निर्माण मजदूरों का पंजीकरण करने और नवीनीकरण के…

    पीओके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, 11 लोगों की मौत

    June 8, 2026

    चौ. ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.