Close Menu
    What's Hot

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ

    April 14, 2026

    घर में घुसकर युवक पर हमला, बचाने आए माता-पिता से भी मारपीट

    April 14, 2026

    भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू! क्या अक्षय कुमार तोड़ पाएंगे अपनी ही 4 फिल्मों का रिकॉर्ड?

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ

      April 14, 2026

      भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, हर परिवार को 10,000 रुपए देने का वादा

      April 14, 2026

      बाबा साहेब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने किया नमन

      April 14, 2026

      इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी

      April 14, 2026

      नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 50 फैक्ट्री-आॅफिसों में तोड़फोड़

      April 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी हरियाणा के शहर, सरकार के दावों की खुली पोल
    हरियाणा

    स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी हरियाणा के शहर, सरकार के दावों की खुली पोल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Kumari Selja
    पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस महासचिव और सिरसा से पार्टी सांसद कुमारी सैलजा।

    Kumari Selja, (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस महासचिव और सिरसा से पार्टी सांसद कुमारी सैलजा ने स्वच्छता को लेकर हरियाणा सरकार के दावों की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी है। हाल ही में सामने आई स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने कहा, प्रदेश के राजस्व में 70 प्रतिशत से अधिक योगदान देने वाले गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहर स्वच्छता के मामले में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वालों में शामिल पाए गए हैं।

    कई नगर निकायों में 50% से अधिक पद रिक्त

    कुमारी सैलजा ने मंगलवार को एक बयान में  कहा कि 10 में से मात्र 4.5 अंक मिलना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि शहरी विकास और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दी गई। उन्होंने कहा, रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया है कि कई नगर निकायों में 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। जब निरीक्षण, मॉनिटरिंग और कचरा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पद खाली हो, तो व्यवस्थाओं का प्रभावित होना स्वाभाविक है। यह स्थिति प्रशासनिक कमजोरी को दर्शाती है, जिसे समय रहते सुधारना आवश्यक है।


    haryana news 2026 02 27t222658.275

    डबवाली व सिरसा सहित प्रदेश के कई शहरों की स्थिति चिंताजनक

    कांग्रेस सांसद ने कहा कि डबवाली और सिरसा सहित प्रदेश के कई शहरों की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। करोड़ों रुपये सफाई व्यवस्था पर खर्च होने के बावजूद बाजारों, गलियों और कॉलोनियों में कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। नगर परिषदों द्वारा निजी कंपनियों को ठेके दिए जाने के बावजूद डोर-टू-डोर कलेक्शन, कचरा पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पा रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्मार्ट सिटी और स्वच्छता को लेकर किए गए बड़े दावों के बीच सरकार की अपनी सर्वे रिपोर्ट ही जमीनी हकीकत सामने ला रही है। इससे प्रतीत होता है कि ‘गार्बेज मैनेजमेंट’ व्यवस्था की पारदर्शिता और कार्यक्षमता की गंभीर समीक्षा की आवश्यकता है।

    जनता रखती है बेहतर शहरी सेवाओं की अपेक्षा

    कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता स्वच्छ वातावरण और बेहतर शहरी सेवाओं की अपेक्षा रखती है। सरकार से मांग है कि वह रिक्त पदों (vacant posts) पर शीघ्र नियुक्ति करे, कचरा प्रबंधन प्रणाली की निष्पक्ष समीक्षा कराए, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाए तथा नगर निकायों की नियमित और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करे। स्वच्छता जनस्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। सरकार को इस दिशा में त्वरित और ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि हरियाणा के शहर स्वच्छ, स्वस्थ और व्यवस्थित बन सकें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्लासरूम बना कॉमेडी स्टेज! कपिल के शो में खान सर, अलख पांडे और NV सर ने लूट ली महफिल
    Next Article नौसेना को मिला एक और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अंजदीप’
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    घर में घुसकर युवक पर हमला, बचाने आए माता-पिता से भी मारपीट

    April 14, 2026

    हरियाणा में गेहूं और सरसों की पिछले साल से दोगुनी आवक, किसानों के खातों में 188 करोड़ रुपये ट्रांसफर

    April 14, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, इन सुविधाओं से होगा लैस

    April 14, 2026

    आज मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, ये रहें सावधान

    April 14, 2026

    हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग में दो आरोपी घायल

    April 13, 2026

    हर बार अदाणी पर सवाल क्यों? पूंडरी मंडी विवाद के बीच असली तस्वीर आई सामने ?

    April 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ

    By अंकित कुमारApril 14, 2026

    Bihar CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ कुछ…

    घर में घुसकर युवक पर हमला, बचाने आए माता-पिता से भी मारपीट

    April 14, 2026

    भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू! क्या अक्षय कुमार तोड़ पाएंगे अपनी ही 4 फिल्मों का रिकॉर्ड?

    April 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.