नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के दौरे पर पहले ही टेस्ट मैच में ऐसी शर्मनाक हार मिली कि सारी बोलती बंद हो गई. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच जीतकर सीरीज बराबर करने के बाद टीम के खिलाड़ी पूरे जोश में थे लेकिन महज ढाई दिन में अंग्रेजों ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराकर सीरीज में शानदार शुरुआत की. पहली पारी में मुश्किल से टीम ने 171 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में 135 रन पर ही सिमट गई. इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन बनाए जो जीत के लिए काफी रहा. इस हार की वजह से पाकिस्तान को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप बड़ा नुकसान पहुंचा.
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपयिनशिप के तहस इस समय कई सीरीज खेली जा रही है. भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ चल रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के साथ खेल रही है. भारत ने श्रीलंका को पहला टेस्ट हराया जबकि बांग्लादेश ने कंगारू टीम को डार्बिन टेस्ट में हराकर सबको चौंकाया. पाकिस्तान को इंग्लैंड ने हराया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में उसको वेस्टइंडीज से भी नीचे पहुंचा दिया.

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान को wtc टेबल में नुकसान पहुंचा. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में सात मैचों में यह टीम की पांचवीं हार थी. इस हार के बाद उसका पॉइंट प्रतिशत (PCT) घटकर सिर्फ 19.05 रह गया है. इसकी वजह अब टीम WTC प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर पहुंच चुकी है.
वेस्टइंडीज को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी मिली थी. उसके अंक तालिका में जीत का प्रतिशत 20.83 है और वो 8वें नंबर पर है. बांग्लादेश की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत का फायदा मिला और चौथे स्थान की दावेदारी मजबूत की. भारत 53.33 PCT के साथ पांचवें नंबर पर है.अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 77.78 जीत प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है. मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर है और उसके जीत का प्रतिशत 75 है. न्यूजीलैंड की टीम 72.22 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है.

