Close Menu
    What's Hot

    एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़कर बनीं ट्रक ड्राइवर, पढ़िए हिमाचल की बेटी नेहा ठाकुर की कहानी

    September 20, 2026

    कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों का आरोप- पीट-पीटकर मारा

    September 20, 2026

    प्रोविडेंट फंड के लिए वेतन की सीमा 15 से बढ़कर 25 हजार, क्या आपकी टेक होम सैलरी कम होगी?

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, माता का दर्शन करने गया पूरा परिवार नाले में बहा, 8 लोगों की मौत

      September 19, 2026

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में मिलावटखोरों पर होगा शिकंजा, 5 फूड सेफ्टी वैन फिर शुरू होंगी; 28 नई मोबाइल लैब जुड़ेंगी
    हरियाणा

    हरियाणा में मिलावटखोरों पर होगा शिकंजा, 5 फूड सेफ्टी वैन फिर शुरू होंगी; 28 नई मोबाइल लैब जुड़ेंगी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हरियाणा सरकार अब खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाएगी। इसके तहत राज्य में पांच फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल प्रयोगशालाओं को पुनः संचालित किया जाएगा तथा 28 नई मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी (एमएफटीएल) वैन भी शामिल की जाएंगी। इस पहल के तहत आम नागरिक मात्र 20 रुपये प्रति नमूना शुल्क देकर अपने खाद्य पदार्थों की वैज्ञानिक जांच अपने क्षेत्र में ही करवा सकेंगे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मिलावटी एवं निम्न गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों से सुरक्षित रखना तथा राज्य में खाद्य सुरक्षा निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि पुनः संचालित की जा रही मोबाइल प्रयोगशालाएं लोगों को उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराने की सुविधा देगा, जिससे राज्य की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर जनविश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रेवाड़ी में स्थित पांच फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन को व्यापक मरम्मत एवं पुनर्स्थापन के बाद दोबारा संचालित किया जाएगा। ये वाहन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की योजना के तहत उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन समय के साथ यांत्रिक खराबी तथा प्रयोगशाला उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने के कारण निष्क्रिय हो गए थे।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि ये मोबाइल प्रयोगशालाएं निरीक्षण, त्योहारों, बाजारों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, मेलों तथा विशेष प्रवर्तन अभियानों के दौरान मौके पर ही खाद्य नमूनों की जांच करने में सक्षम होंगी। इसके अलावा नागरिक भी बिना किसी स्थायी प्रयोगशाला में जाए अपने क्षेत्र में ही सामान्य खाद्य पदार्थों की जांच करवा सकेंगे, जिससे खाद्य सुरक्षा सेवाएं अधिक सुलभ बनेंगी। उन्होंने बताया कि पुनर्स्थापना परियोजना के तहत वाहनों के साथ-साथ उनके भीतर स्थापित आधुनिक प्रयोगशाला ढांचे का भी पूर्ण नवीनीकरण किया जाएगा। इसमें वैज्ञानिक परीक्षण उपकरण, कार्यस्थल, प्लंबिंग, विद्युत प्रणाली तथा वाहन के अन्य आवश्यक पुर्जों का उन्नयन शामिल होगा। इस परियोजना पर लगभग 33.79 लाख रुपये की लागत आएगी।

    Haryana News हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाच 87112

    Also read: Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

    खाद्य सुरक्षा निगरानी को और अधिक मजबूत करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए 28 नई मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी (एमएफटीएल) वैन खरीदने की अंतिम प्रक्रिया में है। इन वैन की खरीद हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) की वित्तीय सहायता से की जा रही है। इनके संचालन शुरू होने के बाद पूरे क्षेत्र में घर-द्वार तक खाद्य जांच सेवाओं का व्यापक विस्तार होगा।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि मोबाइल परीक्षण नेटवर्क के विस्तार से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। साथ ही उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ेगी तथा खाद्य कारोबार संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इस बीच, तीज और रक्षाबंधन के त्योहारों को देखते हुए हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने घेवर और फिरनी में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है।


    HYP 5873995 cropped 04082026 101837 img 20260803 181152582 hdr 1 1200x675

    16 जुलाई से 2 अगस्त के बीच राज्यभर से घेवर और फिरनी के 122 नमूने एकत्र किए गए। अब तक जांचे गए 18 नमूनों में से 15 नमूने निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए हैं, जबकि तीन नमूने मानकों के अनुरूप नहीं मिले हैं। शेष नमूनों की प्रयोगशाला में जांच जारी है।

    अधिकारियों ने बताया कि देसी घी से तैयार होने का दावा करने वाले चुनिंदा नमूनों को एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में भेजा गया है, ताकि वैज्ञानिक परीक्षण के माध्यम से इन दावों की पुष्टि की जा सके और उपभोक्ताओं को भ्रामक ब्रांडिंग से बचाया जा सके।

    डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की यह रणनीति घर-द्वार पर वैज्ञानिक जांच, सशक्त प्रवर्तन और उपभोक्ता जागरूकता इन तीनों पहलुओं पर आधारित है, जिससे सुरक्षित खाद्य व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और लोग अधिक जागरूक होकर सही खाद्य विकल्प चुन सकेंगे।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिले-जुले रुख के साथ खुला स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स में तेजी तो निफ्टी फिसला, कच्चा तेल हुआ महंगा
    Next Article UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़कर बनीं ट्रक ड्राइवर, पढ़िए हिमाचल की बेटी नेहा ठाकुर की कहानी

    September 20, 2026

    STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया बदमाश फिल्मी, टोल मैनेजर की हत्या में था फरार

    September 20, 2026

    गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

    September 20, 2026

    हाइड्रोजन ट्रेन से यात्री क्यों नदारद, सीटों की संख्या 2600 लेकिन 40 से 60 लोग कर रहे यात्रा; अब रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

    September 19, 2026

    फरीदाबाद में सराय ख्वाजा मार्केट में दुकान में घुसकर युवकों पर हमला, लाठी-डंडों और चाकू से वार

    September 19, 2026

    नौकरी करने गया अंबाला का ये छोरा न्यूजीलैंड में बना वुशू चैंपियन, जानिए कौन हैं लालकुर्ती के रहने वाले पवन दीप सिंह?

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़कर बनीं ट्रक ड्राइवर, पढ़िए हिमाचल की बेटी नेहा ठाकुर की कहानी

    By प्रमोद रिसालियाSeptember 20, 2026

    नई दिल्ली (Neha Thakur Story). जिंदगी हमेशा मनमुताबिक नहीं चलती. कई बार बचपन के शौक…

    कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों का आरोप- पीट-पीटकर मारा

    September 20, 2026

    प्रोविडेंट फंड के लिए वेतन की सीमा 15 से बढ़कर 25 हजार, क्या आपकी टेक होम सैलरी कम होगी?

    September 20, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.