Stock Market Opening 4 July 2026: कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 493 अंकों की तेजी के साथ 79,132.97 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 71 अंक फिसलकर 24,703.90 पर खुला।
बीएसई का सेंसेक्स सुबह 10.00 बजे 201.51 अंकों की तेजी के साथ 78,839.24 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई का निफ्टी 144 अंकों की गिरावट के साथ 24,629.45 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि महज 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, BEL, NTPC, SBIN, एशियन पेंट, अल्ट्रासेमको, ट्रेंट, LT, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, इंडिगो और ITC, HCLTECH, भारती एयरटेल, इटरनल, मारुति और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। एशियन पेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 1.57% की तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में गिरावट
टाइटन, रिलायंस, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। इन्फोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 1% की गिरावट देखी जा रही है।ब्रॉडर मार्केट का रुख
Nifty 100 में 0.49% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.03% की गिरावट, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.71% की तेजी देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
सोमवार को ब्रेंट क्रूड 1.38% उछलकर 84.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
तेजी पर बंद हुआ था बाजार
ईरान पर नए हमले न करने के ट्रंप के बयान का शेयर बाजार पर सकारात्मक असर के बीच कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 544 अंकों की तेजी के साथ 78,639.03 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 390 अंकों के उछाल के साथ 24,774,30 पर बंद हुआ।

