Close Menu
    What's Hot

    5 अगस्त तक चलेगा राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान, हरा-भरा सिरसा 2.0 का शुभारंभ 23 जुलाई से

    June 7, 2026

    देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

    June 7, 2026

    विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा का पानी जाएगा राजस्थान, 32 साल बाद सिरे चढ़ा जल समझौता, हथिनीकुंड से चूरू तक बिछेगी 265 KM लंबी पाइपलाइन
    हरियाणा

    हरियाणा का पानी जाएगा राजस्थान, 32 साल बाद सिरे चढ़ा जल समझौता, हथिनीकुंड से चूरू तक बिछेगी 265 KM लंबी पाइपलाइन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा और राजस्थान के बीच 1994 में हुआ यमुना जल समझौता अब धरातल पर उतरने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा चुका है। हरियाणा सरकार ने हथिनीकुंड बैराज से राजस्थान के हासियावास (चूरू) तक पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव पर अपनी लिखित सहमति राजस्थान सरकार को भेज दी है। इससे अब परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का रास्ता साफ हो गया है।

    पिछले महीने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में भजनलाल शर्मा और नायब सिंह सैनी के बीच पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर सैद्धांतिक सहमति बनी थी। अब हरियाणा की लिखित मंजूरी से यह सहमति औपचारिक प्रक्रिया में बदल गई है।


    265 किलोमीटर लंबी तीन समानांतर पाइपलाइन

    योजना के तहत यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से राजस्थान के चूरू जिले के हासियावास तक करीब 265 किलोमीटर लंबी तीन समानांतर पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। इस परियोजना से चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों को कुल 577 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

    यमुनानगर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.एस. मित्तल के अनुसार, इस संबंध में राजस्थान सरकार को औपचारिक पत्र भेजा जा चुका है।


    खुली नहर पर नहीं बनी थी सहमति

    इससे पहले 2017, 2019 और 2021 में राजस्थान की ओर से विभिन्न प्रस्ताव केंद्रीय जल आयोग (CWC) को भेजे गए थे। हरियाणा ने पानीपत के मावी क्षेत्र से बैराज बनाकर खुली नहर के माध्यम से या ओखला से पानी लेने का सुझाव दिया था, लेकिन राजस्थान को आशंका थी कि खुले सिस्टम में पूरा आवंटित पानी नहीं मिल पाएगा। इसी कारण सहमति नहीं बन सकी।

    फरवरी 2024 में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच एक नया एमओयू हुआ, जिसके तहत पाइपलाइन विकल्प पर सहमति बनी। अब हरियाणा की लिखित मंजूरी से 32 साल पुराने समझौते को लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।


    1994 के समझौते में पानी का बंटवारा

    12 मई 1994 को हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के बीच यमुना जल बंटवारे का समझौता हुआ था। इसके तहत हथिनीकुंड हेड से मानसून अवधि (जुलाई–अक्टूबर) में 1917 क्यूसेक पानी राजस्थान को आवंटित किया गया था।

    समझौते के अनुसार कुल पानी का बंटवारा इस प्रकार तय किया गया था:

    हरियाणा – 40.6%


    हरियाणा के इस शहर की 103 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत! सीएम सैनी ने रैली में कर दिया बड़ा ऐलान

    उत्तर प्रदेश – 35.1%

    राजस्थान – 10.4%

    दिल्ली – 6.3%

    हिमाचल प्रदेश – 1.7%

    नई पाइपलाइन परियोजना के जरिए मानसून के दौरान अतिरिक्त पानी राजस्थान के चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों तक पहुंचाया जाएगा।


    हरियाणा ने पेयजल योजनाओं के लिए भी मांगा हिस्सा

    सूत्रों के अनुसार, हरियाणा ने पाइपलाइन मार्ग के बीच कुछ स्थानों पर अपनी पेयजल योजनाओं के लिए भी पानी की मांग रखी है। इस पर तकनीकी स्तर पर विचार किया जाएगा।

    करीब तीन दशक से अटके इस प्रोजेक्ट को दोनों राज्यों के लिए ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर राजस्थान के शुष्क इलाकों के लिए यह परियोजना जीवनदायिनी साबित हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिता के जाने से टूटे सिद्धार्थ मल्होत्रा, पापा को याद कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट
    Next Article Kiren Rijiju: राहुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा, उनका बर्ताव बचकाना: किरेन रिजिजू
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    5 अगस्त तक चलेगा राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान, हरा-भरा सिरसा 2.0 का शुभारंभ 23 जुलाई से

    June 7, 2026

    Energy Minister Anil Vij Plants a Sapling at Government College on World Environment Day

    June 7, 2026

    सिवानी में 17 जून के ‘खादी रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियां शुरु

    June 7, 2026

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    June 6, 2026

    जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    June 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    5 अगस्त तक चलेगा राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान, हरा-भरा सिरसा 2.0 का शुभारंभ 23 जुलाई से

    By प्रमोद रिसालियाJune 7, 2026

    सिरसा, 05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा…

    देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

    June 7, 2026

    विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

    June 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.