Haryana News: ट्राईसिटी के लोगों को रविवार दोपहर को उमस से राहत मिली है। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में करीब सवा एक बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश के बाद शहरों में जगह-जगह पर जलभराव हो गया जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद जलभराव
झमाझम हुई बारिश के कारण ट्राईसिटी के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ।
13, 14 सितंबर के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 13 और 14 सितंबर को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार सोमवार तक बिखरी हुई बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद बुधवार तक बारिश की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। गुरुवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
आगे भी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में ट्राईसिटी में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के बजाय बादलों और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। रविवार की बारिश से तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

