92 साल की उम्र में हुआ आशा भोसले का निधन, करीब 80 साल तक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही
Asha Bhosle, (द भारत ख़बर), मुंबई: लाखों दिलों पर अपनी आवाज का जादू कई दशकों तक बिखेरने के बाद दिग्गज गायिका आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। आशा भोसले अपने आखिरी वक्त तक काम करती रहीं। उनकी ख्वाहिश भी यही थी कि वो गाते-गाते इस दुनिया से जाएं और ऐसा हुआ भी।
मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार की शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ जब उनका अंतिम संस्कार हुआ तो उस आग में कई राज भी सदा के लिए भस्म हो गए। आशा भोसले दिल खोलकर बातें करती थीं, लेकिन कुछ अहम बातें उन्होंने अपनी आत्मकथा में कहने का फैसला किया था।
एक इंटरव्यू में किया था अन्याय होने का जिक्र
कुछ साल पहले आशा भोसले ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने साथ अन्याय होने का जिक्र किया था। पर ये अन्याय कैसे, कब और किसने किया? इन सवालों का जवाब देने से उन्होंने इनकार कर दिया था। दरअसल कुछ साल पहले की बात है।
आशा भोसले को लखनऊ में अवध-रत्न से सम्मानित किया गया था। तब पत्रकार दयानंद पांडेय ने उनसे बात की थी। उस इंटरव्यू में आशा भोसले ने बात-बात मैं कहा था, ठीक है हमारे साथ अन्याय किया है किसी ने तो वो भी हमारे नसीब से मिला है।
अन्याय का जिक्र, पर नाम नहीं बताने की जिद
इंटरव्यू के दौरान आशा भोसले से पूछा गया था कि क्या आपको लगता है कि ये गाना आपको ही गाना चाहिए था या कुछ छटू गया है? इस पर उन्होंने सीधे तौर पर कहा था कि मुझे नहीं लगता कि कोई चीज छूट गई हो। हालांकि उन्होंने माना था कि उन्हें हीरोइन वाले गाने नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा था, क्या हुआ कि हीरोइन वाले गाने दीदी (लता मंगेशकर) गाती थीं। दूसरे गाने मैं। लेकिन नया दौर में हीरोइन वाले गाने मैंने गाए तो मजा आया।
अपनी आॅटोबायोग्राफी पर कही थी ये बात
जब उनसे सवाल हुआ कि किसने अन्याय किया तो उन्होंने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा था कि वो एक आॅटोबायोग्राफी (आत्मकथा) लिख रही हैं, जिसमें सब बताएंगी।
उन्होंने बताया था, मैं इन दिनों अपनी आत्मकथा लिख रही हूं। उसमें ये सारी बातें लिख रही हूं। पूरे विस्तार से लिख रही हूं कि कब-कब, किस-किस ने और कहां-कहां अन्याय किया। उन्होंने कहा था कि वो सबका पर्दाफाश करेंगी, जिस-जिस ने भी उनके साथ अन्याय किया है।
ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की फिल्म में मधुबाला बनेंगी धुरंधर फेम सारा अर्जुन

