Weather today September 29: पिछले दो दिन दिनों में मानसून का कहर बढ़ गया है. देश के कई हिस्सों में पूरे दिन हुई बारिश ने तापमान नीचे पहुंचा दिया है. मंगलवार, 29 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम सक्रिय रहेगा. पहाड़ी इलाकों हिमाचल प्रदेश के साथ पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश के आसार हैं. यहां आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है
देश के पहाड़ी राज्यों की मौसम ने अचानक करवट ली है और कई इलाकों में बर्फ तक गिरी है. 29 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का आशंका है. यहां गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है.
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है. ऐसे में तापमान नीचे गिरा है. बात करें आज के मौसम की तो कुछ स्थानों पर बादल के बरसने का पूर्वानुमान है. कई जगहों पर यलो अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है.
पिछले कुछ दिनों में राजस्थान की मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इसका असर आज भी देखने को मिलने वाला है. 29 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार हैं.
बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां का मौसम भी पिछले दो दिनों से ठंडा है. रुक रुक कर हुई दिन भर की बारिश ने पारा नीचे पहुंचा दिया है. सोमवार को कई जगहों पर जमकर हुई बारिश के बाद मंगलवार को भी आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. इसके आस पास के राज्यों की बात करें तो हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. पंजाब में भी मंगलवार को ऐसा ही मौसम रहने वाला है. कई जगहों पर तेज बारिश होगी जबकि कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार हैं.
नजर डालें देश के सबसे बड़े राज्य की तो यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की जबकि कई जगहों पर तेज बारिश का अनुमान है. अलग अलग इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 सितंबर को बारिश और आंधी-तूफान जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
आज पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर लोगों के लिए भारी बारिश की चेतावनी की गई है. स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ऐसी ही मौसम गतिविधियां जारी रह सकती हैं.
पश्चिम बंगाल में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. झारखंड और ओडिशा में भी 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
बिहार में 29 और 30 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार हैं. कई जिलों में तूफानी हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. राज्य के कई इलाकों में अब भी बाढ़ का प्रकोप जारी है. भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और भी कई जगहों पर बाढ़ से लोग परेशान है.

