Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव नारा में घरेलू विवाद के चलते एक दंपती की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि बहू के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद और मानसिक तनाव से परेशान होकर सास-ससुर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बहू और उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान गांव नारा निवासी राजेश (46) और उनकी पत्नी सुमन (44) के रूप में हुई है।
अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर घर में विवाद के बाद दंपती ने कथित तौर पर सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में राजेश को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रोहतक रेफर किया गया। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। एक ही घर से दो अर्थियां उठने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
बहू के पहनावे को लेकर होता था विवाद
परिजनों का कहना है कि बहू स्नेहा दिल्ली के आधुनिक माहौल में पली-बढ़ी थी और गांव के पारंपरिक वातावरण में खुद को ढालना नहीं चाहती थी। उसके पहनावे, सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और रहन-सहन को लेकर सास-ससुर अक्सर उसे टोका करते थे।
परिवार के मुताबिक, राजेश और सुमन चाहते थे कि बहू पारंपरिक कपड़े पहने, जबकि स्नेहा इस तरह की पाबंदियों से सहमत नहीं थी। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था।
मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप
मृतकों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि बहू कई बार सास-ससुर के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करती थी। वहीं, इकलौता बेटा आशीष अपने माता-पिता की बजाय पत्नी का पक्ष लेता था, जिससे दंपती मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार को भी इसी मुद्दे पर घर में तीखा विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान
परिजनों के अनुसार, आशीष और स्नेहा की पहचान फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे और जनवरी 2025 में परिवार की सहमति से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही परिवार में तनाव शुरू हो गया।
बहू और उसके माता-पिता पर केस दर्ज
मतलौडा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक राजेश के भाई रमेश की शिकायत पर बहू स्नेहा, उसके पिता और मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा र
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

