नई दिल्ली. भारतीय टीम को अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जाना है. फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिर टीम का ऐलान कर किया जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से श्रीलंका दौरे के लिए चुनी जाने वाली टेस्ट टीम का ऐलान को लेकर जानकारी साझा की है. बताया गया है कि टीम का सलेक्शन मंगलवार (28 जुलाई) को किया जाएगा. आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज को टीम इंडिया के लिए अहम माना जा रहा है.
भारत को अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि चयन समिति अगले दो दिनों में टीम का चयन करेगी. मंगलवार को आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी.

बीसीसीआई अगस्त के पहले सप्ताह में भारत के आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरों की समीक्षा भी करेगा. इस बैठक में टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ के कुछ समाप्त हो चुके अनुबंधों पर भी चर्चा होगी. देवजीत सैकिया ने कहा कि समीक्षा बैठक में इंग्लैंड दौरे पर टीम की कमजोरियों और भविष्य की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा. यह बैठक जिम्बाब्वे दौरे से टीम की वापसी के बाद आयोजित होगी.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी. इसके बाद इंग्लैंड ने भारत को टी20 सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप किया. वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी 2-1 से हार गई. जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत भारत ने शानदार अंदाज में की। पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज कर भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़/सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, हर्ष दुबे/सारांश जैन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल।

