नई दिल्ली. भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम में सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 की बढ़त हासिल की. अब दूसरे मैच को अपने नाम कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी. टीम इंडिया को भले ही पहले मैच में जीत मिली लेकिन गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही थी. वेस्टइंडीज़ के ओपनर्स ने जमकर कूटा था और एक समय ऐसा लग रहा था स्कोर 350 रन तक पहुंच जाएगा. कुलदीप यादव ने अकेले दम पर मैच में टीम को वापसी कराई. ऐसे में दूसरे मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव है.
पहले वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने 296 रन के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया. विराट कोहली और शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ते हुए भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई. अब 1-0 की बढ़त के साथ भारतीय टीम बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. इस मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना संभव है.
— BCCI (@BCCI) September 28, 2026
पहले वनडे में भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में आठ बल्लेबाजी विकल्प रखे थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ तीन विशेषज्ञ गेंदबाजों को शामिल किया गया था. इसी वजह से बॉलिंग बिल्कुल बेअसर नजर आई. अगर कुलदीप यादव 4 विकेट नहीं निकालते तो टीम की हालत खराब हो गई थी. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके. डेब्यू कर रहे ऑलराउंडर नमन धीर ने पांच ओवर गेंदबाजी की और 33 रन दिए.उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. ऐसे में सिर्फ एक मैच के बाद उन्हें बाहर करना थोड़ा कड़ा फैसला हो सकता है. ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी काफी महंगे साबित हुए थे. हार्दिक पांड्या की चोट उनको बैकअप ऑलराउंडर के रूप में तैयार किया जा रहा है.
पहले वनडे में भारतीय टीम को शुरुआती ओवर में विकेट नहीं मिला था. वेस्टइंडीज की ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर डाली थी. ऐसे में अनुभवी मोहम्मद सिराज को दूसरे मैच में उतारना तय लग रहा है. जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स की ड्यूटी पर हैं जबकि हार्दिक पांड्या चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में सिराज को प्लेइंग XI में शामिल करने पर टीम मैनेजमेंट विचार कर सकता है. सीरीज को अपने नाम करने के लिए भारत एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरना चाहे तो नमन धीर या नितीश रेड्डी में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है.
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी,नमन धीर/मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

