नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला निर्णायक साबित हो सकता है. पहला मुकाबला टीम इंडिया ने अपने नाम किया. अब दूसरा मैच जीता को तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त मिल जाएगी. विराट कोहली और कप्तान शुभमम गिल ने पहले मैच में जोरदार बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ठोकी थी. दूसरे मैच में भी ऐसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. फैंस चाहते हैं कि रोहित शर्मा भी बड़ी पारी खेलकर घरेलू दर्शकों का मनोरंजन करें.
भारतीय टीम की बल्लेबाजी पहले मुकाबले में भले ही धमाकेदार रही थी लेकिन गेंदबाजी बहुत ही ज्यादा बेकार रही. वेस्टइंडीज के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई थी. तेज गेंदबाज बिल्कुल भी असर नहीं छोड़ पाए थे. कुलदीप यादव ने चार विकेट लेकर टीम को वापसी कराई थी.
दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाएगा.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच कहां खेला जाना है?
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत बनाम वेस्टइंडीज़ दूसरा वनडे कितने बजे शुरू होगा?
मुकाबला दोपहर 2 बजे भारतीय समयानुसार (IST) शुरू होगा।
भारत में दूसरे वनडे का लाइव प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?
भारत में मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत में ऑनलाइन लाइव मैच कैसे देख सकते हैं?
दूसरा वनडे भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, औकीब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़ और नमन धीर।
जॉन कैंपबेल, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, ज्वेल एंड्रयू, विटेल लॉस और कीमो पॉल।

