नई दिल्ली. वनडे सीरीज में धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में खेलने उतरेगी. टीम पूरी तरह से अलग होगी क्योंकि ODI में खेले 10 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीतकर आ रही है. अब 5 मैचों की सीरीज में दो दो हाथ करेगी. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का मंगलवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ में खेलना तय माना जा रहा है. वहीं संजू सैमसन को एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है.
अर्शदीप ने 22 सितंबर को सानो में भारत और जापान के बीच खेले गए एकमात्र T20I में हिस्सा लिया था. बारिश के कारण मैच केवल पांच-पांच ओवर का हो गया और उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला. इसके बाद एशियन गेम्स 2026 में भी उनको खेलने का मौका नहीं मिला था. जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में आराम दिया गया है. बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप की भारत की प्लेइंग XI में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. उनके साथ मयंक यादव या प्रिंस यादव में से किसी एक को भी अंतिम ग्यारह में मौका मिल सकता है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव टी20 टीम का हिस्सा हैं. तीन ODI में उन्होंने सात विकेट चटकाए थे. कानपुर के इस स्पिनर के भी पहले भारत-वेस्टइंडीज़ T20I की प्लेइंग XI में शामिल होने की उम्मीद है. वह रवि बिश्नोई की जगह ले सकते हैं. बिश्नोई का एशियन गेम्स में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स 2026 में भारत की प्लेइंग XI का हिस्सा थे. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए दोनों को आराम दिया गया है. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ खेले प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव तो पक्का है.
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

