Close Menu
    What's Hot

    independence news:80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बीबीएमबी के मुख्य अभियंता इंजी. बिजेंद्र सिंह नारा ने दिया राष्ट्र निर्माण और जल-संरक्षण का संदेश | Others

    August 16, 2026

    सिरसा में बुलेट का 25 हजार का चालान काटने पर ट्रैफिक एसएचओ को दी धमकी

    August 16, 2026

    RSS Chief: युवा देश के लिए डेमोग्राफिक डिविडेंड: मोहन भागवत

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      independence news:80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बीबीएमबी के मुख्य अभियंता इंजी. बिजेंद्र सिंह नारा ने दिया राष्ट्र निर्माण और जल-संरक्षण का संदेश | Others

      August 16, 2026

      RSS Chief: युवा देश के लिए डेमोग्राफिक डिविडेंड: मोहन भागवत

      August 15, 2026

      कल से बदल जाएंगे एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम

      August 15, 2026

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, August 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»independence news:80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बीबीएमबी के मुख्य अभियंता इंजी. बिजेंद्र सिंह नारा ने दिया राष्ट्र निर्माण और जल-संरक्षण का संदेश | Others
    Breaking News

    independence news:80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बीबीएमबी के मुख्य अभियंता इंजी. बिजेंद्र सिंह नारा ने दिया राष्ट्र निर्माण और जल-संरक्षण का संदेश | Others

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link



    सुंदरनगर/ चंडीगढ़ । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुंदरनगर में आयोजित समारोह में इंजी. बिजेंद्र सिंह नारा, मुख्य अभियंता, बीएसएल परियोजना, सुंदरनगर एवं सदस्य (सिंचाई), भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, बच्चों एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

    अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें असंख्य वीर-वीरांगनाओं के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है तथा उनके सपनों के भारत का निर्माण करना आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

    इंजी. नारा ने कहा कि 15 अगस्त केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, खुदीराम बोस, लाला लाजपत राय सहित देश के अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण को नई गति मिली है। उन्होंने बीबीएमबी को राष्ट्र निर्माण की एक महत्वपूर्ण और जीवंत मिसाल बताते हुए कहा कि भाखड़ा-ब्यास प्रणाली देश की जल एवं ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ कृषि विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

    इंजी. नारा ने कहा कि बीएसएल परियोजना सुंदरनगर व्यास नदी के जल को सतलुज प्रणाली से जोड़कर सिंचाई, पेयजल और जलविद्युत उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के लाखों किसानों तक पानी पहुंचाने तथा देश की ऊर्जा आवश्यकताओं में योगदान देना बीबीएमबी की महत्वपूर्ण राष्ट्रसेवा है।

    उन्होंने बीबीएमबी के अध्यक्ष इंजी. मनोज त्रिपाठी के नेतृत्व में बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बीबीएमबी परिवार जल संसाधनों के कुशल प्रबंधन, ऊर्जा उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग के माध्यम से देश की सेवा में निरंतर योगदान दे रहा है।

    इंजी. नारा ने बीबीएमबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि परियोजनाओं का सफल संचालन कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, तकनीकी दक्षता और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने जल संसाधनों के संरक्षण, सिल्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया।

    युवाओं को राष्ट्र निर्माण का कर्णधार बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता को सुरक्षित एवं मजबूत बनाए रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है। युवाओं को ज्ञान, नवाचार और तकनीकी दक्षता के माध्यम से देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, निष्ठा, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण जैसे छोटे-छोटे प्रयास भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

    उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बीबीएमबी का लक्ष्य जल का कुशलतम उपयोग, स्वच्छ ऊर्जा का अधिक उत्पादन तथा भागीदार राज्यों की आवश्यकताओं को समय पर पूरा करना होना चाहिए। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में बीबीएमबी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बोर्ड की परियोजनाएं देश की जल, ऊर्जा और कृषि सुरक्षा को मजबूती प्रदान कर रही हैं।

    अपने संबोधन के अंत में इंजी. बिजेंद्र सिंह नारा ने सभी से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे भारत को समृद्ध, सुरक्षित, स्वच्छ और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि बीएसएल परियोजना और बीबीएमबी राष्ट्र सेवा के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

    समारोह के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, बच्चों एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए “वंदे मातरम्, जय हिंद और जय भारत” के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिरसा में बुलेट का 25 हजार का चालान काटने पर ट्रैफिक एसएचओ को दी धमकी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      RSS Chief: युवा देश के लिए डेमोग्राफिक डिविडेंड: मोहन भागवत

      August 15, 2026

      कल से बदल जाएंगे एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम

      August 15, 2026

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      independence news:80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बीबीएमबी के मुख्य अभियंता इंजी. बिजेंद्र सिंह नारा ने दिया राष्ट्र निर्माण और जल-संरक्षण का संदेश | Others

      By अंकित कुमारAugust 16, 2026

      सुंदरनगर/ चंडीगढ़ । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुंदरनगर में आयोजित समारोह में इंजी.…

      सिरसा में बुलेट का 25 हजार का चालान काटने पर ट्रैफिक एसएचओ को दी धमकी

      August 16, 2026

      RSS Chief: युवा देश के लिए डेमोग्राफिक डिविडेंड: मोहन भागवत

      August 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.